DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Sports

कोहली वनडे रैंकिंग में दूसरे नंबर पर पहुंचे, रोहित शर्मा शीर्ष पर बरकरार

December 10, 2025
in Sports
1 min read
0
SHARES
13
VIEWS

नई दिल्ली, 10 दिसंबर । भारतीय क्रिकेट टीम के वरिष्ठ बल्लेबाज विराट कोहली एक बार फिर दुनिया के सर्वश्रेष्ठ वनडे बल्लेबाज बनने की ओर मजबूती से बढ़ रहे हैं। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) की ओर से बुधवार को जारी ताजा मेंस वनडे प्लेयर रैंकिंग में कोहली ने दो स्थान की छलांग लगाते हुए दूसरा स्थान हासिल कर लिया है, जबकि रोहित शर्मा नंबर-1 की कुर्सी पर बने हुए हैं।

कोहली ने पाकिस्तान के बाबर आजम के हाथों अप्रैल 2021 में वनडे बल्लेबाजों की नंबर-1 रैंकिंग गंवाई थी, लेकिन अब वह एक बार फिर शीर्ष स्थान के बेहद करीब पहुंच गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तीन मैचों की वनडे सीरीज में शानदार प्रदर्शन के बाद कोहली को रैंकिंग में बड़ा फायदा मिला। 37 वर्षीय कोहली ने सीरीज में कुल 302 रन बनाए और उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ चुना गया।

सीरीज के आखिरी मुकाबले में विशाखापत्तनम में खेली गई नाबाद 65 रन की पारी के दम पर कोहली अब रोहित शर्मा से सिर्फ आठ रेटिंग अंकों पीछे हैं। वहीं रोहित शर्मा ने सीरीज में 146 रन बनाकर अपनी नंबर-1 पोजिशन बरकरार रखी। रोहित के 781 रेटिंग अंक हैं, जबकि कोहली के 773 रेटिंग अंक हैं।

भारतीय टीम अब 11 जनवरी से न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलेगी, जहां कोहली और रोहित के बीच नंबर-1 स्थान की रेस पर सभी की निगाहें टिकी रहेंगी।

भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों को भी ताजा रैंकिंग में फायदा हुआ है। विकेटकीपर-बल्लेबाज केएल राहुल दो स्थान ऊपर चढ़कर 12वें स्थान पर पहुंच गए हैं। वहीं बाएं हाथ के स्पिनर कुलदीप यादव वनडे गेंदबाजों की रैंकिंग में तीन स्थान की छलांग लगाकर तीसरे नंबर पर पहुंच गए, जो इस सूची में सबसे बड़ा फायदा है।

दक्षिण अफ्रीका के बल्लेबाजों ने भी रैंकिंग में सुधार किया है। क्विंटन डी कॉक 13वें, एडेन मार्कराम 25वें और टेम्बा बावुमा 37वें स्थान पर पहुंच गए हैं। सीरीज भारत ने 2-1 से अपने नाम की थी।

टी20 अंतरराष्ट्रीय रैंकिंग में भी बदलाव देखने को मिला है। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच सीरीज के पहले मैच के बाद प्रोटियाज के युवा बल्लेबाज डेवाल्ड ब्रेविस तीन स्थान ऊपर चढ़कर आठवें नंबर पर पहुंच गए हैं। वहीं भारत के गेंदबाजों में अक्षर पटेल 13वें, अर्शदीप सिंह 20वें और जसप्रीत बुमराह 25वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

गेंदबाजों की टेस्ट रैंकिंग में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिचेल स्टार्क ने जबरदस्त छलांग लगाई है। इंग्लैंड के खिलाफ पहले दो एशेज टेस्ट में लगातार ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ प्रदर्शन के दम पर स्टार्क तीन स्थान ऊपर चढ़कर तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने इन दो मैचों में कुल 18 विकेट झटके हैं और करियर की सर्वश्रेष्ठ रेटिंग हासिल की है।

इंग्लैंड के बल्लेबाज हैरी ब्रूक बल्लेबाजी रैंकिंग में दो स्थान फिसलकर चौथे नंबर पर आ गए हैं, जबकि केन विलियमसन दूसरे और स्टीव स्मिथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। जो रूट अब भी टेस्ट बल्लेबाजों में नंबर-1 बने हुए हैं।

न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज के बीच क्राइस्टचर्च में खेला गया पहला टेस्ट ड्रॉ रहा, लेकिन दोनों टीमों के खिलाड़ियों को रैंकिंग में फायदा हुआ। न्यूजीलैंड के रचिन रविंद्र ने नौ स्थान की छलांग लगाकर 15वां स्थान हासिल किया, जबकि टॉम लैथम छह स्थान ऊपर चढ़कर 34वें नंबर पर पहुंच गए। वेस्टइंडीज के शाई होप और जस्टिन ग्रीव्स ने भी टेस्ट बल्लेबाजों की रैंकिंग में अच्छी बढ़त बनाई, वहीं तेज गेंदबाज केमार रोच ने टेस्ट गेंदबाजों की सूची में पांच स्थान का फायदा उठाया।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: cricketICC ODI RankingsRohit SharmaSports NewsVirat Kohli

Related Posts

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण
Madhya Pradesh

एशियन गेम्स 2026 से पहले भारतीय निशानेबाज भोपाल में लेंगे विशेष प्रशिक्षण

September 5, 2026
विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत
Sports

विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत

August 8, 2026
आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया
Sports

आईपीएल ने भारत में खेलों को देखने का नजरिया बदला : नेस वाडिया

July 29, 2026
पहली बार भारत में खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बनेगा इतिहास
Sports

पहली बार भारत में खेली जाएगी बिग बैश लीग, चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में बनेगा इतिहास

July 10, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ का शूट पूरा September 5, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद का ध्वस्तीकरण अत्यंत निराशाजनक : अरशद मदनी September 5, 2026
  • एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने मेट्रो से पहुंचे प्रधानमंत्री September 5, 2026
  • राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित September 5, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्त, अखिलेश-मायावती ने कार्रवाई पर उठाए सवाल September 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 04 सितंबर, 2026

राशिफल : 04 सितंबर, 2026

September 4, 2026
पंचांग : 04 सितंबर, 2026

पंचांग : 04 सितंबर, 2026

September 4, 2026
त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

September 3, 2026
कांग्रेस ने जीडीपी के 7.8 प्रतिशत वृद्धि के आंकड़े पर उठाए सवाल, चार साल में 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का दावा

कांग्रेस ने जीडीपी के 7.8 प्रतिशत वृद्धि के आंकड़े पर उठाए सवाल, चार साल में 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का दावा

September 3, 2026
मप्र के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का लगभग 100 करोड़ से अधिक के आभूषणों से होगा राजसी श्रृंगार

मप्र के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का लगभग 100 करोड़ से अधिक के आभूषणों से होगा राजसी श्रृंगार

September 3, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights