मुंबई, कुर्ला (प.), रविवार: “सेवा परमोधर्म” के महान उद्देश्य को आत्मसात करते हुए, डॉ. वैशाली अशोक भिडे (MD होम्योपैथी) हर महीने के प्रथम और तृतीय रविवार को माँ शीला चैरिटी क्लिनिक, कुर्ला (प.), मुंबई में दोपहर 12:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक अपनी निःस्वार्थ सेवाएं प्रदान करती हैं।

रविवार को डॉ. वैशाली भिडे ने करीब 40 मरीजों का नि:शुल्क उपचार किया, जिससे एक बार फिर उन्होंने अपने समर्पण और समाज सेवा की मिसाल पेश की। उल्लेखनीय है कि वह न तो मरीजों से और न ही मनराज प्रतिष्ठान से किसी प्रकार का शुल्क लेती हैं। उनका यह सेवा भाव न केवल चिकित्सा जगत बल्कि समाज के लिए भी एक प्रेरणा है।
डॉ. वैशाली भिडे ने होम्योपैथी के क्षेत्र में अनेक उपलब्धियाँ हासिल की हैं और कई प्रतिष्ठित राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय पुरस्कारों से सम्मानित की जा चुकी हैं। बावजूद इसके, वह सदैव सादगी और विनम्रता से समाज सेवा में लगी रहती हैं। उनका यह समर्पण न केवल उनके मरीजों को बल्कि युवाओं और चिकित्सा क्षेत्र से जुड़े लोगों को भी प्रेरित करता है।
उनकी सेवा भावना को देखते हुए समाज के लोग उनका सम्मान करते हैं और उनके इस नि:स्वार्थ प्रयास की सराहना करते हैं। डॉ. वैशाली भिडे जैसी महान हस्तियां समाज के लिए एक आदर्श उदाहरण हैं, जो दिखाती हैं कि सच्ची सेवा का मार्ग ही सबसे बड़ा धर्म है।
मनराज प्रतिष्ठान उनके इस योगदान के लिए उनका हृदय से आभार व्यक्त करता है।