DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Breaking News

उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की गला रेतकर हत्या, शहर में तनाव का माहौल

June 28, 2022
in Breaking News, Crime, Rajasthan
1 min read
उदयपुर में नूपुर शर्मा के समर्थक की गला रेतकर हत्या, शहर में तनाव का माहौल
0
SHARES
130
VIEWS

राजस्थान के उदयपुर में 10 दिन पहले नूपुर शर्मा के समर्थन में सोशल मीडिया पर पोस्ट डालने वाले एक शख्स का मर्डर कर दिया गया। 2 हमलावर मंगलवार को दिनदहाड़े उसकी दुकान में घुसे और तलवार से कई वार किए और उसका गला काट दिया। इस पूरे हमले का वीडियो भी बनाया। इतना ही नहीं, आरोपियों ने घटना के बाद सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर हत्या की जिम्मेदारी भी ली है।

हालात पर काबू पाने के लिए उदयपुर जिले में 24 घंटे के लिए इंटरनेट बंद करने के साथ ही पुलिस बल मौके पर तैनात कर दिया गया है। घटना पर रोष जताते हुए स्थानीय लोग अपनी दुकानें बंद कर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं।

कुछ दिन पहले टेलर कन्हैयालाल ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर की थी। इसमें उसने नुपुर शर्मा के विवादित बयान का समर्थन किया था। इसे लेकर मुस्लिम समाज के लोगों में नाराजगी थी। कन्हैयालाल की हत्या के बाद दो वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं।

एक में हत्यारों ने हत्या का लाइव वीडियो बनाया है। इसमें कन्हैयालाल गिड़गिड़ा रहा है। वहीं, दूसरे वीडियो में दोनों युवक हत्या की जिम्मेदारी ले रहे हैं। धमका भी रहे हैं कि ‘उदयपुर वालों, गुस्ताखी नबी की एक ही सजा, सिर तन से जुदा।’ साथ ही वीडियो में दोनों युवक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भी जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मामला शहर के धानमंडी इलाके के भूत महल क्षेत्र का है। यहां रहने वाला कन्हैयालाल टेलरिंग की दुकान चलाता है। उसके 2 बेटे यश (19) और तरुण (17) हैं। मंगलवार को वह अपने साथियों के साथ दुकान पर काम कर रहा था। इस दौरान बाइक पर आए दो मुस्लिम युवक उसे कपड़े का नाप देने लगे।

उसके बाद अचानक हथियार से हमला कर दिया। करीब सात वार करने से उसकी गर्दन कटकर अलग हो गई। हमले के दौरान बीच-बचाव करने आया उसका साथी ईश्वर सिंह भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे इलाज के लिए शहर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उदयपुर के जिस इलाके में यह घटना हुई, वहां व्यापारियों में रोष है। व्यापारियों ने विरोध में बाजार बंद कर दिया है। प्रदर्शन भी होने लगे हैं। दरअसल, कन्हैयालाल की पोस्ट के बाद भी इलाके में तनाव हुआ था। मुस्लिम समाज ने गहरी नाराजगी जाहिर की थी। कन्हैयालाल को जान से मारने की धमकियां भी मिल रही थी।

पिछले कुछ दिन से उसने दुकान नहीं खोली थी। उसने धमकियां देने वालों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने उसे थोड़े दिन संभलकर रहने को कहा. जब दुकान खोली तो दो युवकों ने उसकी हत्या कर दी। इस मामले में पुलिस ने दोनों पक्षों को आमने-सामने बिठाकर विवाद शांत करने की कोशिश भी की थी।

घटना की खबर लगते ही कलेक्टर तारा चंद मीणा, एसपी मनोज चौधरी मौके पर पहुंचे। शव फिलहाल मौके पर ही पड़ा है। परिजन हंगामा कर रहे हैं। खेरवाड़ा से पुलिस की अतिरिक्त टुकड़ियों को बुलाया गया है। शहर के 5 इलाकों में बाजार बंद कर दिए गए हैं।

सीएम बोले- कठोर कार्रवाई की जाएगी

हत्या की जानकारी मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने लोगों से शांति की अपील की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा- ‘उदयपुर में युवक की जघन्य हत्या की भर्त्सना करता हूं। इस घटना में शामिल सभी अपराधियों पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अपराध की पूरी तह तक जाएगी। मैं सभी पक्षों से शांति बनाए रखने की अपील करता हूं। ऐसे जघन्य अपराध में लिप्त हर व्यक्ति को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी। मैं सभी से अपील करता हूं कि इस घटना का वीडियो शेयर कर माहौल खराब करने का प्रयास न करें। वीडियो शेयर करने से अपराधी का समाज में घृणा फैलाने का उद्देश्य सफल होगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Ashok GehlotNupur Sharma ControversyNupur Sharma's supporter murderedRajasthan NewsUdaipurUdaipur News

Related Posts

'जन नायकन' पर अफवाहों का मेकर्स ने किया खंडन
Breaking News

‘जन नायकन’ पर अफवाहों का मेकर्स ने किया खंडन

July 7, 2026
महाराष्ट्र में मुंबई सहित सात जिलों में ८ जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, निचले क्षेत्रों में जलभराव
Breaking News

महाराष्ट्र में मुंबई सहित सात जिलों में ८ जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट, निचले क्षेत्रों में जलभराव

July 6, 2026
महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे ,पालघर सहित छह जिलों में 6 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट
Breaking News

महाराष्ट्र के मुंबई, ठाणे ,पालघर सहित छह जिलों में 6 जुलाई तक बारिश का रेड अलर्ट

July 4, 2026
पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच में राजस्थान एटीएस के 20 से अधिक शहरों में छापे
Rajasthan

पाकिस्तानी आतंकी शाहजाद भट्टी से जुड़े नेटवर्क की जांच में राजस्थान एटीएस के 20 से अधिक शहरों में छापे

July 3, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी July 10, 2026
  • महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की July 10, 2026
  • ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया July 10, 2026
  • हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ July 10, 2026
  • रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज July 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

July 10, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

July 10, 2026
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

July 10, 2026
हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

July 10, 2026
रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

July 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights