टैगोर नगर, विक्रोली (मुंबई) स्थित “साल्विनो आश्रम” में एक विशेष चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का नेतृत्व डॉ. वैशाली भिडे (एमडी होम्योपैथी) ने किया, जिसमें वरिष्ठ होम्योपैथिक चिकित्सक डॉ. संतोष जोशी और डॉ. वर्षा जोशी ने भी अपना योगदान दिया।

शिविर में कुल 50 बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और आवश्यकता अनुसार दवाइयां प्रदान की गईं। इसके साथ ही, बच्चों को भोजन के पैकेट, बिस्कुट और फ्रूटी की बोतलें वितरित की गईं, जिससे उनके चेहरों पर खुशी की झलक देखने को मिली।

इस अवसर पर मनराज प्रतिष्ठान के ट्रस्टी श्री मनोज राजन नथानी ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई। उन्होंने बच्चों से मुलाकात की और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
श्री मनोज राजन नथानी ने कहा:
“इन बच्चों के चेहरों पर खुशी देखकर ऐसा लगता है जैसे हमारी मेहनत रंग लाई है। सेवा करना न केवल हमारा कर्तव्य है, बल्कि यह समाज के प्रति हमारी जिम्मेदारी भी है। हम भविष्य में भी ऐसे शिविरों का आयोजन करते रहेंगे।”

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में साल्विनो आश्रम के प्रबंधक एडवोकेट पीटर का विशेष योगदान रहा। उनका समर्पण और बच्चों के प्रति उनका प्रेम सराहनीय है।
यह शिविर एक प्रेरणा है कि समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलने से ही एक मजबूत और खुशहाल समाज का निर्माण हो सकता है।












