DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Uttarakhand

थराली आपदा में 35 से अधिक घरों को नुकसान, 150 से अधिक लोगों ने ली राहत शिविरों में शरण

August 23, 2025
in Uttarakhand
1 min read
0
SHARES
12
VIEWS

देहरादून, 23 अगस्त । चमोली जिले के थराली तहसील क्षेत्र में बादल फटने से भारी तबाही हुई है। 35 से अधिक घरों में जल भराव के साथ मलबा समाया है जबकि दो आवासीय भवन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आपदा में लापता दो लोगों में से एक का शव बरामद कर लिया गया है जबकि दूसरे की तलाश जारी है। आपदा से प्रभावित 150 से अधिक लोगों ने राहत शिवरों में शरण ली है। राहत एवं बचाव कार्यों में आपदा प्रबंधन की टीमें जुटी हैं।

आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि 10 से 12 घरों में अत्यधिक मलबा आया है तथा करीब 25 घरों में आंशिक जल भराव और मलबा समाया है। दो आवासीय भवन पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गए हैं। आसपास की सड़कों और मार्गों पर भी मलबा जमा है। दस अलग-अलग मुख्य मार्ग बाधित हुए हैं। विद्युत पोलों व तारों को क्षति पहुंची है। फिलहाल विद्युत सप्लाई बंद की गई है। स्थिति सामान्य होने पर विद्युत आपूर्ति को सुचारू किया जाएगा। मलबा हटाने के लिए पांच जेसीबी मशीन कार्य कर रही हैं। गौचर में यूकाडा के हेलीकॉप्टर को स्टैंडबाय में रखा गया है। फिलहाल मौसम खराब होने के कारण हेलीकॉप्टर उड़ान नहीं भर पाए हैं।

राहत एवं बचाव कार्य में जुटी टीमेंआपदा प्रबंधन सचिव ने बताया कि वर्तमान में मौके पर जिलाधिकारी संदीप तिवारी, एसपी सर्वेश पंवार के नेतृत्व में एसडीएम थराली, एसडीएम कर्णप्रयाग, सेना, स्थानीय पुलिस, एसडीआरएफ, आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसएसबी, अग्निशमन विभाग, लोक निर्माण विभाग, विद्युत विभाग, जल संस्थान, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारी आदि राहत एवं बचाव कार्यों में युद्धस्तर पर जुटे हैं।

150 से अधिक लोग प्रभावित, शिविरों में ली शरणआपदा में 150 से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। इन्हें तहसील परिसर में ठहराया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर राहत शिविरों में भोजन, पानी, चिकित्सा के साथ ही अन्य मूलभूत जरूरतों की व्यवस्था की गई है। राहत शिविर के लिए जिलाधिकारी ने सतलुज जल विद्युत निगम का विश्राम गृह, कार्यालय परिसर कुलसारी व गढ़वाल मंडल विकास निगम देवाल को तत्काल प्रभाव से अधिकृत करने के आदेश दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने लगातार ले रहे अपडेटमुख्यमंत्री धामी रेस्क्यू अभियान की निगरानी करते हुए मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, आपदा प्रबंधन एवं पुनर्वास सचिव विनोद कुमार सुमन व जिलाधिकारी संदीप तिवारी से लगातार पल-पल की अपडेट ले रहे हैं। मुख्यमंत्री ने राहत एवं बचाव दलों को अपनी पूरी क्षमताओं के साथ कार्य करने के निर्देश दिए हैं।

मुख्य सचिव ने राहत-बचाव कार्यों की समीक्षा कीशनिवार सुबह मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र पहुंचकर थराली में संचालित राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी से अपडेट लिया। उन्होंने आपदा के बाद जल्द से जल्द थराली में स्थिति को सामान्य करने, राहत और बचाव कार्यों को त्वरित गति से संपादित करने, स्थानीय लोगों तक मूलभूत आवश्यकताओं की पूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि राहत और बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर कमी नहीं रहनी चाहिए, जो भी संसाधनों की आवश्यकता है, उन्हें तत्काल घटनास्थल पर तैनात किया जाए। उन्होंने जिलाधिकारी को स्थिति पर लगातार नजर बनाए रखने के निर्देश देते हुए थराली में पेयजल, विद्युत और संचार आपूर्ति को तत्काल बहाल करने व सभी विभागों, एजेंसियों और स्थानीय प्रशासन को आपसी समन्वय से राहत और बचाव कार्यों को संचालित करने को कहा। उन्होंने जिलाधिकारी से राहत एवं बचाव कार्यों हेतु शासन स्तर पर किसी भी प्रकार के सहयोग के लिए तुरंत अवगत कराने के निर्देश दिए।

एक युवती का शव बरामद, मुख्यमंत्री ने जताया दुखआपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने बताया कि इस आपदा में अब तक एक युवती का शव बरामद किया जा चुका है। चेपड़ो बाजार में लापता एक व्यक्ति की तलाश की जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मलबे में दबने से युवती की मौत पर दुख जताया तथा एक व्यक्ति के लापता होने की सूचना पर उसके सुरक्षित व सकुशल होने की कामना की।

मुख्यमंत्री ने थराली के निवासियों से धैर्य बनाए रखने की अपील की और कहा कि राहत और बचाव दलों द्वारा युद्धस्तर पर कार्य किया जा रहा है। सरकार इस मुश्किल घड़ी में थराली के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं कि थराली में जिन लोगों के भी भवन खतरे की जद में हैं, उन्हें सुरक्षित स्थानों पर ठहराया जाए और उनके रहने, भोजन, चिकित्सा आदि की समुचित व्यवस्था की जाए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Tharali DisasterUttarakhand News

Related Posts

धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ
Uttarakhand

धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

March 20, 2026
श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे
Uttarakhand

श्री हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे

March 16, 2026
केंद्रीय पेट्राेलियम मंत्री ने हरिद्वार में पांच मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र राष्ट्र को किया समर्पित
Uttarakhand

केंद्रीय पेट्राेलियम मंत्री ने हरिद्वार में पांच मेगावाट सौर ऊर्जा संयंत्र राष्ट्र को किया समर्पित

March 13, 2026
उत्तराखंड में पर्यटन ने बनाया नया कीर्तिमान, पर्यटकों की संख्या पहुंची छह करोड़ के पार
Uttarakhand

उत्तराखंड में पर्यटन ने बनाया नया कीर्तिमान, पर्यटकों की संख्या पहुंची छह करोड़ के पार

February 3, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग April 18, 2026
  • केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी April 18, 2026
  • भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन April 18, 2026
  • बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो April 18, 2026
  • अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार April 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग

मतदान केंद्रों के चारों ओर 100 मीटर सुरक्षा घेरा, केवल मतदाताओं को प्रवेश मिलेगा : निर्वाचन आयोग

April 18, 2026
केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

केंद्र ने 24,815 करोड़ की दो मल्टी-ट्रैकिंग रेलवे परियोजनाओं को दी मंजूरी, उप्र, आंध्र प्रदेश में बढ़ेगी कनेक्टिविटी

April 18, 2026
भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन

भारतीय जहाजों को मिलेगी बीमा सुरक्षा, भारत मैरीटाइम इंश्योरेंस पूल का गठन

April 18, 2026
बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो

बहरमपुर में अधीर रंजन चौधरी के समर्थन में उतरे मोहम्मद अजहरुद्दीन, किया रोड शो

April 18, 2026
अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

अमृतसर में 450 करोड़ की हेरोइन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

April 18, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights