DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

मात्र 20 रुपये में गरीबाें का इलाज करने वाले पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर का निधन

July 4, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS

जबलपुर, 04 जुलाई । मध्य प्रदेश के जबलपुर में गरीब मरीजों का महज 20 रुपये में इलाज करने वाले चिकित्सक पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर का निधन हो गया। जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने शुक्रवार सुबह सोशल मीडिया एक्स के माध्यम से इसकी जानकारी साझा की। उन्होंने एक्स पर पोस्ट किया कि जबलपुर के ख्यातिलब्ध चिकित्सक, पद्मश्री डॉ मुनीश्वर चंद्र डाबर का आज सुबह 9.30 बजे देवलोकगमन हो गया है। वह लम्बे समय से अस्वस्थ चल रहे थे और उनका निज निवास पर ही उपचार चल रहा था, जहां सुबह करीब 4 बजे उन्हें 80 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। अपने जीवन का का बड़ा हिस्सा गरीब और जरूरतमंद लोगों की नि:स्वार्थ सेवा में लगाने वाले डॉ. एमसी डाबर को उनके उत्कृष्ट चिकित्सकीय योगदान के कारण भारत सरकार ने 2023 में पद्मश्री से सम्मानित किया था।

उनके निधन से चिकित्सा जगत में शोक की लहर है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव यादव ने भी उनके निधन पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया है कि पद्मश्री डॉ. एमसी डाबर के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। यह जबलपुर ही नहीं, बल्कि सम्पूर्ण प्रदेश के लिए अपूरणीय क्षति है। ईश्वर उनकी पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें। विगत दिनों आपसे हुई भेंट में मुझे जनसेवा के प्रति आपके समर्पण से प्रेरणा मिली थी। आपके देवलोकगमन से मानव सेवा और लोक कल्याण के क्षेत्र में गहरी रिक्तता आई है। मुख्यमंत्री ने उनसे मुलाकात की फोटो भी एक्स पर साझा की है।

डॉ. डाबर के निधन की खबर मिलने के बाद उनके अंतिम दर्शन के लिए सुबह से ही बड़ी संख्या में लोग उनके निवास पर पहुंचने लगे थे। इस दौरान शहर के कई लोग भावुक नजर आए, जिनमें कई ऐसे भी थे जिनका इलाज उन्होंने कभी मुफ्त में किया था। हर किसी की आंखें नम थीं। हर कोई यही कह रहा था कि डॉ. डाबर जैसा डॉक्टर इस युग में मिलना मुश्किल है। सुबह उनके निवास से उनकी अंतिम यात्रा निकली, जिसमें समाज के हर वर्ग के लोगों ने हिस्सा लिया।

डॉ. डाबर का जन्म 16 जनवरी, 1946 को पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था। विभाजन के बाद उनका परिवार भारत में आकर बस गया। मात्र डेढ़ साल की आयु में उनके पिता का निधन हो गया था। उन्होंने अपनी स्कूली पढ़ाई जालंधर से की थी। उन्होंने 1967 मध्य प्रदेश के जबलपुर से एमबीबीएस की डिग्री ली थी। डाबर भारतीय सेना में कैप्टन के पद पर थे। हालांकि, खराब सेहत को देखते हुए उन्होंने सेना से इस्तीफा दे दिया था। 1971 भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान भी उन्होंने अपनी सेवाएं दी थी। उन्होंने अपना संपूर्ण जीवन गरीबों की सेवा में समर्पित किया था। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी लोकसभा चुनाव के दौरान जबलपुर में रोड शो करने के बाद डॉ. एमसी डाबर से मुलाकात की थी।

डॉ. डाबर ने 1972 में चिकित्सा के क्षेत्र में कदम रखा था। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत महज 2 रुपये फीस से की थी, जो समय के साथ बढ़कर 20 रुपये तक ही पहुंची, जबकि उनके समकक्ष डॉक्टरों की फीस हजारों में होती रही। उन्होंने अपने उस सिद्धांत से कभी समझौता नहीं किया कि इलाज आम आदमी की पहुंच में होना चाहिए। उनकी इस सेवा भावना और समर्पण के चलते उन्हें साल 2023 में भारत सरकार ने पद्मश्री सम्मान से नवाजा। यह सम्मान न केवल उनके पेशेवर योगदान का, बल्कि उनके मानवीय दृष्टिकोण और सेवा भावना का भी प्रतीक था। वे एक डॉक्टर नहीं, बल्कि हजारों-लाखों गरीब परिवारों के लिए ‘उम्मीद की आखिरी किरण’ थे।

डॉ. डाबर जबलपुर के गोरखपुर क्षेत्र में भी क्लिनिक चलाते थे, जहां दूर-दराज से मरीज इलाज के लिए आते थे। भीड़ इतनी होती थी कि रोजाना सैकड़ों मरीज उनके घर के बाहर लाइन लगाकर खड़े रहते थे। वे खुद ही मरीजों की जांच करते, दवा लिखते और जरूरत पड़ने पर आर्थिक मदद भी करते थे। वह हमेशा मरीजों के प्रति अपनी निष्ठा और संवेदनशीलता दिखाते थे।-

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: JabalpurMP NewsPadma Shri Dr. MC Dabur

Related Posts

मप्र के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधान सभा सदस्यता खत्म, निर्वाचन क्षेत्र 22-दतिया रिक्त घोषित
Madhya Pradesh

मप्र के कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की विधान सभा सदस्यता खत्म, निर्वाचन क्षेत्र 22-दतिया रिक्त घोषित

April 3, 2026
मध्य प्रदेश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मोहन यादव
Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश में गैस और तेल की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मोहन यादव

March 10, 2026
मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित
Madhya Pradesh

मप्र के कटनी में कोयले से भरी मालगाड़ी के पांच डिब्बे पटरी से उतरे, यातायात प्रभावित

March 7, 2026
मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद
Madhya Pradesh

मप्र के मुख्यमंत्री ने नई दिल्ली में इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में वैश्विक टेक कंपनियों से किया वन-टू-वन संवाद

February 20, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ April 9, 2026
  • नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला April 9, 2026
  • भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया April 9, 2026
  • सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत April 9, 2026
  • सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला April 9, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

राकांपा नेता पार्थ पवार ने राज्यसभा के सदस्य के रूप में ली शपथ

April 9, 2026
नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

नीतीश आज पहुंच रहे दिल्ली, राज्यसभा की सदस्यता के बाद ही बिहार के सीएम का होगा फैसला

April 9, 2026
भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए 'ऑपरेशन हिम सेतु' चलाया

भारतीय सेना ने उत्तरी सिक्किम के लाचेन में फंसे पर्यटकों को बचाने के लिए ‘ऑपरेशन हिम सेतु’ चलाया

April 9, 2026
सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

सर्राफा बाजार में तेजी का रुख, सोना और चांदी की बढ़ी कीमत

April 9, 2026
सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

सीजफायर विफल होने की आशंका से कच्चे तेल में उबाल, डब्ल्यूटीआई क्रूड 3.5 प्रतिशत से अधिक उछला

April 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights