DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Andhra Pradesh

भारत ने आंध्र प्रदेश में यूएवी लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल का किया सफल उड़ान परीक्षण

July 25, 2025
in Andhra Pradesh
1 min read
0
SHARES
7
VIEWS
  • रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, इससे भारत की रक्षा क्षमता को बढ़ावा मिलेगा

नई दिल्ली, 25 जुलाई । ​रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) ने शुक्रवार को आंध्र प्रदेश के कुरनूल जिले में राष्ट्रीय ओपन एरिया रेंज (एनओएआर) में यूएवी-लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल (यूएलपीजीएम)-वी3 का सफल उड़ान परीक्षण किया। इसे डीआरडीओ ने विकसित किया है, जिसे मानवरहित हवाई प्लेटफार्मों के माध्यम से तैनाती के लिए डिजाइन किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और उद्योग भागीदारों को बधाई देते हुए कहा कि इससे भारत की रक्षा क्षमता को बढ़ावा मिलेगा।

डीआरडीओ ने यूएलएम-ईआर का एक मॉडल 10 से 14 फरवरी तक बेंगलुरु में आयोजित एयरो इंडिया 2025 में प्रदर्शित किया था। यूएलपीजीएम-वी3 एक विस्तारित-रेंज संस्करण है, जिसे हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल भी कहा जाता है। यह डीआरडीओ की यूएवी-लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड म्यूनिशन (यूएलपीजीएम) हवा से सतह पर मार करने वाली मिसाइल का विस्तारित रेंज वाला संस्करण है, जिसमें दिन और रात दोनों ऑपरेशनों के लिए इमेजिंग इंफ्रारेड (आईआर) सीकर के साथ निष्क्रिय होमिंग की सुविधा है।

कुरनूल स्थित राष्ट्रीय मुक्त क्षेत्र रेंज (एनओएआर) परीक्षण रेंज में यूएवी-लॉन्च्ड प्रिसिजन गाइडेड मिसाइल का परीक्षण पूरी तरह सफल रहा है। यह फायर-एंड-फॉरगेट मिसाइल प्लेटफार्म 12.5 किलोग्राम का है, जो छोटे दोहरे जोर वाले ठोस प्रणोदन इकाई से संचालित है। यह दिन में 4 किमी. और रात में 2.5 किमी. की अधिकतम सीमा हासिल कर सकती है। कई वारहेड विकल्पों के साथ इस युद्ध सामग्री को विभिन्न स्थिर और गतिशील लक्ष्यों को निशाना बनाने के लिए डिजाइन किया गया है।

अडानी और भारत डायनेमिक्स लिमिटेड (बीडीएल) यूएलपीजीएम परियोजना के लिए प्रमुख विनिर्माण साझेदार हैं, जबकि डीआरडीओ युद्ध सामग्री के विकास और परीक्षण के लिए जिम्मेदार है। यूएलपीजीएम को तीन श्रेणियों यूएलपीजीएम वी1 (बेसलाइन), यूएलपीजीएम वी2 और यूएलपीजीएम वी3 में विकसित किया गया है। वी1, वी2 और वी3 के बीच प्राथमिक अंतर मार्गदर्शन प्रणालियों, प्रदर्शन और रेंज में अंतर हैं। इनमें दिन और रात के ऑपरेशनों के लिए इमेजिंग इंफ्रारेड (आईआर) सीकर के साथ निष्क्रिय होमिंग की सुविधा है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने डीआरडीओ और उद्योग भागीदारों को बधाई सेते हुए कहा कि इससे भारत की रक्षा क्षमताओं को एक बड़ा बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने कहा कि यूएलपीजीएम-वी3 प्रणाली के विकास और सफल परीक्षणों के लिए डीआरडीओ और उद्योग भागीदारों, डीसीपीपी, एमएसएमई और स्टार्ट-अप्स को बधाई। यह सफलता साबित करती है कि भारतीय उद्योग अब महत्वपूर्ण रक्षा तकनीकों को अपनाने और उनका उत्पादन करने के लिए तैयार है।———–

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Andhra Pradesh NewsDefence Minister Rajnath SinghDRDOUAV launched precision guided missile

Related Posts

युद्ध का प्रभाव : काॅमर्शियल गैस की कमी से तेलुगु भाषाई राज्यों में होटल इंडस्ट्री प्रभावित
Andhra Pradesh

युद्ध का प्रभाव : काॅमर्शियल गैस की कमी से तेलुगु भाषाई राज्यों में होटल इंडस्ट्री प्रभावित

March 10, 2026
केंद्र ने आंध्र प्रदेश में इंटरनेट की पहुंच मजबूत करने के लिए राज्य से किया समझौता, 2,432 करोड़ की दी मंजूरी
Andhra Pradesh

केंद्र ने आंध्र प्रदेश में इंटरनेट की पहुंच मजबूत करने के लिए राज्य से किया समझौता, 2,432 करोड़ की दी मंजूरी

February 23, 2026
बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना
Andhra Pradesh

बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

February 16, 2026
आंध्र प्रदेश : तेल के कुएं में लगी आग की लपटाें की तीव्रता में आई कमी, विशेषज्ञाें की टीमें काबू पाने में जुटीं
Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश : तेल के कुएं में लगी आग की लपटाें की तीव्रता में आई कमी, विशेषज्ञाें की टीमें काबू पाने में जुटीं

January 7, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights