DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

प्रधानमंत्री से मिले नेता विपक्ष जयराम ठाकुर, हिमाचल की आपदा पर मांगी एरिया स्पेसिफिक राहत

July 28, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS

शिमला, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सोमवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से भेंट कर हिमाचल प्रदेश के आपदा प्रभावित क्षेत्रों में हुए भारी नुकसान की विस्तृत जानकारी दी। प्रधानमंत्री ने हालिया आपदा को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की और पुनर्वास तथा पुनर्निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री को अवगत कराया कि इस आपदा में न केवल लोगों के घर तबाह हुए, बल्कि कई जगहों पर जमीनें भी बह गईं, जिससे प्रभावितों के पास पुनः घर बनाने के लिए भी स्थान नहीं बचा है। उन्होंने मांग की कि ऐसे लोगों के पुनर्वास के लिए ‘वन संरक्षण कानून’ में रियायत दी जाए ताकि उन्हें सुरक्षित स्थलों पर बसाया जा सके।

जयराम ठाकुर ने हिमाचल के भौगोलिक और पर्यावरणीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए प्रदेश को ‘एरिया स्पेसिफिक’ राहत पैकेज देने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की लक्षित मदद से प्रभावित क्षेत्रों में तेजी से पुनर्निर्माण संभव हो सकेगा।

ठाकुर ने बताया कि इस प्राकृतिक आपदा से राज्य में कुल 1200 करोड़ रुपए से अधिक का नुकसान हुआ है, जिसमें केवल सराज विधानसभा क्षेत्र में ही 1000 करोड़ रुपए से अधिक की क्षति आंकी गई है।

गाैरतलब है कि बीते 30 जून की रात सराज, करसोग और नाचन क्षेत्र में कुल 42 लोगों की जान गई, जिनमें 29 मौतें अकेले सराज से हुईं हैं। 500 से अधिक घर पूरी तरह बह गए और 1000 घर क्षतिग्रस्त हुए जो अब रहने योग्य नहीं हैं। वहीं मण्डी जिला के ही धर्मपुर के स्याठी गांव के पूरी तरह जमींदोज हो जाने से वहां के लोग अब भी खुले आसमान के नीचे रह रहे हैं।

जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री से प्रदेश में बार-बार आने वाली प्राकृतिक आपदाओं के कारणों का वैज्ञानिक अध्ययन कराने का भी आग्रह किया। उन्होंने कहा कि जब तक इन आपदाओं के मूल कारणों को समझा नहीं जाएगा, तब तक हर साल जान-माल का नुकसान होता रहेगा।

नेता प्रतिपक्ष ने आपदा के दौरान केंद्र सरकार द्वारा राहत एवं बचाव कार्यों में दिए गए हर संभव सहयोग के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार भी व्यक्त किया है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Himachal DisasterHimachal Pradesh NewsJai Ram ThakurPM Modi

Related Posts

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026
हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल

December 25, 2025
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन
Himachal Pradesh

शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन

December 13, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ April 9, 2026
  • नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला April 9, 2026
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया April 9, 2026
  • सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत April 9, 2026
  • सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला April 9, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

April 9, 2026
नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

April 9, 2026
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन हिम सेतु' चलाया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया

April 9, 2026
सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

April 9, 2026
सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

April 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights