DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

नशा मुक्त भारत अभियान के तहत ईडी की बड़ी कार्रवाई, दक्षिण भारत में 30 ठिकानों पर तलाशी

September 3, 2026
in National
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

नई दिल्ली, 03 सितंबर । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने नशा मुक्त भारत अभियान के तहत मादक पदार्थों से जुड़े आठ मामलों में दक्षिण भारत में एक साथ बड़े पैमाने पर तलाशी अभियान शुरू किया है। ईडी की विभिन्न जोनल टीमों की ओर से केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु और तेलंगाना में कुल 30 ठिकानों पर धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए), 2002 की धारा 17 के तहत कार्रवाई की जा रही है।

ईडी के अनुसार, दक्षिण क्षेत्र के सभी जोन में एक साथ की जा रही इस कार्रवाई के तहत मादक पदार्थों की तस्करी और उससे जुड़े कथित धन के लेनदेन से संबंधित आठ अलग-अलग मामलों की जांच की जा रही है। तलाशी के दौरान एजेंसी का उद्देश्य मादक पदार्थों की अवैध गतिविधियों से जुड़े धन, संपत्तियों, बैंक खातों, दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों का पता लगाना है। आगे की जांच जारी है।

तमिलनाडु के निसारदीन, कासिलिंगम और अन्य से जुड़े मामले में 11 जून 2024 को एनसीबी ने मंडपम शरणार्थी शिविर में रह रहे श्रीलंकाई नागरिक एन. अजनथन और के. मधुशन को पकड़ा था। उनके पास से 1.470 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ था। 14 जून 2024 को चेन्नई के मन्नाडी स्थित अंगप्पा नायकेन स्ट्रीट के दुकान संख्या 193/138 पर के. कृष्णा कुमारी को मोहम्मद रिजालुदीन से रुपये लेते हुए पकड़ा गया। वहां से 1.29 करोड़ रुपये से अधिक भारतीय मुद्रा, 30 हजार अमेरिकी डॉलर और 5,030 श्रीलंकाई रुपये बरामद किए गए। ईडी के अनुसार, उक्त परिसर का संचालन दुबई में रह रहे एस. निसारदीन की ओर से मोहम्मद रिजालुदीन कर रहा था और इसका इस्तेमाल अनधिकृत हवाला लेनदेन के लिए किया जा रहा था। इस मामले में चेन्नई और रामनाथपुरम जिले में दो ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

तमिलनाडु के सैयद इब्राहिम, बयसुल रहमान और अन्य से जुड़े मामले में 24 जुलाई 2024 को एनसीबी ने चेन्नई के किलाम्बक्कम बस टर्मिनस के पास बयसुल रहमान को पकड़ा था। उसके पास से 5.970 किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद हुआ। एनसीबी ने इस मामले में 39.38 लाख रुपये नकद, 586 ग्राम सोना और एक किलोग्राम चांदी भी जब्त की थी। ईडी के अनुसार, इस मामले में चेन्नई और रामनाथपुरम के बीच हवाला और नकदी लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच की जा रही है। रामनाथपुरम और तिरुनेलवेली में दो ठिकानों पर तलाशी जारी है।

उदय कुमार और अन्य से जुड़े तमिलनाडु के मामले में 10 दिसंबर 2023 को एनसीबी ने चेन्नई के मन्नाडी स्थित होटल व्हाइट पैलेस के कमरा संख्या 109 में श्रीलंकाई नागरिक एस. उदय कुमार के कब्जे से दो किलोग्राम मेथामफेटामाइन बरामद किया था। जांच में सामने आया कि उसे श्रीलंका के राजन उर्फ मदन के निर्देश पर यह खेप प्राप्त करने के लिए चेन्नई भेजा गया था। इसी मामले में एनसीबी ने अंबत्तूर स्थित वायरलेस ग्राउंड से 54.600 किलोग्राम मेथामफेटामाइन भी बरामद किया था। ईडी के अनुसार, इस मामले में छह ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

एम. एलेक्स और अन्य से जुड़े मामले में 13 अप्रैल 2025 को एनसीबी ने पुडुकोट्टई-मदुरै मार्ग पर मेलाविलाकुडी के पास एम. एलेक्स को 950 ग्राम मेथामफेटामाइन हाइड्रोक्लोराइड के साथ पकड़ा था। उसके पास से दो लाख रुपये नकद, तीन मोबाइल फोन और एक टोयोटा कैमरी कार भी जब्त की गई थी। जांच में उसके परिवार के सदस्यों के नाम पर संपत्तियों और बैंक लेनदेन से जुड़े पहलुओं की जांच सामने आई है। ईडी के अनुसार, नागपट्टिनम, वेलांकन्नी और थलियामाडी में करीब 54 झींगा फार्म और वाहनों में कथित मादक पदार्थों से हुई आय के निवेश की भी जांच की जा रही है। इस मामले में नागपट्टिनम और वेलांकन्नी में छह स्थानों पर तलाशी जारी है।

कर्नाटक के मृत्युंजय उर्फ जयन्ना उर्फ एम.जे. और अन्य से जुड़े मामले में 6 जुलाई 2022 को आरोपी के पास से एक किलोग्राम पांच ग्राम हशीश ऑयल और एक किलोग्राम 200 ग्राम गांजा बरामद किया गया था। ईडी के अनुसार, इनकी अनुमानित अवैध बाजार कीमत करीब 80 लाख रुपये थी। वित्तीय जांच में आरोपी और उसकी पत्नी के छह बैंक खातों में कुल 5.15 करोड़ रुपये से अधिक की जमा राशि और 2.39 करोड़ रुपये से अधिक की नकद जमा का पता चला। इसके अलावा 57.17 लाख रुपये के संदिग्ध यूपीआई लेनदेन और आठ अचल संपत्तियों से जुड़े लेनदेन की भी जांच की जा रही है। कर्नाटक के कोलार जिले, मालूर और होसकोटे में तीन ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

तेलंगाना के कलापति निथुबाई और अन्य से जुड़े मामले में पुलिस की तीन प्राथमिकी के आधार पर जांच की जा रही है। ईडी के अनुसार, आरोपी और उसके सहयोगियों पर ओडिशा, अराकू और हैदराबाद के धूलपेट से गांजा खरीदकर उसे आवासीय परिसरों में रखने, छोटे पैकेटों में दोबारा पैक करने और नानकरामगुड़ा तथा आसपास के क्षेत्रों में बेचने का आरोप है। तीन कार्रवाइयों में करीब 53.5 किलोग्राम गांजा, 67.35 लाख रुपये नकद, मोबाइल फोन, फोनपे स्कैनर और वाहनों की जब्ती की गई थी। जांच में 2021 से 2023 के बीच 86.78 लाख रुपये में खरीदी गई तीन अचल संपत्तियों का भी पता चला है। तेलंगाना के सेरिलिंगमपल्ली और नानकरामगुड़ा में तीन ठिकानों पर तलाशी जारी है।

केरल के आयुष विनोद और अन्य से जुड़े मामले में केरल पुलिस ने आयुष विनोद को अलुवा-परवूर केएसआरटीसी मार्ग पर 1.166 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा के साथ पकड़ा था। उसकी स्कूटर भी जब्त की गई। बाद में उसके आवास से करीब 15 किलोग्राम हाइब्रिड गांजा बरामद किया गया और उसकी पत्नी अनिला एम.ए. को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान जांच एजेंसियों को बैंकॉक से कोच्चि तक हाइब्रिड गांजा पहुंचाने वाले एक संगठित नेटवर्क के बारे में जानकारी मिली। ईडी के अनुसार, इस नेटवर्क में खरीद, परिवहन, स्थानीय वितरण और हवाला लेनदेन से जुड़े अलग-अलग लोगों की भूमिका की जांच की जा रही है। कोच्चि और आसपास के जिलों में चार ठिकानों पर तलाशी चल रही है।

केरल के लिगीश और अन्य से जुड़े मामले में मस्कट से आए आरोपी लिगीश के कब्जे से 949.26 ग्राम एमडीएमए बरामद किया गया था। मामले में चार आरोपियों के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया जा चुका है। ईडी के अनुसार, जांच में सामने आया कि लिगीश मादक पदार्थ भारत लेकर आया था और इसे स्थानीय स्तर पर वितरित किया जाना था। कोझिकोड में चार आरोपियों के आवासीय परिसरों पर पीएमएलए के तहत तलाशी की जा रही है। एजेंसी इन परिसरों से अपराध से अर्जित संपत्तियों, बैंक खातों, दस्तावेजों और अन्य संबंधित साक्ष्यों का पता लगाने की कार्रवाई कर रही है। मामले की जांच जारी है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Drug-Free India CampaignED RaidSouth India

Related Posts

ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश
National

ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश

October 5, 2026
मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया
National

मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया

October 5, 2026
दलित कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर लगाए शोषण के आरोप, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की
National

दलित कार्यकर्ता डॉ. रोहिणी घावरी ने सांसद चंद्रशेखर पर लगाए शोषण के आरोप, प्राथमिकी दर्ज करने की मांग की

October 5, 2026
भारत-स्विट्जरलैंड के बीच परिवहन, गतिशीलता और अनुसंधान से जुड़े करार
National

भारत-स्विट्जरलैंड के बीच परिवहन, गतिशीलता और अनुसंधान से जुड़े करार

October 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights