DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

श्रीलंका में साइक्लोन दित्वा​ से हुई तबाही के बाद भारत ने शुरू किया​ ऑपरेशन​ ‘सागर बंधु​’

November 29, 2025
in National
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

-​ वायु सेना ने 21 टन राहत सामग्री एयरलिफ्ट​ की और नौसेना ने​ समुद्र के रास्ते ​राहत सामग्री कोलंबो ​पहुंचाई

नई दिल्ली, 29 नवंबर ।​ श्रीलंका में चक्रवात दित्वा के कारण भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन से अब तक 56 लोगों की मौत हो चुकी है​ और 43,991 लोग प्रभावित हुए हैं​। ​खराब मौसम से उड़ानें और रेल सेवाएं ठप हैं​,​ इसलिए भारत ने ​वायु सेना और नौसेना के माध्यम से ऑपरेशन ​’सागर बंधु​’ ​शुरू किया है, जिसके तहत श्रीलंका में मदद भेजी ​गई है​। वायु सेना ने 21 टन राहत सामग्री के साथ 80 से​ ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों और 8 टन​ सामान कोलंबो पहुंचा दिया ​है। ​इसी तरह नौसेना ने आईएनएस विक्रांत और ​युद्धपोत उदयगिरि ​से राहत सामग्री​ कोलंबो​ में ​श्रीलंकाई अधिकारियों को ​सौंपी है।

चक्रवात ​’दित्वा​’​ की वजह से हुई तबाही को देखते हुए वायु सेना ने 28/29 नवंबर की रात को हिंडन एयर बेस से एक ​सी-130 और एक​ आईएल-76 को तुरंत तैनात किया। इस चक्रवात की वजह से भारी बारिश से पूर्वी श्रीलंका में बाढ़ और लैंडस्लाइड की घटनाओं को देखते हुए केंद्र सरकार के आदेश पर 80 बचावकर्मियों वाली दो टीमों को श्रीलंका में बचाव और राहत काम के लिए भेजा गया है। हिंडन एयर बेस से​ आज सुबह 04:06 बजे ​आईएल-76 से उड़ान भरी और 08:10 बजे कोलंबो में लैंड किया। इसके अलावा लगभग 21 टन राहत सामग्री​ प्रभावित देश में भेजी गई हैं​, जिसमें टेंट, कंबल, गद्दे, डिग्निटी किट और दूसरी चीज़ें शामिल हैं।​ इसके अलावा सी-130​ परिवहन विमान से 21 टन राहत सामग्री और 80 से ज्यादा एनडीआरएफ कर्मियों​ के साथ 8 टन का सामान पहुंचाया है।

​वायु सेना ने शनिवार को बताया कि चक्रवात से हुई भारी तबाही के बाद भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए ऑपरेशन सागर बंधु शुरू किया है, जिसमें प्रभावित समुदायों की मदद के लिए जरूरी राशन और जरूरी सप्लाई पहुंचाई गई है। भारत अपने मानवीय सहायता और आपदा राहत फ्रेमवर्क के तहत प्राकृतिक आपदाओं के दौरान पड़ोसी देशों की मदद करता है। इस मिशन को ऑपरेशनल करने के लिए वायु सेना ने तेजी के साथ प्रभावित समुदायों को तुरंत जमीनी मदद दी है। ये हवाई डिलीवरी समुद्र के रास्ते पहले भेजी गई खेपों के बाद हुई हैं, जिसमें भारतीय नौसेना एयरक्राफ्ट कैरियर आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि कोलंबो पहुंचे।

नौसेना के मुताबिक युद्धपोत विक्रांत से दो चेतक हेलीकॉप्टर श्रीलंका एयरफोर्स के लोगों के साथ सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए रवाना हुए हैं। श्रीलंकाई नौसेना के अंतरराष्ट्रीय बेड़े की समीक्षा में शामिल होने के लिए कोलंबो पहुंचे आईएनएस विक्रांत और युद्धपोत उदयगिरि से राहत सामग्री की पहली खेप श्रीलंका के अधिकारियों को सौंप दी गई है। श्रीलंका में भारतीय मिशन ने एक बयान में कहा कि भारत ने अब तक 4.5 टन सूखा राशन और 2 टन ताजा राशन दिया है, जिसमें मुख्य खाना, पैकेज्ड और रेडी-टू-ईट आइटम, डेयरी और बेकरी प्रोडक्ट, ड्रिंक्स और दूसरी ज़रूरी न्यूट्रिशनल चीज़ें शामिल हैं। मिशन ने कहा कि ‘नेबरहुड फर्स्ट’ पॉलिसी के प्रति अपनी पक्की प्रतिबद्धता के साथ भारत इस मुश्किल समय में श्रीलंका का साथ देने के लिए पूरी तरह से तैयार है।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Cyclone DitwahIndiaOperation Sagar BandhuSri Lanka Cyclone

Related Posts

जी राम जी कानून से अब नहीं हो पाएगी धांधली: किरेन रिजिजू
National

जी राम जी कानून से अब नहीं हो पाएगी धांधली: किरेन रिजिजू

January 13, 2026
कांग्रेस ने चीनी प्रतिनिधिमंडल से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर उठाए सवाल
National

कांग्रेस ने चीनी प्रतिनिधिमंडल से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर उठाए सवाल

January 13, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद नहीं सुधरा पाकिस्तान​, सीमा पार फिर चालू हुए आतंकी कैंप
National

ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद नहीं सुधरा पाकिस्तान​, सीमा पार फिर चालू हुए आतंकी कैंप

January 13, 2026
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं
National

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

January 13, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया January 15, 2026
  • साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान January 15, 2026
  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights