DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Mumbai

35 दिनों के ब्लॉक के चलते पश्चिम रेलवे की कई ट्रेनें प्रभावित

November 11, 2025
in Mumbai
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

मुंबई, 11 नवंबर । उत्तर पश्चिम रेलवे के गांधीनगर-जयपुर स्टेशन के पुनर्विकास और बड़े स्‍तर पर उन्नयन कार्य के मद्देनजर 13 दिसंबर, 2025 तक 35 दिन का ब्लॉक लिया गया है, जिसके कारण पश्चिम रेलवे की कुछ ट्रेनें प्रभावित होंगी। यह ब्लॉक 9 नवंबर से शुरू हो चुका है। पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी विनीत अभिषेक द्वारा जारी विज्ञप्ति के अनुसार, ब्लॉक के कारण प्रभावित होने वाली ट्रेनों का विवरण इस प्रकार है।

शॉर्ट टर्मिनेट/ओरिजिनेट/आंशिक रूप से निरस्‍त होने वाली ट्रेनें: 11 दिसंबर, 2025 तक बांद्रा टर्मिनस से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12979 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन सांगानेर और जयपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 10 नवंबर, 2025 से 8 दिसंबर, 2025 तक बांद्रा टर्मिनस से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22933 बांद्रा टर्मिनस-जयपुर एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन सांगानेर और जयपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, 11 नवंबर, 2025 से 9 दिसंबर, 2025 तक जयपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 22934 जयपुर-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस सांगानेर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन जयपुर और सांगानेर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 21 नवंबर, 2025 से 8 दिसंबर, 2025 तक मुंबई सेंट्रल से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12955 मुंबई सेंट्रल-जयपुर एक्सप्रेस दुर्गापुरा स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन दुर्गापुरा और जयपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, 22 नवंबर, 2025 से 9 दिसंबर, 2025 तक जयपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12956 जयपुर-मुंबई सेंट्रल एक्सप्रेस दुर्गापुरा स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन जयपुर और दुर्गापुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 22 नवंबर, 2025 से 8 दिसंबर, 2025 तक मुंबई सेंट्रल से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09001 मुंबई सेंट्रल-खातीपुरा स्पेशल अजमेर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन अजमेर और खातीपुरा के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, 23 नवंबर, 2025 से 9 दिसंबर, 2025 तक खातीपुरा से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 09002 खातीपुरा-मुंबई सेंट्रल स्पेशल अजमेर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन खातीपुरा और अजमेर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। 8 दिसंबर, 2025 को ओखा से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20951 ओखा-जयपुर एक्सप्रेस अजमेर स्टेशन पर शॉर्ट टर्मिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन अजमेर और जयपुर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी। इसी प्रकार, 9 दिसंबर, 2025 को जयपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20952 जयपुर-ओखा एक्सप्रेस अजमेर स्टेशन से शॉर्ट ओरिजिनेट होगी। इसलिए, यह ट्रेन जयपुर और अजमेर के बीच आंशिक रूप से निरस्‍त रहेगी।

परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें: 13 दिसंबर, 2025 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12215 दिल्ली सराय रोहिल्ला-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। 13 नवंबर, 2025 से 12 दिसंबर, 2025 तक पोरबंदर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19269 पोरबंदर-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन रींगस, नीम का थाना और नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। 25 नवंबर, 2025 और 02 दिसंबर, 2025 को श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19416 श्री माता वैष्णो देवी कटड़ा-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। 09 दिसंबर, 2025 तक पोरबंदर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20937 पोरबंदर-दिल्ली सराय रोहिल्ला एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन रींगस, नीम का थाना और नारनौल स्टेशनों पर रुकेगी। 24 नवंबर, 2025 से 8 दिसंबर, 2025 तक दिल्ली सराय रोहिल्ला से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20938 दिल्ली सराय रोहिल्ला-पोरबंदर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। 26 नवंबर, 2025 और 3 दिसंबर, 2025 तक सुल्तानपुर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20940 सुल्तानपुर-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। 29 नवंबर, 2025 और 06 दिसंबर, 2025 को वाराणसी से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 20964 वाराणसी-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया रेवाड़ी-रींगस-फुलेरा स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन नारनौल, नीम का थाना और रींगस स्टेशनों पर रुकेगी। 25 नवंबर, 2025 और 02 दिसंबर, 2025 को लखनऊ से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19402 लखनऊ-साबरमती एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भरतपुर-कोटा-आणंद-साबरमती स्टेशनों के रास्ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा और आणंद स्टेशनों पर रुकेगी। 25 नवंबर, 2025 को अयोध्या कैंट से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 19202 अयोध्या कैंट-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग वाया भरतपुर-कोटा-आणंद-अहमदाबाद-विरमगाम स्टेशनों के रास्‍ते चलाई जाएगी और यह ट्रेन सवाई माधोपुर, कोटा, भवानी मंडी, शामगढ़, नागदा, रतलाम, दाहोद, गोधरा और आणंद स्टेशनों पर रुकेगी।

रिशेड्युल होने वाली ट्रेनें: 30 नवंबर, 2025 को मुंबई सेंट्रल से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12239 मुंबई सेंट्रल-हिसार एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 01:00 घंटा रिशेड्युल की जाएगी। 23 नवंबर, 2025 से 07 दिसंबर, 2025 तक मुंबई सेंट्रल से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12239 मुंबई सेंट्रल-हिसार एक्सप्रेस मुंबई सेंट्रल स्टेशन से 01:30 घंटे रिशेड्युल की जाएगी। 23 नवंबर, 2025 को इंदौर से यात्रा प्रारंभ करने वाली ट्रेन संख्या 12465 इंदौर-भगत की कोठी एक्सप्रेस इंदौर स्टेशन से 03:00 घंटे रिशेड्युल की जाएगी।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: 35-day blockMumbai NewsWestern Railway

Related Posts

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट
Entertainment

महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट

January 15, 2026
मुंबई नगर निगम में पहले दो घंटों में 6.98 फीसदी मतदान
Mumbai

मुंबई नगर निगम में पहले दो घंटों में 6.98 फीसदी मतदान

January 15, 2026
मुंबई भाजपा ने 26 बागियों को 6 साल के लिए निलंबित किया
Mumbai

मुंबई भाजपा ने 26 बागियों को 6 साल के लिए निलंबित किया

January 9, 2026
भांडुप में बेस्ट की बस से कुचलकर 4 की मौत , १० घायल
Breaking News

भांडुप में बेस्ट की बस से कुचलकर 4 की मौत , १० घायल

December 30, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया January 15, 2026
  • साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान January 15, 2026
  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights