DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल में 3 दिसम्बर तक नहीं गिरेगी बर्फ, बिलासपुर और मंडी में कोहरे का येलो अलर्ट

November 27, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

शिमला, 27 नवंबर । हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है और कोहरे ने मैदानी व निचले इलाकों में जनजीवन पर असर डाल दिया है। गुरुवार सुबह राज्य के कई हिस्सों में घना कोहरा छाया रहा। इसके चलते यातायात प्रभावित हुआ और दृश्यता बेहद कम हो गई। सुंदरनगर में दृश्यता केवल 70 मीटर, जबकि बिलासपुर और मंडी में 150 मीटर दर्ज की गई।

मौसम विभाग ने अगले दो दिनों 28 और 29 नवंबर के लिए बिलासपुर व मंडी जिलों में सुबह और शाम घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है। राज्य का औसतन न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री कम दर्ज किया गया है, जबकि पिछले 24 घंटों में औसत न्यूनतम तापमान में 0.4 डिग्री की गिरावट आई है। इस महीने वर्षा लगभग न के बराबर होने से सूखी ठंड ज्यादा परेशान कर रही है। मौसम विभाग ने अगले एक हफ्ते यानी 3 दिसंबर तक मौसम साफ रहने के आसार जताए हैं। आज भी पूरे प्रदेश में मौसम साफ बना हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों सुंदरनगर, मंडी और बिलासपुर में दोपहर तक घना कोहरा छाया रहा।

न्यूनतम तापमान की बात करें, तो जनजातीय जिला लाहौल-स्पीति व अन्य उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में पारा लगातार शून्य से नीचे बना हुआ है तथा यहां सर्दी चरम पर पहुंच चुकी है। प्रदेश में सबसे कम तापमान लाहौल स्पीति जिला के ताबो में माइनस 7.3 डिग्री और कुकुमसेरी में माइनस 5.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इन इलाकों में पाइपलाइनें भी जमने लगी हैं और सुबह-शाम लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है। किन्नौर के कल्पा में न्यूनतम तापमान 0.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि भुंतर में 1.8 डिग्री, मनाली में 1.7 डिग्री और सियोबाग में 1.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। राज्य के बाकी हिस्सों में भी शीतलहर का असर साफ दिखने लगा है।

मौसम विभाग के अनुसार सुंदरनगर का न्यूनतम तापमान 2.9 डिग्री, पालमपुर 4.0 डिग्री, नारकंडा 4.5 डिग्री, बरमौर 4.7 डिग्री, हमीरपुर 5.1 डिग्री, सराहन 5.1 डिग्री, मंडी 5.2 डिग्री, कांगड़ा 5.5 डिग्री, शिमला 6.0 डिग्री, देहरा गोपीपुर 7.0 डिग्री, बिलासपुर और जुब्बड़हट्टी 7.5 डिग्री, कसौली 8.1 डिग्री, नाहन 9.6 डिग्री, नेरी 10.5 डिग्री और पांवटा साहब 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। कुफ़री, नारकंडा और मनाली जैसे पर्यटन स्थलों में कड़ाके की ठंड से पर्यटक भी ठिठुर रहे हैं और शाम ढलते ही तापमान तेजी से गिर रहा है। राजधानी शिमला में भी सुबह- शाम व रात को भयंकर सर्दी पड़ रही है, जिससे लोगों को गर्म कपड़े और हीटरों का सहारा लेना पड़ रहा है।

मौसम विभाग के अनुसार पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल सक्रिय नहीं है और अगले सात दिनों तक प्रदेश में बारिश या बर्फबारी के कोई संकेत नहीं हैं। ऐसे में दिन के समय धूप खिलने की उम्मीद है, लेकिन सुबह और शाम ठंड और कोहरे की मार से राहत मिलती नहीं दिख रही है। सूखी ठंड के चलते लोग बुखार, खांसी-जुकाम व सांस संबंधी रोगों से भी जूझ रहे हैं तथा स्वास्थ्य विभाग ने बुजुर्गों और बच्चों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी है। कोहरे की वजह से सड़क दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ने पर पुलिस ने वाहन चालकों को गति नियंत्रण में रखने और हेडलाइट-फॉग लैंप का उपयोग करने की अपील की है। 3 दिसम्बर तक प्रदेश में कहीं भी वर्षा व बर्फबारी के कोई आसार नहीं हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Cold WaveFog AlertHimachal Pradesh NewsHimachal Weather UpdateSnowfall

Related Posts

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026
हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल

December 25, 2025
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन
Himachal Pradesh

शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन

December 13, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • नमन अवॉर्ड्स-2026 में रोजर बिन्नी, राहुल द्रविड़ और मिताली राज को लाइफटाइम अचीवमेंट सम्मान March 14, 2026
  • आईपीएल 2026 से पहले केकेआर ने लॉन्च की नई जर्सी, ‘लाइंस ऑफ लेगेसी’ थीम में दिखेगी टीम March 14, 2026
  • यूएई में भ्रामक वीडियो फैलाने के आरोप में दो भारतीय व एक नेपाली सहित 10 गिरफ्तार March 14, 2026
  • रूसी तेल खरीद को लेकर ईरानी विदेश मंत्री का तंज, भारत समेत दुनिया के देशों के सामने गुहार लगा रहा अमेरिका March 14, 2026
  • आरबीआई ने मनाप्पुरम फाइनेंस पर लगाया 2.70 लाख रुपये का जुर्माना March 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights