DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Bihar

हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प : मोदी

April 16, 2024
in Bihar
1 min read
हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प : मोदी
0
SHARES
18
VIEWS

पटना, 16 अप्रैल । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को बिहार के गया में राजग उम्मीदवार जीतनराम मांझी के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि जब भी भाजपा आगे बढ़ती है, झूठ फैलाया जाता है कि संविधान बदल देंगे। मोदी और भाजपा तो क्या, स्वयं बाबा भीमराव अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प है। पूरी दुनिया में इस वक्त अस्थिरता है, देश को जरूरत है, इस वक्त मजबूत फैसले लेने वाली सरकार की।

मोदी ने 19 अप्रैल को पूरी ताकत से भाजपा नीत राजग गठबंधन को विजयी बनाने के लिए मतदान की अपील करते हुए राजद पर जमकर प्रहार किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि लालटेन वाले आपको आधुनिक युग में नहीं जाने देंगे। इनका राज होता तो आपके मोबाइल की बैटरी भी चार्ज नहीं हो पाती। यह कहते थे कि हमलोग प्रगतिशील नहीं हैं। हमने दिखा दिया चंद्रयान में जाने की ताकत किसमें है। जब भी भाजपा आगे बढ़ती है, यह झूठ फैलाते हैं कि संविधान बदल देंगे। मोदी और भाजपा तो क्या, स्वयं बाबा भीमराव अंबेडकर भी इस संविधान को नहीं बदल सकते हैं। झूठ फैलाना बंद करो।

उन्होंने कहा कि इन्हें पता होना चाहिए यह जो संविधान सभा थी, डॉ. राजेंद्र बाबू उसका नेतृत्व करते थे। बाबा के दिल, दिमाग और कलम उसे शब्दों में डाल रहे थे। देश के गणमान्य लोग देश की भावनाओं और देश की परिस्थितियों को समझकर देश का संविधान बना रहे थे। जो लोग सनातन को गाली देते हैं, यह जो संविधान इतना महान बना है, यह जो संविधान हमें देश को आगे ले जाने की ताकत देता है, इस संविधान को बनाने के लिए जो संविधान सभा थी उसमें 80-90 प्रतिशत से भी ज्यादा सनातनी थे। उन सनातनियों ने इतना उत्तम संविधान बनाने में बाबा भीमराव अंबेडकर का साथ दिया। हमारे लिए हमारा संविधान 2047 का सपना पूरा करने का संकल्प है। बड़ी श्रद्धा के साथ बाबा भीमराव अंबेडकर को जो सम्मान हमने दिया है, वह किसी ने नहीं दिया है।

मोदी ने भाजपा के चुनावी घोषणापत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पहली बार किसी पार्टी के ‘संकल्प पत्र’ को ‘गारंटी कार्ड’ कहा जा रहा है। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खड़गे पर हमला बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा, ‘जब मैंने संसद में संविधान दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा तो वह कांग्रेस नेता खड़गे ही थे जिन्होंने इस प्रस्ताव का विरोध किया था। यह चुनाव विकसित भारत, विकसित बिहार के उसी संकल्प का चुनाव है। गया की धरती पर दिख रहा प्रचंड जनसमर्थन मोदी सरकार के प्रति इस अपार जनसमर्थन का स्पष्ट संकेत दे रहा है। अगले पांच वर्षों के लिए मोदी के ‘गारंटी कार्ड’ को अपडेट किया गया है। गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाए जाएंगे, गरीबों को मुफ्त राशन मिलेगा।

लालू प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर कहा जो लोग संविधान को राजनीतिक हथियार की तरह उपयोग करना चाहते हैं, वह जरा कान खोल कर सुन लें, पिछले तीन दशकों से आपने लोगों को डराए रखने के लिए, लोगों को भयभीत रखने के लिए, भांति-भांति की विकृत कथाएं प्रचलित की हैं। कभी यह लोग कहते थे कि आरएसएस-भाजपा आएगी तो देश जल जाएगा, बंट जाएगा। अटलजी के समय से हम सरकार चला रहे हैं, लेकिन देश को सबसे ज्यादा शांति का समय हमारे कालखंड में मिला है। यह लोग कभी कहा करते हैं आरएसएस-बीजेपी वाला आएगा उद्योगपतियों को देश छोड़ कर भागना पड़ेगा, लेकिन आज भी सरकार की सभी योजनाओं का लाभ लेकर आन-बान शान के साथ प्रगति कर रहे हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Bihar NewsgayaPM ModiPM Modi in Bihar

Related Posts

मानव तस्करी-अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क मामले में एनआईए की छापेमारी, आरोपित से पांच घंटे पूछताछ
Bihar

मानव तस्करी-अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड नेटवर्क मामले में एनआईए की छापेमारी, आरोपित से पांच घंटे पूछताछ

July 7, 2026
बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ
Bihar

बिहार विधान परिषद के 10 नवनिर्वाचित सदस्यों ने ली शपथ

July 1, 2026
बिहारः सड़क दुर्घटना में तीन थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत
Bihar

बिहारः सड़क दुर्घटना में तीन थानाध्यक्ष समेत 4 की मौत

June 12, 2026
बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे
Bihar

बिहार के खगड़िया जिले में वज्रपात से 5 लोगों की मौत, कई गंभीर रूप से झुलसे

June 11, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी July 10, 2026
  • महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की July 10, 2026
  • ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया July 10, 2026
  • हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ July 10, 2026
  • रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज July 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

July 10, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

July 10, 2026
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

July 10, 2026
हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

July 10, 2026
रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

July 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights