DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, कई जिलों में भूस्खलन का खतरा, 200 सड़कें बंद

July 28, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS
  • मानसून सीजन में अब तक करीब 1523 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान

शिमला, 28 जुलाई । हिमाचल प्रदेश में मानसून का कहर जारी है और भारी बारिश के चलते जनजीवन पर असर पड़ रहा है। मौसम विभाग ने आगामी 29 जुलाई को कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में बहुत भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा चंबा, सिरमौर और शिमला जिलों में भी भारी बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। अगले दो दिन यानी 29 और 30 जुलाई को राज्य के निचले, मध्य और ऊंचाई वाले पहाड़ी इलाकों में बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। 30 जुलाई को ऊना, कांगड़ा, मंडी और कुल्लू जिलों में फिर से भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। इससे इन जिलों में भूस्खलन का खतरा है और विभाग की ओर से लोगों को सतर्क रहने की हिदायत दी गई है। वहीं 31 जुलाई को चंबा और सिरमौर जिलों में और 1 अगस्त को सिरमौर जिले में कुछ स्थानों पर बारिश की संभावना जताई गई है।

1 अगस्त से 3 अगस्त तक भी प्रदेश में मौसम खराब रहने का अनुमान है, हालांकि इस अवधि के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं हुआ है। बीते 24 घंटों में कांगड़ा जिले के शाहपुर में सर्वाधिक 157 मिमी बारिश दर्ज की गई। कांगड़ा में 140, पालमपुर में 72, धर्मशाला में 53, मंडी के जोगिंद्रनगर में 46 और सराहन में 30 मिमी वर्षा रिकॉर्ड हुई।

लगातार बारिश के चलते नदी-नाले उफान पर हैं और भूस्खलन का खतरा भी बढ़ गया है। सोमवार शाम तक प्रदेश में 200 सड़कें यातायात के लिए बंद हो चुकी हैं, जिनमें मंडी में 121 और कुल्लू में 46 सड़कें शामिल हैं। बारिश का असर बिजली और पानी की सप्लाई पर भी पड़ा है। राज्य में 62 ट्रांसफार्मर और 110 पेयजल योजनाएं ठप पड़ी हैं। मंडी में 20 ट्रांसफार्मर और 39 पेयजल योजनाएं प्रभावित हुई हैं, कुल्लू में 33 ट्रांसफार्मर बंद हैं और कांगड़ा के धर्मशाला व नूरपुर में 59 पेयजल योजनाएं बाधित हुई हैं।

मानसून शुरू होने से अब तक राज्य में भारी नुकसान हुआ है। 20 जून से अब तक बारिश और भूस्खलन की घटनाओं में 164 लोगों की मौत हो चुकी है, 269 लोग घायल हुए हैं और 35 लोग अभी भी लापता हैं। सबसे ज्यादा नुकसान मंडी जिले में हुआ है, जहां 32 लोगों की जान गई और 27 लोग लापता हैं। कांगड़ा में 24, कुल्लू और चंबा में 17-17, शिमला में 13, सोलन और ऊना में 11-11, किन्नौर में 11, हमीरपुर में 10, बिलासपुर में 8, लाहौल-स्पीति में 6 और सिरमौर में 4 लोगों की मौत हुई है।

इसके अलावा भारी बारिश और भूस्खलन से लोगों के घरों व मवेशियों को भी बड़ा नुकसान हुआ है। अब तक 1320 मकानों को नुकसान पहुंचा, जिनमें से 418 पूरी तरह ढह गए हैं। अकेले मंडी जिले में 986 मकान प्रभावित हुए, जिनमें 376 पूरी तरह गिर गए। साथ ही लगभग 21,500 पोल्ट्री पक्षी और 1402 मवेशियों की मौत भी हो चुकी है।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र के अनुसार इस मानसून सीजन में अब तक करीब 1523 करोड़ रुपये से ज्यादा का नुकसान हो चुका है। इसमें लोक निर्माण विभाग को 780 करोड़ और जलशक्ति विभाग को 499 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। प्रदेश में अब तक 42 बार फ्लैश फ्लड, 25 बार बादल फटने और 32 बार भूस्खलन की घटनाएं भी दर्ज की जा चुकी हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Heavy RainHimachal Pradesh NewsHimachal Weather UpdateIMD AlertOrange Alert

Related Posts

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026
हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल

December 25, 2025
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन
Himachal Pradesh

शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन

December 13, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights