DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता ने तेलंगाना डीजीपी के समक्ष किया आत्मसमर्पण

September 13, 2025
in National
1 min read
0
SHARES
5
VIEWS

जगदलपुर, 13 सितंबर । छत्तीसगढ़ के बस्तर में लंबे समय तक सक्रिय रही नक्सली और वर्षों से भूमिगत प्रतिबंधित सीपीआई (माओवादी) की सबसे वरिष्ठ सीसीएम नेता पोथुला पद्मावती उर्फ ​​कल्पना उर्फ ​​मैनाबाई उर्फ ​​म्यनाक्का उर्फ ​​सुजाता ने शनिवार को तेलंगाना पुलिस महानिदेशक डॉ. जितेन्‍द्र के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।

यह 62 वर्षीय वरिष्ठ सीसीएम नेता सुजाता तेलंगाना के जोगुलाम्बा गडवाल जिले के गट्टू मंडल के पेंचिकालपाडु गांव की निवासी है। नक्सली औरसीसीएम नेता सुजाता बस्तर में हुई कई बड़ी नक्सल वारदाताें में शामिल रही है। लेकिन वह पिछले कई वर्षों से भूमिगत थी। 01 करोड़ की इनामी सुजाता का आत्मसमर्पण नक्सल संगठन के लिए अब तक का सबसे बड़ा झटका माना जा रहा है। सुजाता नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है। हालांकि किशनजी काे वर्ष 2011 में पश्चिम बंगाल में एक मुठभेड़ में ढेर किया जा चुका है। इसके बाद सुजाता ने भी नक्सल संगठन छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया और आज तेलंगाना पुलिस के मुखिया के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।

इन हमलों की मास्टरमाइंड रही सुजाता-

2007-एर्राबोर (सुकमा) : सीआरपीएफ और जिला पुलिस पर हमला, 23 जवानों का बलिदान।

2010-ताड़मेटला (दंतेवाड़ा): विस्फोट, 76 जवानों का बलिदान।

2010-गादीरास: यात्री बस पर हमला, 36 यात्रियाें की मौत।

2013- झीरम घाटी: कांग्रेस नेताओं समेत 32 की हत्या।

2017- चिंतागुफा: घात लगाकर हमला, 25 जवानों का बलिदान।

2020-कोरजागुड़ा (सुकमा): मुठभेड़, 17 जवानों का बलिदान।

2021-टेकुलगुड़ेम (बीजापुर): 21 जवानों का बलिदान।

कौन था नक्सली किशनजी

सुजाता नक्सली कमांडर किशनजी की पत्नी है। मल्लोजुला कोटेश्वर राव उर्फ किशनजी ने पूरे पूर्वी भारत में नक्सल संगठन की कमान संभाली थी, वहीं अपने एनकाउंटर से पहले किशनजी नक्सल संगठन का सबसे चर्चित चेहरा रहा था। किशनजी ने पत्रकारों को सबसे अधिक इंटरव्यूज भी दिए थे। उल्लेखनीय है कि किशनजी का छोटा भाई मल्लोजुला वेणुगोपाल राव उर्फ अभय वर्तमान में नक्सलियों का प्रवक्ता है और शीर्ष नक्सल पद पोलित ब्यूरो सदस्य है। किशनजी कई बड़ी नक्सल वारदाताें में शामिल रहा था। उस पर खुफिया अधिकारी फ्रांसिस इन्दवार का सिर कलम करने, रांची-जमशेदपुर मार्ग पर 35 सुरक्षाकर्मियों की हत्या, पूर्व मंत्री रमेश सिंह मुंडा की हत्या और 5.5 करोड़ रुपये की लूट का आरोप था।

दरअसल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मार्च 2026 तक नक्सलियों के खात्मे का ऐलान किया है। इसके बाद छत्तीसगढ़ में नक्सलियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई हो रही है। इसी अभियान के चलते बसवाराजू, बालकृष्णा जैसे एक करोड़ रुपये के इनामी नक्सलियों को सुरक्षाबलों ने छत्तीसगढ़ में मार गिराया है। इनके अलावा भी कई बड़े कैडर के नक्सली मारे गए हैं। इससे नक्सल संगठन को बहुत बड़ा झटका लगा है। इसी बढ़ते दबाव के चलते नक्सली इलाका छोड़कर भाग रहे हैं। ऐसे में अब नक्सल संगठन कमजोर हो गया है। एक करोड़ की इनामी नक्सली सुजाता का आत्मसमर्पण नक्सल मोर्चे पर अब तक की सबसे बड़ी सफलता माना जा रहा है।

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि नक्सलियाें के सीसीएम सदस्य सुजाता का आत्मसमर्पण नक्स्ली संगठन के लिए बड़ा झटका है, सुजाता का आत्मसमर्पण न केवल नक्सल संगठन को कमजोर करेगा, बल्कि छत्तीसगढ़ में शांति स्थापना की दिशा में महत्वपूर्ण साबित होगा। उन्होंने कहा कि “छत्तीसगढ़ और केंद्र सरकार मिलकर मजबूत आत्मसमर्पण नीति लागू कर रही हैं, ताकि नक्सलियाें के आत्मसमर्पण में कोई असुविधा न हो।

गृह मंत्री शर्मा ने कहा कि सरकार नक्सलवाद को 31 मार्च 2026 तक समाप्त करने के लक्ष्य पर कायम है। उन्होंने कहा की आने वाले 4-5 महीनों में और भी बेहतर कार्रवाई देखने को मिलेगी। सरकार की पुनर्वास नीति के तहत आत्मसमर्पण करने वालों को नकद सहायता, रोजगार, आवास और कौशल प्रशिक्षण मिलेगा। यदि नक्सली शांति वार्ता चाहते हैं, तो वे सीधे संपर्क कर सकते हैं, लेकिन हिंसा से कोई समझौता नहीं होगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Naxalite Sujata surrenderTelangana DGP

Related Posts

ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने को लेकर विपक्ष की तरफ से दोनों सदनों में दिया गया प्रस्ताव
National

ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने को लेकर विपक्ष की तरफ से दोनों सदनों में दिया गया प्रस्ताव

March 13, 2026
पर्यटन उद्योग को राहत के लिए एलपीजी आपूर्ति बढ़ेगी : शेखावत
National

पर्यटन उद्योग को राहत के लिए एलपीजी आपूर्ति बढ़ेगी : शेखावत

March 13, 2026
मानवाधिकार आयोग का लापता व्यक्तियों और मानव तस्करी को लेकर पांच राज्यों को नोटिस
National

मानवाधिकार आयोग का लापता व्यक्तियों और मानव तस्करी को लेकर पांच राज्यों को नोटिस

March 13, 2026
प्रधानमंत्री मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट को चिली का राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई
National

प्रधानमंत्री मोदी ने जोस एंटोनियो कास्ट को चिली का राष्ट्रपति बनने पर दी बधाई

March 13, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • नमन अवॉर्ड्स-2026 में रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान March 14, 2026
  • आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘लाइंस ऑफ लेगेसी’ थीम में दिखेगी टीम March 14, 2026
  • यूएई में भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में दो भारतीय व एक नेपाली सहित 10 गिरफ्तार March 14, 2026
  • रूसी तेल खरीद को लेकर ईरानी विदेश मंत्री का तंज, भारत समेत दुनिया के देशों के सामने गुहार लगा रहा अमेरिका March 14, 2026
  • आरबीआई ने मनाप्पुरम फाइनेंस पर लगाया 2.70 लाख रुपये का जुर्माना March 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights