DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Punjab

चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर 36 दिन का सबसे बड़ा ब्लॉक, 442 ट्रेन ट्रिप रद्द

September 9, 2026
in Punjab
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS
  • 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक अलग-अलग चरणों में बंद रहेंगी लाइनें और प्लेटफॉर्म, 76 ट्रेनों के प्लेटफॉर्म भी बदलेंगे

चंडीगढ़, 09 सितंबर । चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर गुरुवार से अब तक का सबसे लंबा परिचालन ब्लॉक शुरू होने जा रहा है। रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास कार्य के तहत 10 सितंबर से 15 अक्टूबर तक 36 दिनों के दौरान अलग-अलग चरणों में रेलवे लाइनें और प्लेटफॉर्म बंद रखे जाएंगे। इस दौरान स्टेशन की नई थ्रू-रूफ संरचना तैयार करने और मौजूदा फुट-ओवर ब्रिज (एफओबी) को हटाने का काम किया जाएगा। यह परियोजना रेल लैंड डेवलपमेंट अथॉरिटी (आरएलडीए) के तहत चल रही है।

अंबाला कैंट के सीनियर डिविजनल ऑपरेशंस मैनेजर की ओर से 2 सितंबर को जारी आदेश के अनुसार ब्लॉक अवधि के दौरान कुल 442 ट्रेन ट्रिप रद्द रहेंगी। स्टेशन पर हाल के वर्षों में एक ही ब्लॉक के कारण रद्द होने वाली यह सबसे बड़ी संख्या बताई जा रही है। रेलवे ने काम को तीन चरणों में बांटा है। पहले चरण में 10 से 21 सितंबर तक लाइन नंबर 6, 7 और 8 प्रभावित रहेंगी। इनमें लाइन नंबर 6 प्लेटफॉर्म नंबर 5 और लाइन नंबर 8 प्लेटफॉर्म नंबर 6 से जुड़ी हैं, जबकि लाइन नंबर 7 नॉन-प्लेटफॉर्म लाइन है। दूसरे चरण में 22 सितंबर से 3 अक्टूबर तक लाइन नंबर 4 और 5 बंद रहेंगी, जिनसे प्लेटफॉर्म नंबर 3 और 4 जुड़े हैं। तीसरे चरण में 4 से 15 अक्टूबर तक लाइन नंबर 1, 2 और 3 प्रभावित रहेंगी। इनमें प्लेटफॉर्म नंबर 2 से जुड़ी लाइनें भी शामिल हैं।

ब्लॉक के चलते दिल्ली-कालका, चंडीगढ़-अमृतसर, चंडीगढ़-फिरोजपुर, अंबाला-जालंधर सिटी, अंबाला-दिल्ली और अंबाला-कालका सहित कई सेवाओं की यात्राएं प्रभावित होंगी। इन प्रमुख रूटों पर ही सैकड़ों ट्रिप रद्द या कम की जाएंगी। इसके अलावा ऋषिकेश-चंडीगढ़, अजमेर-चंडीगढ़ और उदयपुर-चंडीगढ़ समेत छह अन्य ट्रेन जोड़ों को निर्धारित दिनों में अंबाला कैंट पर ही समाप्त या वहीं से शुरू किया जाएगा, जिससे उनकी चंडीगढ़ तक की यात्रा रद्द रहेगी।

लुधियाना-अमृतसर की दो ट्रेनें 3 और 10 अक्टूबर को सरहिंद के रास्ते डायवर्ट की जायेंगी। ये ट्रेनें चंडीगढ़ और मोहाली स्टेशन से होकर नहीं गुजरेंगी। यात्रियों की सुविधा के लिए आठ लंबी दूरी की ट्रेनों को अस्थायी तौर पर एसएएस नगर (मोहाली) स्टेशन पर अतिरिक्त ठहराव दिया जाएगा। इनमें साबरमती-अमृतसर और अमृतसर-देहरादून जैसी ट्रेनें भी शामिल हैं। इसके साथ ही 76 ट्रेनों के निर्धारित प्लेटफॉर्म भी बदले जाएंगे। पहले चरण में 20, दूसरे चरण में 17 और तीसरे चरण में 39 ट्रेनों को दूसरे प्लेटफॉर्म से संचालित किया जाएगा। प्लेटफॉर्म बदलाव से दिल्ली जाने वाली शताब्दी, अजमेर-चंडीगढ़ वंदे भारत और हावड़ा-कालका मेल जैसी प्रमुख ट्रेनें भी प्रभावित होंगी।

रेलवे ने आरएलडीए को 36 दिनों की निर्धारित अवधि में ही काम पूरा करने के निर्देश दिए हैं, क्योंकि आगामी त्योहारी और पीक ट्रैवल सीजन को देखते हुए ब्लॉक की अवधि बढ़ाने की गुंजाइश नहीं रखी गई है। यात्रियों को जानकारी देने के लिए रेलवे की ओर से स्टेशन पर घोषणाएं, नोटिस बोर्ड, समाचार पत्रों, आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल और मोबाइल ऐप के जरिए व्यापक प्रचार किया जाएगा। प्लेटफॉर्म पर यात्रियों की सहायता के लिए अतिरिक्त आरपीएफ और वाणिज्यिक स्टाफ भी तैनात किया जाएगा।

रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा पर निकलने से पहले अपनी ट्रेन की स्थिति जरूर जांच लें। इसके लिए एनटीईएस ऐप, रेल मदद हेल्पलाइन 139 या स्टेशन पूछताछ केंद्र से जानकारी ली जा सकती है। नियमित समय-सारिणी के आधार पर यात्रा करने के बजाय यात्रियों को ट्रेन के वास्तविक संचालन की पुष्टि करने की सलाह दी गई है। ऐसे में सितंबर से अक्टूबर के बीच त्योहारी सीजन में चंडीगढ़, मोहाली, पंचकूला और अंबाला क्षेत्र से रेल यात्रा करने वाले लाखों यात्रियों को रद्द ट्रेनों, शॉर्ट-टर्मिनेटेड सेवाओं और बदले हुए प्लेटफॉर्म के कारण अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी।

ब्लॉक की अवधि कई प्रमुख त्योहारों के बीच पड़ रही है, जिससे यात्रियों की परेशानी बढ़ सकती है। 10 सितंबर को पिठोरी अमावस्या, 14 सितंबर को हरतालिका तीज और गणेश चतुर्थी के बाद 25 सितंबर तक गणेशोत्सव रहेगा। इसके अलावा 15 सितंबर को ऋषि पंचमी, 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा, 22 सितंबर को पार्श्व एकादशी और 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी एवं गणेश विसर्जन होगा। इसी दिन पितृ पक्ष की शुरुआत भी होगी, जो 10 अक्टूबर को महालया के साथ समाप्त होगा। इसके अगले दिन 11 अक्टूबर से शारदीय नवरात्रि शुरू होगी।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: 36-day blockChandigarh Railway StationPunjab NewsTrains Cancelled

Related Posts

नशा मुक्त पंजाब अभियान का 30 सितंबर को जालंधर में समापन, अमित शाह करेंगे विशाल जनसभा
Punjab

नशा मुक्त पंजाब अभियान का 30 सितंबर को जालंधर में समापन, अमित शाह करेंगे विशाल जनसभा

September 24, 2026
Punjab

पंजाब: अमृतसर में डयूटी पर तैनात एएसआई की गोली मारकर हत्या

September 18, 2026
मोहाली में फिरौती के लिए फायरिंग में लॉरेंस गैंग के चार युवक गिरफ्तार
Punjab

मोहाली में फिरौती के लिए फायरिंग में लॉरेंस गैंग के चार युवक गिरफ्तार

September 17, 2026
Punjab

अमृतसर में 27 किलो हेरोइन, पिस्तौल और तीन कारतूस बरामद, चार गिरफ्तार किए

September 16, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights