DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

मप्र के खंडवा हादसे के पीड़ितों के बीच पहुंचे मोहन यादव, प्रभावित परिवारों से मिलकर बंधाया ढांढस

October 3, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS
  • गंभीर घायलों को एक-एक लाख रुपये की राहत राशि देने के निर्देश, रेस्क्यू में सहयोग करने वाले गणतंत्र दिवस पर होंगे पुरस्कृत

भोपाल, 03 अक्टूबर । मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शुक्रवार को खंडवा जिले में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान बीती रात ट्रैक्टर ट्रॉली दुर्घटना के प्रभावित परिवारों से पंधाना पहुंचकर संवेदना प्रकट की। उन्होंने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद के लिए आश्वस्त किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व निर्धारित अपने सभी कार्यक्रम निरस्त कर पंधाना पहुंचकर प्रभावित परिवारों से मिलकर शोक-संवेदना व्यक्त की और उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने परिवारजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि इस हृदयविदारक दुख की घड़ी में राज्य सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। आवश्यक सहायता राशि भी परिवारों को स्वीकृत कर प्रदान की गई है। प्रभावित परिवारों की सहायता के लिए प्रति दिवंगत 4-4 लाख रुपये मध्य प्रदेश सरकार और 2-2 लाख रुपये प्रधानमंत्री सहायता कोष से मंजूर किए गए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि घटना में गंभीर रूप से घायल लोगों को समुचित उपचार के लिए एक-एक लाख रुपये की राशि दी जाएगी। सामान्य घायल नागरिक को 50-50 हजार रुपये दिए जाएंगे। सरकार घायलों के उपचार का पूरा खर्च वहन करेगी। उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने संकट में फंसे लोगों की सहायता की है, उन्हें भी पुरस्कृत किया जाएगा। रेस्क्यू ऑपरेशन में सहयोग करने वालों को प्रति सहयोगी 51 हजार रुपये की नकद प्रोत्साहन पुरस्कार राशि आगामी गणतंत्र दिवस पर सम्मान-पत्र सहित प्रदान की जाएगी।

उन्होंने कहा कि घटना हृदय विदारक है। छोटे बच्चों की अकाल मृत्यु दुखदाई है। उन्होंने घोषणा की कि दुर्घटना स्थल पर पक्के घाट का निर्माण करवाया जाएगा। इस दौरान जनजातीय कार्य मंत्री डॉ. कुंवर विजय शाह, सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल, मांधाता विधायक नारायण पटेल, खंडवा विधायक कंचन मुकेश तन्वे, पंधाना विधायक छाया मोरे, संभागायुक्त इन्दौर डॉ. सुदाम खाड़े सहित जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि खंडवा जिले के पंधाना थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जामली राजगढ़ (पाडला फाटा) के लोग गुरुवार शाम को ग्राम अर्दला में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के लिए गए हुए थे। इसी दौरान अचानक ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में गिर गई, जिससे इस हादसे में आठ बच्चियों समेत 11 लोगों की मौत हो गई थी। रात करीब नौ बजे तक रेस्क्यू चलाकर सभी के शव बरामद किए गए। इनमें नौ साल के बच्चे से लेकर 25 साल तक के युवा शामिल हैं। शुक्रवार को पंधाना सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से शवों को एक-एक कर एम्बुलेंस से पाडलफाटा गांव लाया गया, जहां इन सभी मृतकों का अंतिम संस्‍कार किया गया। अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आसपास के गांव के लोग भी पाडलफाटा गांव पहुंचे। इस संवेदनशील स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पाडलफाटा गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए एडिशनल एसपी महेंद्र तारणेकर और डीएसपी हेडक्वार्टर अनिल सिंह चौहान खुद मौके पर मौजूद हैं।

मृतकों में आयुष (9) पुत्र भारत , रेव सिंह (13) पुत्र मुंशी सिंह, दिनेश (13) पुत्र शांतिलाल, शर्मिला (15) पुत्र प्यार सिंह, संगीता (16) पुत्री ज्ञान सिंह, किरण (16) पुत्री रेमसिंग, उर्मिला (16) पुत्री रेलसिंग, गणेश (20) पुत्र तेर सिंह, पाटली (25) पुत्री कैलाश, आरती पुत्री प्यार सिंह और आठ वर्षीय चंदा नाम की बालिका है। वहीं, तीन लोग- सोनू (16) पुत्र थावर सिंह, सोनू (18) पुत्र रिशू और मंजुला (17) पुत्री मांगीलाल गंभीर रूप से घायल हैं, जिनका खंडवा के जिला अस्पताल में उपचार जारी है।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Durga idol ImmersionKhandwa TragedyMP CM Mohan YadavMP NewsNavratri 2025Navratri Festival

Related Posts

मध्य प्रदेश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मोहन यादव
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मोहन यादव

March 10, 2026
मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
Madhya Pradesh

मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

March 7, 2026
मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद
Madhya Pradesh

मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद

February 20, 2026
मप्र के उज्जैन में दोपहर में हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती, सिर पर 'पुष्प सेहरा' सजाकर हुआ विशेष श्रृंगार
Madhya Pradesh

मप्र के उज्जैन में दोपहर में हुई बाबा महाकाल की भस्म आरती, सिर पर ‘पुष्प सेहरा’ सजाकर हुआ विशेष श्रृंगार

February 16, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • होर्मुज से एलपीजी लेकर गुजरात के मुंद्रा पोर्ट पहुंचा भारतीय जहाज शिवालिक March 16, 2026
  • सरकार ने फिर दोहराया देश में कुकिंग गैस की कोई किल्लत नहीं March 16, 2026
  • श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे March 16, 2026
  • अवैध कॉल सेंटर मामले में ईडी का पश्चिम बंगाल में 10 ठिकानों पर छापा March 16, 2026
  • चुनाव आयोग ने असम, केरल, पुडुचेरी में विधानसभा चुनाव की अधिसूचना जारी की March 16, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

पश्चिम बंगाल में चुनाव घोषणा के कुछ घंटों बाद बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मुख्य सचिव नंदिनी चक्रवर्ती और गृह सचिव जगदीश प्रसाद मीणा हटाए गए

March 16, 2026
ड्रोन हमले के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद, काठमांडू से सभी उड़ानें रद्द

ड्रोन हमले के बाद दुबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डा बंद, काठमांडू से सभी उड़ानें रद्द

March 16, 2026
ट्रंप का यूरोपीय देशों को कड़ा संदेश- नाटो ने 'होर्मुज' की सुरक्षा नहीं की तो भविष्य बहुत बुरा होगा

ट्रंप का यूरोपीय देशों को कड़ा संदेश- नाटो ने ‘होर्मुज’ की सुरक्षा नहीं की तो भविष्य बहुत बुरा होगा

March 16, 2026
ईरान ने पहली बार इजराइल पर दागी सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल, कहा- अमेरिका से युद्धविराम की पेशकश नहीं की

ईरान ने पहली बार इजराइल पर दागी सेजिल बैलिस्टिक मिसाइल, कहा- अमेरिका से युद्धविराम की पेशकश नहीं की

March 16, 2026
अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तीसरे हफ्ते युद्ध की ज्वाला हुई और तेज

अमेरिका-इजराइल और ईरान के बीच तीसरे हफ्ते युद्ध की ज्वाला हुई और तेज

March 16, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights