उत्तर प्रदेश के गोंडा में शुक्रवार को आसाराम के आश्रम में खड़ी कार में युवती का शव मिला है। युवती चार दिन से लापता थी। अब पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस ने घटनास्थल और आश्रम को सील कर दिया है।
गोंडा में 5 अप्रैल देर शाम से गायब एक युवती का शव आज गोंडा-बहराइच मार्ग के नगर कोतवाली के विमौर गांव में आसाराम के आश्रम परिसर में खड़ी कार में मिला है। किशोरी बीते पांच अप्रैल की देर शाम घर से गायब हुई थी।
इस मामले में स्वजन ने तीन लोगों के खिलाफ अपहरण का मुकदमा करायाा था। आश्रम में खड़ी कार से बदबू आने के बाद चौकीदार ने कार में शव को देखा तो सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मामले में आश्रम के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है.
वहीं इस मामले पर गोंडा पुलिस का बयान भी सामने आया है. गोंडा के ASP शिवराज ने बताया कि प्राप्त जानकारी के अनुसार युवती बीते तीन दिनों से घर से गायब थी. उसका शव आसारामू बापू के आश्रम में कई दिनों से खड़ी कार से बरामद किया गया.
उन्होंने आगे कहा कि मामले की जांच हर पहलू से की जा रही है. पुलिस ने बताया कि कार के अंदर से बदबू आने पर आश्रम के चौकीदार ने जब उस कार को खोल कर देखा तो उसके अंदर शव मिला, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी.
बता दें कि आसाराम नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में दोषी करार दिये जाने के बाद जोधपुर के सेंट्रल जेल में सजा भुगत रहा है. हाल ही में यूरिन इन्फेक्शन की वजह से उसे जोधपुर एम्स में भर्ती कराया था. यहां समुचित इलाज के बाद उसे फिर से जोधपर सेंट्रल जेल पहुंचा दिया गया.













