DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

स्वच्छता का सिरमौर ‘इंदौर’, लगातार आठवीं बार बना देश का सबसे स्वच्छ शहर

July 17, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS
  • स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 के अलग-अलग श्रेणियों में भोपाल, उज्जैन-जबलपुर, बुधनी-शाहगंज को भी मिला पुरस्कार

भोपाल, 17 जुलाई । स्वच्छता सर्वेक्षण-2024 में अलग-अलग श्रेणियों में मध्य प्रदेश का एक बार फिर शानदार प्रदर्शन रहा। इंदौर स्वच्छता में लगातार 8वीं बार देश का सिरमौर बना है। स्वच्छता सर्वेक्षण में एक बार फिर बाजी मारते हुए 10 लाख से ज्यादा आबादी वाले शहरों की सुपर स्वच्छ लीग सिटी कैटेगरी में इंदौर देशभर में सबसे आगे रहा। इस श्रेणी में इंदौर को देशभर में पहला स्थान प्राप्त हुआ है। गुरुवार को दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू द्वारा मध्य प्रदेश के नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और इंदौर महापौर पुष्यमित्र भार्गव को यह अवॉर्ड दिया।

वहीं, 3 से 10 लाख की आबादी वाले शहरों की लीग में उज्जैन चौथे पायदान पर रहा। इसी तरह, 20 हजार से कम आबादी की कैटेगरी में बुधनी ने पांचवां स्थान हासिल किया। सामान्य स्वच्छता रैंकिंग में अहमदाबाद पहले और भोपाल दूसरे स्थान पर रहा। वहीं, 50 हजार से 3 लाख आबादी वाले शहरों में देवास ने देशभर में टॉप रैंकिंग पाई। जबकि 20 हजार से कम आबादी की श्रेणी में मध्यप्रदेश का ही शाहगंज तीसरे स्थान पर रहा।

इंदौर को इस बार स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-25 की सुपर लीग में शामिल किया गया था। सुपर लीग में सिर्फ उन्हीं 23 शहरों को शामिल किया गया, जो अब तक हुए सर्वेक्षणों में पहले, दूसरे या तीसरे स्थान पर रहे हैं। इंदौर ने सुपर लीग 2024-25 में भी बाजी मार ली है। इससे पहले मध्य प्रदेश का इंदौर लगातार 7 बार देश के सबसे स्वच्छ शहर बनने का खिताब हासिल कर चुका है। इंदौर को अवॉर्ड मिलते ही शहर में जश्न का माहौल है। राजवाड़ा समेत शहर के प्रमुख स्थानों पर जनप्रतिनिधियों और स्थानीय लोग आतिशबाजी और रंग-गुलाल उड़ाकर जश्न मना रहे हैं।

वहीं, सामान्य स्वच्छता रैंकिंग में 10 लाख से ज्यादा आबादी वाली कैटेगरी में अहमदाबाद नंबर वन और भोपाल दूसरे नंबर पर रहा, जबकि तीसरे नंबर पर लखनऊ ने स्थान बनाया। भोपाल की 6 साल बाद टॉप-तीन में वापसी हुई है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मंत्री विजयवर्गीय और भोपाल महापौर मालती राय को इस कैटेगरी का अवॉर्ड दिया। दूसरे नंबर का पुरस्कार मिलने पर भोपाल में भी जश्न का माहौल है। नगर निगम सभापति किशन सूर्यवंशी ने स्वच्छता मित्रों को मिठाई खिलाई और माला पहनाकर उनका स्वागत किया।

नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सोशल मीडिया एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छता सर्वेक्षण 2024 में मध्य प्रदेश के नगरीय निकायों ने जो अद्वितीय कीर्तिमान स्थापित किया है, वह हर प्रदेशवासी के हृदय को गर्व से भर देने वाला है। स्वच्छ सुपर लीग में इंदौर ने जहां अपनी स्वच्छता साधना को पुनः सिद्ध किया है, वहीं बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन तथा मां नर्मदा के निर्मल तट पर बसे बुधनी ने भी प्रशंसनीय स्थान अर्जित कर प्रदेश की गौरवगाथा को विस्तार दिया है।

उन्होंने कहा कि राजा भोज की नगरी भोपाल, देवास एवं शाहगंज ने भी विविध श्रेणियों में पुरस्कृत होकर यह प्रमाणित कर दिया कि स्वच्छता अब मध्य प्रदेश की आत्मा में रच-बस गई है। यह उपलब्धि आदरणीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के उस स्वप्न का प्रतिफल है, जिसमें उन्होंने स्वच्छ भारत की चेतना जन-जन में जागृत की। मध्यप्रदेश इस पुनीत यज्ञ में अग्रणी बनकर देश को प्रेरणा दे रहा है। इस ऐतिहासिक सफलता के अवसर पर मैं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का अभिनंदन करता हूं, जिनके दृढ़ संकल्प और कुशल नेतृत्व में प्रदेश ने स्वच्छता के क्षेत्र में नव-आकाश का स्पर्श किया है। स्वच्छता की यह यात्रा अनवरत चलती रहे, प्रदेश यूं ही यश पताका फहराता रहे, इसी मंगल कामना के साथ सभी प्रदेशवासियों को बधाई एवं शुभकामनाएं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: cleanliness surveyIndoreMP NewsPresident Draupadi MurmuSwachh Survekshan 2024-25 Award

Related Posts

मप्र के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधान सभा सदस्यता खत्म, निर्वाचन क्षेत्र 22-दतिया रिक्त घोषित
Madhya Pradesh

मप्र के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधान सभा सदस्यता खत्म, निर्वाचन क्षेत्र 22-दतिया रिक्त घोषित

April 3, 2026
मध्य प्रदेश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मोहन यादव
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मोहन यादव

March 10, 2026
मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
Madhya Pradesh

मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

March 7, 2026
मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद
Madhya Pradesh

मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद

February 20, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ April 9, 2026
  • नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला April 9, 2026
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया April 9, 2026
  • सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत April 9, 2026
  • सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला April 9, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

April 9, 2026
नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

April 9, 2026
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन हिम सेतु' चलाया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया

April 9, 2026
सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

April 9, 2026
सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

April 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights