DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Other Sports

अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप के पहले दिन भारत का दबदबा, जीते 17 पदक

August 10, 2026
in Sports
1 min read
0
SHARES
5
VIEWS

लागोस, 10 अगस्त । अंडर-23 राष्ट्रमंडल तलवारबाजी चैंपियनशिप में भारतीय दल ने पहले ही दिन शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल 17 पदक अपने नाम किए। भारत ने पुरुष और महिला व्यक्तिगत स्पर्धाओं में चार स्वर्ण, चार रजत और नौ कांस्य पदक जीतकर अंतरराष्ट्रीय तलवारबाजी मंच पर अपना अब तक का सबसे प्रभावशाली प्रदर्शन किया। यह प्रतियोगिता 9 अगस्त से शुरु हुई है और 14 अगस्त तक चलेगी।

भारतीय खिलाड़ियों ने सभी वर्गों में अपनी मजबूत मौजूदगी दर्ज कराई। सैबर, फॉयल और एपी की छह व्यक्तिगत स्पर्धाओं में से प्रत्येक में कम से कम एक भारतीय तलवारबाज ने पदक हासिल किया।

पुरुष सैबर में भारतीय खिलाड़ियों ने पोडियम पर पूरी तरह कब्जा कर लिया। निखिल वाघ ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि लक्ष्य बादसर ने रजत पदक हासिल किया।

अश्विनी आर्य और लाइशराम मोरांबा ने कांस्य पदक जीतकर भारत का शानदार क्लीन स्वीप पूरा किया। पुरुष फॉयल में तेजस पाटिल ने रजत और हेमाश सनासम ने कांस्य पदक जीता। इस स्पर्धा में इंग्लैंड के ओलिवर ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

पुरुष एपी में लोकेश वेमानी ने रजत पदक जीता, जबकि शौर्य अश्विनी और गॉडविन अनबकेस ने कांस्य पदक अपने नाम किए। नाइजीरिया के थॉम्पसन ने स्वर्ण पदक हासिल किया।

महिला वर्ग में भी भारतीय खिलाड़ियों का जलवा

महिला वर्ग में भी भारतीय तलवारबाजों का दबदबा कायम रहा। महिला फॉयल में जॉयस अशिता ने स्वर्ण पदक जीता, जबकि उनकी भारतीय साथी कनागलक्ष्मी ने रजत पदक हासिल किया।

महिला एपी में प्राची लोहान ने स्वर्ण पदक जीता। निवेद्या नायर और अनुप्रिया ने कांस्य पदक अपने नाम किए।

महिला सैबर में जेफरलिन ने स्वर्ण और आखारी ने रजत पदक जीता, जबकि श्रेया गुप्ता ने कांस्य पदक हासिल किया।

भविष्य के लिए मजबूत आधार

भारतीय तलवारबाजी संघ के महासचिव राजीव मेहता ने भारतीय दल के शानदार प्रदर्शन पर खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों, सहयोगी स्टाफ और परिवारों को बधाई दी।

उन्होंने एक बयान में कहा, “मैं सभी पदक विजेताओं, कोचों, सहयोगी स्टाफ और परिवारों को हार्दिक बधाई देता हूं। भारत के इस शानदार प्रदर्शन में उनकी निरंतर मेहनत और योगदान महत्वपूर्ण है। हमारा उद्देश्य युवा भारतीय तलवारबाजों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धा करने के अधिक अवसर देना और उन्हें सीनियर सर्किट तथा प्रमुख चैंपियनशिप के लिए तैयार करना है। ये उपलब्धियां भविष्य के लिए एक मजबूत और अधिक प्रतिस्पर्धी टीम तैयार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।”

भारतीय तलवारबाजी संघ ने युवा प्रतिभाओं को लगातार प्रोत्साहित करने और उन्हें अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अधिक अवसर उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता दोहराई। इस प्रदर्शन के साथ भारतीय तलवारबाजी ने वैश्विक स्तर पर एक मजबूत और प्रभावशाली टीम के रूप में अपनी दावेदारी और मजबूत की है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Sports NewsU-23 Commonwealth Fencing Championship

Related Posts

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ और हेजलवुड को फायदा, टी-20 में श्रेयस चौथे स्थान पर
Sports

आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ और हेजलवुड को फायदा, टी-20 में श्रेयस चौथे स्थान पर

October 14, 2026
वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया
Sports

वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया

October 14, 2026
आईपीएल 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच बने सौरव गांगुली
Sports

आईपीएल 2027 सीजन से पहले दिल्ली कैपिटल्स के कोच बने सौरव गांगुली

October 6, 2026
एशियाई खेलों में स्वर्ण के बाद लक्ष्मण ने टीम की तैयारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व को सराहा
Sports

एशियाई खेलों में स्वर्ण के बाद लक्ष्मण ने टीम की तैयारी और कप्तान श्रेयस अय्यर के नेतृत्व को सराहा

October 6, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री ने मां कुष्मांडा की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य की कामना की October 14, 2026
  • मप्र के इंदौर में प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति, लोकायुक्त के छापे में करोड़ाें की संपत्ति का खुलासा October 14, 2026
  • बिहार : वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 भर्ती October 14, 2026
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ और हेजलवुड को फायदा, टी-20 में श्रेयस चौथे स्थान पर October 14, 2026
  • वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया October 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

October 13, 2026
मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

October 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights