DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

लोकसभा चुनाव: सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल, सभी तैयारियां पूरी

May 31, 2024
in National
1 min read
लोकसभा चुनाव: सातवें और अंतिम चरण का मतदान कल, सभी तैयारियां पूरी
0
SHARES
16
VIEWS
  • ओडिशा में 42 विधानसभा क्षेत्रों के साथ 57 लोकसभा सीटों पर होगा मतदान
  • 10.06 करोड़ मतदाता, 1.09 लाख से अधिक मतदान केन्द्र, 7 राज्य व 1 केन्द्र शासित प्रदेश
  • हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी होगा मतदान

नई दिल्ली, 31 मई । लोकसभा चुनाव के सातवें और अंतिम चरण में सात राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश की 57 संसदीय सीटों पर शनिवार (1 जून) को मतदान होगा। साथ ही ओडिशा विधानसभा की शेष 42 सीटों के लिए और हिमाचल प्रदेश की छह विधानसभा सीटों पर भी मतदान होगा।

चुनाव आयोग ने शुक्रवार को बताया कि लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के लिए बिहार, चंडीगढ़, हिमाचल प्रदेश, झारखंड, ओडिशा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। लगभग 10.9 लाख मतदान अधिकारी 1.09 लाख मतदान केन्द्रों पर 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं का स्वागत करेंगे। 10.06 करोड़ से अधिक मतदाताओं में लगभग 5.24 करोड़ पुरुष, 4.82 करोड़ महिला और 3574 थर्ड जेंडर मतदाता शामिल हैं।

इस चरण में बिहार की 8 सीटों (नालन्दा, पटना साहिब, पाटलिपुत्र, आरा, बक्सर, सासाराम, काराकाट, जहानाबाद) पर 134, चंडीगढ़ की 1 सीट पर 19, हिमाचल प्रदेश की 4 सीटों (कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला) पर 37, झारखंड की 3 सीटों (राजमहल, दुमका, गोड्डा) पर 52, ओडिशा की 6 सीटों (मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा, जगतसिंहपुर) पर 66, पंजाब की 13 सीटों (गुरदासपुर, अमृतसर, खडूर साहिब, जालंधर, होशियारपुर, आनंदपुर साहिब, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, फिरोजपुर, बठिंडा, संगरूर, पटियाला) पर 328, उत्तर प्रदेश की 13 सीटों (महाराजगंज, गोरखपुर, कुशी नगर, देवरिया, बांसगांव, घोसी, सलेमपुर, बलिया, ग़ाज़ीपुर, चंदौली, वाराणसी, मिर्ज़ापुर, रॉबर्ट्सगंज) पर 144 और पश्चिम बंगाल की 9 सीटों (दमदम, बारासात, बशीरहाट, जयनगर, मथुरापुर, डायमंड हार्बर, जादवपुर, कोलकाता दक्षिण, कोलकाता उत्तर) पर 124 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं।

इस चरण में वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी चुनाव मैदान में हैं। उनके खिलाफ कांग्रेस ने अजय राय को चुनाव मैदान में उतारा है। प्रधानमंत्री तीसरी बार इस सीट के चुनाव लड़ रहे हैं। इसके अलावा गोरखपुर सीट से अभिनेता रवि किशन के खिलाफ समाजवादी पार्टी ने काजल निषाद को मैदान में उतारा है। हिमाचल की मंडी सीट से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत चुनाव मैदान में हैं और उनके खिलाफ पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह के बेटे विक्रमादित्य कांग्रेस उम्मीदवार हैं। हमीरपुर सीट से केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, पश्चिम बंगाल की डायमंड हार्बर सीट से ममता बनर्जी के भतीजे अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जालंधर और हरसिमरत कौर बादल भटिंडा से चुनाव लड़ रही हैं।

आयोग ने बताया कि मतदान और सुरक्षा कर्मियों को लाने-ले जाने के लिए 13 विशेष रेलगाड़ियां और हेलीकॉप्टर की 8 उड़ानों (हिमाचल प्रदेश के लिए) की व्यवस्था की गई है।

अब तक लोकसभा की 486 सीटों के लिए 6 चरणों में मतदान हो चुका है। सातवें चरण के मतदान के बाद 19 अप्रैल से शुरू हुए दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन की समाप्ति हो जाएगी। वोटों की गिनती 4 जून को होगी।

आयोग के अनुसार मतदान टीमों को मशीनों और चुनाव संबंधी सामग्री के साथ संबद्ध मतदान केन्द्रों पर भेज दिया गया है। मतदान केन्द्र मतदाताओं के स्वागत के लिए तैयार हैं। संबंधित मुख्य कार्यकारी अधिकारियों और राज्य मशीनरी को निर्देश दिया गया है कि वे जहां भी गर्म मौसम या बारिश का पूर्वानुमान हो, उससे निपटने के लिए पर्याप्त उपाय करें।

आयोग ने बताया कि मतदाताओं को किसी भी तरह के प्रलोभन से सख्ती से और तेजी से निपटने के लिए कुल 2707 उड़न दस्ते, 2799 स्थैतिक निगरानी दल, 1080 निगरानी दल और 560 वीडियो देखने वाले दल चौबीसों घंटे निगरानी कर रहे हैं।

शराब, ड्रग्स, नकदी और मुफ्त उपहारों के किसी भी अवैध प्रवाह पर कड़ी नजर रखने के लिए कुल 201 अंतरराष्ट्रीय सीमा चौकियों और 906 अंतर-राज्यीय सीमा चौकियों पर निगरानी रखी जा रही है। समुद्री और हवाई मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी गई है।

मतदान केन्द्रों पर पानी, शेड, शौचालय, रैंप, स्वयंसेवकों, व्हीलचेयर और बिजली जैसी न्यूनतम सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है ताकि बुजुर्ग और दिव्यांगजनों सहित प्रत्येक मतदाता आसानी से अपना वोट डाल सकें।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: final phase votingLok Sabha Elections 2024

Related Posts

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा
National

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

June 8, 2026
राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार
National

राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

June 8, 2026
गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव के फैसले पर भारत ने पाकिस्तान से विरोध दर्ज कराया
National

गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव के फैसले पर भारत ने पाकिस्तान से विरोध दर्ज कराया

June 5, 2026
पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से होंगे नामांकन
National

पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से होंगे नामांकन

June 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा June 8, 2026
  • टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला June 8, 2026
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल June 8, 2026
  • राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार June 8, 2026
  • आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह June 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

June 8, 2026
टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

June 8, 2026
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

June 8, 2026
राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

June 8, 2026
आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

June 8, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights