13 मई भारतीय लोकतंत्र के इतिहास में एक गौरवशाली दिन के रूप में दर्ज है। वर्ष 1952 में इसी दिन स्वतंत्र भारत की पहली संसद का सत्र आहूत किया गया, जिसे आधुनिक लोकतंत्र की नींव माना जाता है। राज्यसभा और लोकसभा—दोनों सदनों की पहली बैठक इसी दिन आयोजित की गई थी।
तीन अप्रैल 1952 को राज्यसभा का गठन हुआ और इसका पहला सत्र 13 मई को हुआ। वहीं, 17 अप्रैल 1952 को लोकसभा गठित की गई थी, जिसका पहला सत्र भी 13 मई 1952 को हुआ। सुबह 10:45 बजे शुरू हुई यह बैठक भारतीय लोकतंत्र के इतिहास का एक ऐतिहासिक क्षण था।
लोकसभा की प्रारंभिक तस्वीर
पहली लोकसभा में राष्ट्रीय दलों के 418, क्षेत्रीय दलों के 34 और 37 निर्दलीय सांसद शामिल थे। जी.वी. मावलंकर पहले लोकसभा स्पीकर और एम. अनंतशयनम अय्यंगार डिप्टी स्पीकर बने। चुनाव भारत के पहले मुख्य चुनाव आयुक्त सुकुमार सेन के निर्देशन में संपन्न हुए, जो 21 मार्च 1950 से 19 दिसंबर 1958 तक पद पर रहे।
निर्वाचन आयोग की भूमिका
भारत निर्वाचन आयोग की स्थापना 25 जनवरी 1950 को संविधान के अनुच्छेद 324 के तहत की गई। आयोग को स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनावों की जिम्मेदारी दी गई है, और मतदाता सूची के रखरखाव सहित चुनाव से जुड़े सभी कार्य इसे सौंपे गए हैं।
13 मई की अन्य प्रमुख घटनाएं:
- 1830: इक्वाडोर गणराज्य की स्थापना।
- 1846: अमेरिका ने मेक्सिको के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।
- 1960: धौलागिरी शिखर पर स्विट्ज़रलैंड का पहला अभियान सफल।
- 1962: डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन भारत के दूसरे राष्ट्रपति बने।
- 1981: पोप जॉन पॉल द्वितीय पर तुर्क नागरिक द्वारा जानलेवा हमला।
- 1998: भारत द्वारा दो और परमाणु परीक्षण किए गए; अमेरिका और जापान ने प्रतिबंध लगाए।
- 2000: लारा दत्ता ने मिस यूनिवर्स का खिताब जीता।
- 2010: इला भट्ट को निवानो शांति पुरस्कार मिला।
- 2017: वॉनाक्राय रैनसमवेयर ने 100+ देशों को प्रभावित किया।
13 मई को जन्मे प्रमुख व्यक्तित्व:
- 1857: रोनाल्ड रॉस – नोबेल पुरस्कार विजेता चिकित्सक
- 1905: फखरुद्दीन अली अहमद – भारत के पूर्व राष्ट्रपति
- 1918: टी. बालासरस्वती – भरतनाट्यम नृत्यांगना
- 1956: श्री श्री रविशंकर – आध्यात्मिक गुरु
- 1956: कैलाश विजयवर्गीय – भाजपा नेता
13 मई को हुए निधन:
- 1951: शायर हसरत मोहानी
- 2001: प्रसिद्ध लेखक आर.के. नारायण
- 2011: नाटककार बादल सरकार
- 2016: बाबा हरदेव सिंह – संत निरंकारी मिशन