DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Tamil Nadu

तमिलनाडु के तिरुवन्नमलाई में कार्तिक दीप महोत्सव, लाखों श्रद्धालुओं ने किए अरुणाचलेश्वर के दिव्य ज्योति स्वरूप के दर्शन

December 3, 2025
in Tamil Nadu
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

तिरुवन्नामलाई, 3 दिसंबर । तमिलनाडु के तिरुवन्नामलाई में कार्तिक दीपम उत्सव के दौरान बुधवार को लाखों भक्तों ने अरुणाचलेश्वर मंदिर में महादीपम (एक विशाल दीपक) के दिव्य ज्योति रूप के दर्शन किए। यह पवित्र ज्योति, जो अन्नामलाई पहाड़ियों की चोटी पर प्रज्वलित होती है, भगवान शिव के अनन्त प्रकाश का प्रतीक है और भक्तों का मानना है कि इसके दर्शन से उन्हें आशीर्वाद और दिव्य कृपा प्राप्त होती है।

अरुणाचलेश्वर मंदिर में वार्षिक कार्तिक दीप महोत्सव के मुख्य आयोजन के दौरान महा दीप के प्रज्वलित होते ही पूरा क्षेत्र “अन्नामलैयारुकु आरोगरा” और “ओम नमः शिवाय” के जयकारों से गुंजायमान हो उठा। हिंदू मान्यताओं के अनुसार, इस दिन भगवान शिव तिरुवन्नामलाई पर्वत पर अदृश्य अग्नि स्तंभ के रूप में अवतरित होते हैं और इसी रूप में उनकी पूजा की जाती है।

4,500 लीटर घी से बना विशाल दीपक

मंदिर प्रशासन के अनुसार, पर्वत की चोटी पर स्थापित विशाल दीपक की तैयारी एक दिन पूर्व पूरी कर ली गई थी। इसके लिए 4,500 लीटर घी, कपास और विशिष्ट कपड़े का उपयोग किया गया। आज सुबह चार बजे अर्थ मंडप में पंचमुखी अभिषेक, अलंकरण और दीप आराधना के बाद औपचारिक रूप से दीप प्रज्वलन शुरू किया गया।

बारिश के बावजूद उमड़ा श्रद्धालुओं का सागर

भारी बारिश के बावजूद लाखों भक्तों ने मंदिर परिसर, सड़कों, घरों की छतों और आसपास के ऊंचे स्थानों से दीप दर्शन किया। दीप जलते ही पर्वत की चोटी पर कुछ क्षणों के लिए दिखाई देने वाला अर्धनारीश्वर का दुर्लभ दिव्य रूप भक्तों के आकर्षण का केंद्र रहा। दर्शन होते ही श्रद्धालु भावविभोर होकर शिव नाम जपने लगे। मंदिर प्रबंधन के अनुसार, इस वर्ष श्रद्धालुओं की संख्या पिछले वर्षों की तुलना में अधिक रही।

श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए यहां पुलिस सुरक्षा, चिकित्सा शिविर, पीने के पानी की व्यवस्था, होटलों और आवास प्रबंधन सहित व्यापक तैयारियां की गई थीं। यातायात नियंत्रण के लिए शहरभर में बैरिकेडिंग भी की गई थी।

परंपरा के अनुसार, यह महा दीप अगले 11 दिनों तक जलता रहेगा। यह विश्वास है कि इस दीप के दर्शन से सभी पाप नष्ट होते हैं और मोक्ष की प्राप्ति होती है। लिहाजा, भक्ति और उत्साह के बीच श्रद्धालु लगातार “ओम अरुणाचला”, “शिव शिव” और “अन्नामलैयारे” का उच्चारण करते रहे तथा भगवान अरुणाचलेश्वर से कल्याण और सिद्धि की कामना की।-

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Karthigai DeepamKartik Deepavali FestivalSri Arunachaleshwar templeTamil Nadu NewsTiruvannamalai

Related Posts

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कमी दूर करने के लिए हाेटल एसाेसिएशन ने केंद्र काे लिखा पत्र
Tamil Nadu

वाणिज्यिक गैस सिलेंडर की कमी दूर करने के लिए हाेटल एसाेसिएशन ने केंद्र काे लिखा पत्र

March 10, 2026
तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 97.37 लाख नाम हटाए गए
Tamil Nadu

तमिलनाडु में विशेष गहन पुनरीक्षण के बाद अंतिम मतदाता सूची जारी, 97.37 लाख नाम हटाए गए

February 23, 2026
भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच का असर, चेन्नई–श्रीलंका उड़ानों के किराए में भारी वृद्धि
Tamil Nadu

भारत–पाकिस्तान टी-20 मैच का असर, चेन्नई–श्रीलंका उड़ानों के किराए में भारी वृद्धि

February 12, 2026
तमिलनाडु में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश
Tamil Nadu

तमिलनाडु में बर्ड फ्लू को लेकर अलर्ट, राज्य सरकार ने जारी किए निर्देश

February 10, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights