DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Blog

हिंदू राष्ट्र के मायने

March 1, 2023
in Blog
1 min read
हिंदू राष्ट्र के मायने
0
SHARES
167
VIEWS

वीरेंद्र सिंह परिहार

इन दिनों देश में ही नहीं बल्कि विदेश में भी बागेश्वरधाम सरकार यानी धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री चर्चा में हैं। उनका दावा है कि वह ब्रिटिश पार्लियामेंट को भी सम्बोधित कर चुके हैं। यही नहीं वहां उपस्थित समुदाय से ‘जय श्री राम’ का नारा भी लगवा चुके हैं। इस समय सबसे खास बात यह कि वह अपने कार्यक्रमों में जोर देकर यह कह रहे हैं भारत को हिंदू राष्ट्र बनाना है। स्वाभाविक है इस देश में बहुत से लोगों को हिंदू शब्द से ही करंट लगता है। कुछ लोग उनके इस अभियान को साम्प्रदायिक दृष्टि से देखते हैं।

शास्त्री जब यह कहते हैं कि दुनिया में सिर्फ सनातनी धर्म ही है। सभी पंथ या मजहब हैं। इस परिप्रेक्ष्य में यह जानना जरूरी है कि भारत की शीर्ष अदालत भी यह कह चुकी है के हिंदू शब्द भौगोलिक एवं संस्कृति-बोधक है। इसका मतलब यह हुआ कि हिंदू शब्द राष्ट्र का पर्याय तो है ही साथ ही वह कोई पंथ एवं मजहब न होकर राष्ट्र की संस्कृति का प्रतीक है। शास्त्री भी कहते हैं कि हिंदू राष्ट्र का मतलब यह नहीं कि देश में वर्णाश्रम व्यवस्था फिर से आ जाएगी, बल्कि हिंदू राष्ट्र का मतलब है कि सभी किस्म के भेदभाव, ऊंच-नीच, बड़े छोटे की भावना समाप्त कर एक समरस एवं समतायुक्त समाज का निर्माण।

यह कितना दुर्भाग्यपूर्ण है कि स्वतंत्र भारत में हिंदू शब्द को बहुत से लोग अपने निहित स्वार्थों के चलते कुछ ऐसा परिभाषित करते हैं जैसे वह मुस्लिम और दूसरे पंथों का विरोधी हो। इस कुचक्र के बीच शास्त्री की कई बातें सनातनी व्यक्तियों को प्रभावित करती हैं। यह कौन नहीं जानता कि देश में आए दिन हिंदुओं के त्योहारों पर पत्थरबाजी और हमले होते हैं। इन सब बातों से सनानती आहत होते हैं। उन्हें लगता है कि भारत को क्यों नहीं हिंदू राष्ट्र घोषित कर दिया जाए। संविधान निर्माताओं ने अपेक्षा की थी कि भविष्य में देश में कॉमन सिविल कोड लागू होगा। देश का सर्वोच्च न्यायालय भी कई बार जोर देकर यह कह चुका है कि देश में कॉमन सिविल कोड लागू होना चाहिए, लेकिन जब-जब देश में कॉमन सिविल कोड लागू करने की बात होती है तो कुछ लोगों द्वारा ऐसा प्रलाप किया जाता है, जैसे कि यह देश के मुसलमानों के ऊपर कोई हमला हो रहा हो। यहां तक कि देश में जनसंख्या नियंत्रण कानून की आवश्यकता को देश का प्रत्येक देशभक्त नागरिक महसूस करता है, लेकिन मुस्लिम समुदाय का एक बड़ा वर्ग विरोध करता है। भारत की कुछ पार्टियां भी और वोट बैंक खिसकने के भय से खामोश रहती हैं।

मुस्लिम तुष्टीकरण या अलगाववाद की हद यह है कि असम सरकार ने नाबालिग लड़कियों के विवाह को लेकर कानूनी शिकंजा कसा तो उसे इस्लाम विरोधी बताकर हंगामा किया गया। कहा गया कि कुरान में 15 वर्ष ही लड़कियों की विवाह की सीमा निर्धारित है। कट्टरपंथी सोच की हद यह है कि बहुत से लोगों को वंदे मातरम गाने में भी आपत्ति होती है। इसलिए इसमें कोई दोराय नहीं कि ऐसी प्रवृत्तियों का उन्मूलन हिंदू राष्ट्र से ही हो सकता है। देश में हिंदुओं की जनसंख्या का घटता अनुपात जिस ढंग से देश की डेमोग्राफी में परिवर्तन ला रहा है, उससे देश में एक बार पुनः बंटवारे और गुलामी का खतरा सन्निकट दिख रहा है। इन सभी समस्याओं का समाधान एकमेव भी हिंदू राष्ट्र की आवधारणा में ही है।

ऐसे सभी अलगाववादी, प्रतिगामी और देश को कमजोर करने वाले और अलगाववादी प्रवृत्तियों से लड़ने के लिए हिंदू राष्ट्र की आवश्यकता समय की पुकार है। अभी एक अमेरिकन लेखक की किताब आई है, जिसमें यह बताया गया है कि 26/11 की घटना को लेकर अमेरिका के तत्कालीन राष्ट्रपति बराक ओबामा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह से कहा था, कि वह आतंकी ठिकानों पर हमले करें, लेकिन मनमोहन सिंह ने यह कहते हुए इससे इंकार कर दिया था कि इससे देश का मुस्लिम मतदाता कांग्रेस से नाराज हो जायेगा। वस्तुतः ऐसी ही मनोवृत्तियों को कुचलने के लिए देश को हिन्दु राष्ट की आवश्यकता है।

आए दिन यह सुनने को मिलता है कि जैसे इस देश में बहुत सारे रीति-रिवाज है, प्रथाएं और भाषाएं हैं, वैसे ही यह कई संस्कृतियों वाला देश है। इसी के चलते बहुत से लोग भारत को गंगा-जमुनी संस्कृति वाला देश कहते हैं। जबकि यमुना भी गंगा में मिलकर गंगा ही हो जाती है। सच्चाई यही है कि किसी भी राष्ट्र की संस्कृति एक होती है, यानी संस्कार एक जैसे होते हैं, तभी तो वह राष्ट्र कहलाता है। अमेरिका एवं कनाडा की भाषा एक है किन्तु वह अलग-अलग राष्ट्र हैं, कारण उनकी इतिहास की अलग-अलग अनुभूतियां हैं। स्विटजरलैंड में तीन भाषाएं प्रचलित हैं, फिर भी वह एक राष्ट्र है, ऐसी स्थिति में हमारे देश में भी अनेक भाषाएं, जातियां, प्रांतों के भेद होते हुए भी सबके अंतःकरण में सांस्कृतिक एकात्मता का भाव है। इस एकात्मता का नाम ही हिन्दू है। महान स्वाधीनता संग्राम सेनानी खान अबुल गफ्फार खां का कहना था- ‘‘हम पठान पहले आर्य थे फिर बौद्ध हुए, अब मुसलमान हो गए, किन्तु हमारी राष्ट्रीयता तो भारतीय अर्थात हिन्दू ही रहेगी।’’ भारत के विदेश मंत्री रह चुके मोहम्मद करीम छागला का कहना था- ‘‘मैं उपासना पद्धति से मुसलमान और वंश से हिन्दू हूं।’’ इस तरह से समझा जा सकता है कि उपासना की दृष्टि से इस राष्ट्र के मुस्लिम संस्कृति की दृष्टि से हिन्दू कैसे हैं ? आखिर में वह भी उन्हीं महान पूर्वजों की संतान हैं, जिनकी संतान हिन्दू हैं, फिर हिन्दू राष्ट्र की अवधारणा से भड़कने या डरने जैसा कोई मामला नहीं होना चाहिए। पुराणों में स्पष्ट रूप से कहा गया है- ‘‘आ सिन्धु सिन्धुपर्यन्ता यस्य भारत भूमिका, पितृभूः पुण्यभूमश्चैव हिन्दूरित स्मृतः।’’ कहने का आशय यह कि सिन्धु नदी से लेकर समुद्र पर्यन्त की भारत भूमि जिसकी पितृभूमि एवं पुण्यभूमि है, वह हिन्दू है। वस्तुतः हिन्दू राष्ट ही वह कसौटी है जो सभी भारतीयों को भावात्मक रूप से जोड़ सकती है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: meaning-of-hindu-nation

Related Posts

फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर 57वें इफ्फी के फेस्टिवल डायरेक्टर बने
Blog

फिल्म निर्देशक आशुतोष गोवारिकर 57वें इफ्फी के फेस्टिवल डायरेक्टर बने

May 1, 2026
इतिहास के पन्नों में 05 अगस्तः जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की विदाई, अयोध्या में जय श्रीराम की गूंज
Blog

इतिहास के पन्नों में 05 अगस्तः जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 की विदाई, अयोध्या में जय श्रीराम की गूंज

August 5, 2023
आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स बदलेंगे राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा- इसी हफ्ते करेंगे बदलाव
Blog

आदिपुरुष के विवादित डायलॉग्स बदलेंगे राइटर मनोज मुंतशिर ने कहा- इसी हफ्ते करेंगे बदलाव

June 18, 2023
इतिहास के पन्नों में 21 मईः सुष्मिता सेन के सिर पर 1994 में सजा मिस यूनिवर्स का ताज
Blog

इतिहास के पन्नों में 21 मईः सुष्मिता सेन के सिर पर 1994 में सजा मिस यूनिवर्स का ताज

May 21, 2023

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा June 8, 2026
  • टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला June 8, 2026
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल June 8, 2026
  • राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार June 8, 2026
  • आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह June 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

June 8, 2026
टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

June 8, 2026
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

June 8, 2026
राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

June 8, 2026
आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

June 8, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights