DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home politics

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
in politics, West Bengal
1 min read
0
SHARES
3
VIEWS

कोलकाता, 05 अक्टूबर । राज्यसभा सदस्य के लिए नामांकन दाखिल करने से ठीक पहले बंगाली अभिनेत्री कोयल मल्लिक सोमवार सुबह औपचारिक रूप से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गई हैं। वे सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद कोयल ने कहा, “उच्च सदन (राज्यसभा) का सदस्य बनने का अवसर पाकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रही हूं। यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है। मैं हमेशा से लोगों के कल्याण और सेवा के धर्म का पालन करती आई हूं। एक बड़ा राजनीतिक मंच मिलने से स्वाभाविक रूप से जनसेवा की क्षमता बढ़ जाती है। मुझे उम्मीदवार बनाने के लिए मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और शुभेंदु अधिकारी को विशेष धन्यवाद देना चाहती हूं।”

बंगाल में पिछले कुछ महीनों में हुए विकास कार्यों की सराहना करते हुए कोयल ने खुशी जाहिर की। उन्होंने राज्य से प्रतिभाओं के पलायन पर चिंता जताते हुए कहा, “जब हमारे युवा अच्छी पढ़ाई करने के बाद रोजगार के लिए राज्य से बाहर चले जाते हैं और वहीं बस जाते हैं, तो यह देखकर बहुत दुख होता है। अगर मैं इस दिशा में कुछ कर सकी और उन्हें रोक पाने में सफल रही, तो खुद को भाग्यशाली मानूंगी। मेरी यही कामना है कि बंगाल का हर व्यक्ति खुशहाल रहे और यहां रोजगार के भरपूर अवसर पैदा हों।”

गौरतलब है कि कोयल मल्लिक ने इसी साल अप्रैल में तृणमूल कांग्रेस के सांसद के तौर पर शपथ ली थी। लेकिन, चार मई को आए विधानसभा चुनाव परिणामों में तृणमूल की हार के बाद राज्य में राजनीतिक समीकरण बदलने लगे। इसी क्रम में कोयल ने 16 जुलाई को राज्यसभा में टीएमसी सांसद के पद से इस्तीफा दे दिया था। इस्तीफा देने के तुरंत बाद उनके दिल्ली के एक वरिष्ठ भाजपा नेता से मुलाकात की खबरें भी सामने आई थीं। इसके बाद चार अक्टूबर को भाजपा द्वारा जारी राज्यसभा उम्मीदवारों की सूची में पश्चिम बंगाल से कोयल मल्लिक को उम्मीदवार घोषित किया गया।

अपनी पुरानी पार्टी तृणमूल कांग्रेस के बारे में पूछे जाने पर कोयल ने कोई भी नकारात्मक टिप्पणी करने से साफ इनकार कर दिया। उन्होंने कहा, “दोनों दलों की विचारधाराएं अलग-अलग हैं और हर पार्टी अपने तरीके से लोगों की भलाई करने की कोशिश करती है। मेरे लिए सबसे बड़ा धर्म इंसानियत है। मुझे इस बात का गर्व है कि मैं अब एक ऐसी पार्टी का हिस्सा बनी हूं, जहां पिछले कुछ महीनों से जमीनी स्तर पर विकास के काम बहुत अच्छी तरह से हो रहे हैं।”

भाजपा में शामिल होने और दल बदलने को लेकर सोशल मीडिया पर बन रहे मीम्स और तीखे कटाक्ष पर कोयल ने पूरी तरह से संयम बरता। मनोविज्ञान (साइकोलॉजी) की छात्रा रहीं कोयल ने इस पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा, “मुझे किसी से कोई शिकायत या गुस्सा नहीं है। मेरा व्यक्तिगत तौर पर यह मानना है कि जो लोग दूसरों को नीचा दिखाकर या अपमानित करके मानसिक शांति पाते हैं, वे अपनी किसी आंतरिक कुंठा से ऐसा करते हैं। यदि वे लोग अपने जीवन में खुश और संतुष्ट होते, तो वे कभी दूसरों का अपमान कर आनंद नहीं लेते। मैं उनके अच्छे मानसिक स्वास्थ्य की कामना करती हूं। मैं किसी के भी बारे में बुरा नहीं बोलूंगी, बस देश की भलाई और सेवा के काम आ सकूं, इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहती हूं।”

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Koel Mallick joins BJPRajya Sabha ElectionsWest Bengal News

Related Posts

पंजाब पीसीएस परीक्षा में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो, भगवंत मान इस्तीफा दें : भाजपा
politics

पंजाब पीसीएस परीक्षा में भ्रष्टाचार की सीबीआई जांच हो, भगवंत मान इस्तीफा दें : भाजपा

November 5, 2026
भाजपा ने पंजाब के पीसीएस परीक्षा नतीजे पर उठाए सवाल, पेपर लीक व धांधली के लगाए आरोप
politics

भाजपा ने पंजाब के पीसीएस परीक्षा नतीजे पर उठाए सवाल, पेपर लीक व धांधली के लगाए आरोप

November 5, 2026
राहुल गांधी सड़कों पर हंगामा और अराजकता फैलाना चाहते हैं: संबित पात्रा
politics

राहुल गांधी सड़कों पर हंगामा और अराजकता फैलाना चाहते हैं: संबित पात्रा

November 5, 2026
‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत नितिन नवीन ने कोलकाता में की पद यात्रा, साथ रहे शुभेंदु
West Bengal

‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत नितिन नवीन ने कोलकाता में की पद यात्रा, साथ रहे शुभेंदु

November 2, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राशिफल : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • पंचांग : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे November 5, 2026
  • महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा November 5, 2026
  • चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता November 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
पंचांग : 06 नवंबर, 2026

पंचांग : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

November 5, 2026
महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

November 5, 2026
चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

November 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights