DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल में मानसून का कहर जारी, 9 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी

July 3, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
10
VIEWS

शिमला, 3 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में मानसून भारी तबाही मचा रहा है। लगातार हो रही भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलनों से राज्य में जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बीते 72 घंटों के दौरान राज्य में बादल फटने की 14 और फ्लैश फ्लड की 3 घटनाएं दर्ज की गई हैं। इनमें अकेले मंडी जिले में 13 स्थानों पर बादल फटे, जिससे सबसे अधिक तबाही हुई है। माैसम विभाग ने 9 जुलाई तक येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया है

मंडी जिले में 30 जून की रात को बादल फटने से भारी तबाही हुई है। राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र द्वारा गुरूवार शाम जारी रिपोर्ट के मुताबिक मंडी जिला में 14 की मौत हो चुकी है और 31 अभी भी लापता हैं। 5 घायल हुए हैं। जिला के गोहर, थुनाग, करसोग और जंजैहली इलाकों में एनडीआरएफ और एसडीआरएफ की टीमें राहत व बचाव कार्यों में जुटी हुई हैं। अब तक 348 लोगों को रेस्क्यू किया जा चुका है। 154 मकान पूरी तरह ध्वस्त हाे गए हैं और 31 वाहन क्षतिग्रस्त। दो दुकानें और 106 पशुशालाएं ढह गई हैं, जबकि 14 पुल भी बह गए हैं। इस दौरान 165 मवेशियों की भी मौत हुई है।

रिपोर्ट के अनुसार, गुरूवार शाम तक प्रदेश में 246 सड़कों पर यातायात बंद है। सबसे ज्यादा 145 सड़कें मंडी में बंद पड़ी हैं। कुल्लू में 36, सिरमौर में 25 और शिमला में 22 सड़कें बंद हैं। इसके अलावा कुल्लू में 15 ट्रांसफार्मर बंद हैं, जबकि मंडी में सबसे ज्यादा 353 ट्रांसफार्मर ठप हैं। कुल मिलाकर 404 ट्रांसफार्मर पूरे राज्य में प्रभावित हुए हैं।

इसके अलावा, पेयजल आपूर्ति पर भी मानसून का कहर टूटा है। मंडी जिले की 605 पेयजल योजनाएं बंद हो गई हैं। हमीरपुर में 104 और सिरमौर में 21 पेयजल स्कीमें ठप हैं। पूरे प्रदेश में 784 पेयजल योजनाएं बाधित हैं, जिससे लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।

मौसम विभाग ने कांगड़ा, मंडी, हमीरपुर, शिमला और सिरमौर जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान फ्लैश फ्लड की चेतावनी जारी की है। अगले दो दिन येलो अलर्ट, वहीं 5 से 9 जुलाई तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

बीते 24 घंटों में सिरमौर के पच्छाद में सर्वाधिक 133 मिमी वर्षा रिकॉर्ड की गई। इसके अलावा हमीरपुर के बड़सर में 92 मिमी, शिमला के जुब्बड़हट्टी में 59 मिमी, ऊना में 55 मिमी, नाहन में 42 मिमी, कांगड़ा में 32 मिमी, सराहन में 29 मिमी, सुंदरनगर में 19 मिमी और शिमला शहर में 10 मिमी बारिश दर्ज हुई है।

शिमला के ढली क्षेत्र के लिंडीधार गांव में फोरलेन निर्माण के दौरान बन रही सुरक्षा दीवार गुरूवार को अचानक ढह गई, इससे सैकड़ों सेब के पौधे दब गए और आसपास के कई घरों को खतरा पैदा हो गया। लोग अपने घर छोड़कर सुरक्षित स्थानों की ओर पलायन को मजबूर हैं। लोगों ने एनएचएआई पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

शिमला ग्रामीण के एसडीएम मंजीत शर्मा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। बताया कि पहले भी इस स्थान पर लैंडस्लाइड हुई थी और एनएचएआई को मरम्मत के निर्देश दिए गए थे। एक घर को खतरा बना हुआ है।

मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भारी बारिश की चेतावनी को देखते हुए लोगों से नदी-नालों से दूर रहने, अनावश्यक यात्रा से बचने और प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने राहत एवं बचाव कार्यों को तेज करने के निर्देश जारी किए हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Heavy RainHimachal Pradesh NewsHimachal Weather UpdateIMD AlertLandslidesOrange AlertYellow Alert

Related Posts

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026
हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल

December 25, 2025
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन
Himachal Pradesh

शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन

December 13, 2025
शिमला रेलवे स्टेशन को मास्टर प्लानिंग के तहत किया जा रहा विकसित : रेल मंत्री
Himachal Pradesh

शिमला रेलवे स्टेशन को मास्टर प्लानिंग के तहत किया जा रहा विकसित : रेल मंत्री

December 11, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री मोदी ने फिनलैंड के पीएम से की द्विपक्षीय बातचीत, आपसी सहयोग बढ़ाने पर जोर February 18, 2026
  • श्रीनगर-बारामूला राजमार्ग पर आईआडी निष्क्रिय, आतंकवादियों की साजिश नाकाम February 18, 2026
  • अश्विनी वैष्णव ने इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में ‘वेव्स क्रिएटर्स कॉर्नर’ का उद्घाटन किया February 18, 2026
  • देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के द्विवार्षिक चुनाव की अधिसूचना 26 फरवरी को, 16 मार्च को होगा मतदान February 18, 2026
  • एआई इम्पैक्ट समिट में भाग लेने भारत पहुंचे पेड्रो सांचेज, जयंत चौधरी ने किया स्वागत February 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

आज का राशिफल : 17 फरवरी, 2026

February 17, 2026
पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

पंचांग : 17 फरवरी 2026, मंगलवार

February 17, 2026
बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

बिल गेट्स ने चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश की तकनीकी पहलों की सराहना

February 16, 2026
दिल्ली के 'फांसी घर' मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

दिल्ली के ‘फांसी घर’ मामले में विशेषाधिकार समिति ने केजरीवाल व अन्य को दिया अंतिम अवसर

February 16, 2026
फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

फरीदाबाद : फैक्ट्री में आग से दो पुलिसकर्मियों समेत एक दर्जन झुलसे

February 16, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights