DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Delhi NCR

भारत बौद्ध परंपरा का जीवंत वाहक, पवित्र अवशेष सांस्कृतिक चेतना के अंशः प्रधानमंत्री

January 3, 2026
in Delhi NCR
1 min read
0
SHARES
0
VIEWS

नई दिल्ली, 03 जनवरी । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों से जुड़ी प्रदर्शनी का उद्घाटन किया और कहा कि भारत इनका संरक्षक ही नहीं बल्कि बुद्ध परंपरा का जीवंत वाहक भी है। पिपरहवा, वैशाली, देवनी मोरी और नागार्जुन कोंडा जैसे स्थलों से प्राप्त भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेष बुद्ध के संदेश की जीवित उपस्थिति है। उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के अभिधम्म, उनकी वाणी, उनकी शिक्षाएं मूल रूप से पाली भाषा में ही हैं। हमारा प्रयास है कि पाली भाषा सामान्य जन तक पहुंचे। इसके लिए पाली को शास्त्रीय भाषा का दर्जा दिया गया है।

प्रधानमंत्री मोदी ने पवित्र अवशेषों को भारत की सांस्कृतिक चेतना से जोड़ते हुए कहा कि भारत के लिए यह हमारे आराध्य का ही एक अंश है और हमारी सभ्यता का अभिन्न अंग है। इन्हें अपने बीच पाकर हम सभी धन्य हैं। इनका भारत से बाहर जाना और लौटकर फिर भारत आना अपने आप में बहुत बड़ा सबक है। यह बताते हैं कि गुलामी हमें राजनीतिक और आर्थिक नहीं बल्कि विरासत की दृष्टि से भी नुकसान पहुंचाती है।

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध के पवित्र अवशेषों को गुलामी के कालखंड में भारत से छीना गया। करीब सवा सौ साल तक ये देश से बाहर रहे। उन्होंने इन पवित्र अवशेषों को अंतर्राष्ट्रीय बाजार में निलाम करने का प्रयास किया।

प्रधानमंत्री ने आज राय पिथौरा सांस्कृतिक परिसर में भगवान बुद्ध से जुड़ी पिपरवाह अवशेषों की विशाल अंतरराष्ट्रीय प्रदर्शनी का उद्घाटन किया। उदघाटन के बाद आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा, “भारत केवल भगवान बुद्ध के पावन अवशेषों का संरक्षक नहीं है… बल्कि उनकी परंपरा का जीवंत वाहक भी है। पिपरहवा, वैशाली, देवनी मोरी और नागार्जुन कोंडा जैसे प्राप्त भगवान बुद्ध से जुड़े अवशेष बुद्ध के संदेश की जीवित उपस्थिति है।”

उन्होंने कहा कि भगवान बुद्ध का ज्ञान उनका दिखाया मार्ग पूरी मानवता के लिए है। हमारे लिए उनके अवशेष हमारे आराध्य का अंश है और हमारी सभ्यता का अभिन्न अंग है। भगवान बुद्ध सबके हैं और सबको जोड़ते हैं। वे स्वयं को बहुत भाग्यशाली समझते हैं कि भगवान बुद्ध का उनके जीवन में बहुत ही गहरा स्थान रहा है। उनका जन्म वडनगर में हुआ है और यह स्थान बौद्ध शिक्षा का बहुत बड़ा केंद्र था। वहीं वे भूमि जहां भगवान बुद्ध ने प्रथम उपदेश दिया वे सारनाथ आज उनकी कर्मभूमि है।

उन्होंने कहा कि “भगवान बुद्ध का ज्ञान, उनका दिखाया मार्ग पूरी मानवता का है। ये भाव हमने बीते कुछ महीनों में बार-बार अनुभव किया। बीते कुछ महीनों में भगवान बुद्ध के पावन अवशेष जिस भी देश में गए, वहां आस्था और श्रद्धा का ज्वार उमड़ आया। भारत का सदैव प्रयास रहा है कि दुनिया भर का बहुत विरासत से जुड़े स्थानों का विकास हो और भारत इसमें यथासंभव योगदान दे सके।“

उन्होंने कहा कि आज भारत में सभी बौद्ध तीर्थ स्थलों के बीच बेहतर संपर्क सुनिश्चित करने और विश्व भर के तीर्थयात्रियों को आस्था और आध्यात्मिकता का समृद्ध अनुभव प्रदान करने के लिए पूरे देश में एक बौद्ध सर्किट विकसित किया जा रहा है। हमारा प्रयास इस बौद्ध विरासत को स्वाभाविक और सहज तरीके से संरक्षित करना है, ताकि यह आने वाली पीढ़ियों तक पहुंच सके।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Delhi NewsPM Modisacred relics of Bhagwan Buddha

Related Posts

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए
Delhi NCR

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित
Delhi NCR

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया
Delhi NCR

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष ने आतिशी का वीडियो फॉरेंसिक जांच के लिए भेजने का आदेश दिया

January 8, 2026
दिल्ली के मस्जिद दरगाह फैज इलाही के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर
Delhi NCR

दिल्ली के मस्जिद दरगाह फैज इलाही के अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर

January 7, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया January 15, 2026
  • साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान January 15, 2026
  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights