DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National Rajasthan

चालीस पर्यटकों को लेकर जयपुर पहुंची पैलेस ऑन व्हील्स, राजस्थानी परम्परा से स्वागत

September 18, 2025
in Rajasthan
1 min read
0
SHARES
22
VIEWS

जयपुर, 18 सितंबर । देश विदेश के चालीस पर्यटकों को लेकर शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स इस सीजन की पहली यात्रा पर गुरुवार को जयपुर पहुंची। पर्यटकों का जयपुर के गांधीनगर रेलवे स्टेशन पर राजस्थानी परम्परा के अनुसार तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्‍वागत किया गया। स्‍टेशन पर हाथी ने पर्यटकों का फूलों की बारिश करते हुए स्वागत किया।

इससे पूर्व बुधवार को नई दिल्ली के सफदरजंग रेलवे स्टेशन से राजस्थान पर्यटन विभाग की कमिश्नर और आरटीडीसी की प्रबंध निदेशक रुक्मणि रियार ने शाही ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर राजस्थान भ्रमण के लिए रवाना किया। रुक्मणि रियार ने इस मौके पर बताया कि शाही ट्रेन पैलेस ऑन व्हील्स हर सीजन में पर्यटकों को राजस्थान की कला, संस्कृति और विरासत से जुड़े प्रमुख पर्यटन स्थलों की सैर कराती है। उन्होंने बताया कि शाही ट्रेन के इस फेर में देश-विदेश के 40 यात्री राजस्थान भ्रमण के लिए जा रहे हैं।

रियार ने बताया कि इस शाही ट्रेन यात्रा के दौरान यात्रियों की सुख सुविधाओं का पूर्ण ख्याल रखा गया है तथा उनके लिए यात्रा के दौरान खास कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा, जिससे उनकी यात्रा यादगार बन सके। पर्यटकों को राजस्थानी कला संस्कृति और विरासत से रूबरू करवाने के लिए चलाई जाने वाली इस शाही ट्रेन का इंटीरियर पूर्ण रूप से राजस्थानी महलों की तर्ज पर बनाया गया है, जिससे यात्रियों को अपनी यात्रा के दौरान एक शाही अंदाज में यात्रा का लुत्फ मिल सके। पैलेस ऑन व्हील्स को भारत की लग्जरी ट्रेन माना जाता है, जिसमें पर्यटक राजस्थान की ऐतिहासिक धरोहर, महल, किले और रेगिस्तानी सौंदर्य का अनुभव करते हैं।

यात्रा के दौरान यह ट्रेन जयपुर, सवाई माधोपुर, चित्तौड़गढ़ और उदयपुर से होते हुए रविवार सुबह जैसलमेर पहुंचेगी। राजस्थान की यात्रा के बाद पर्यटक आगरा जायेंगे, जहां उन्हें प्रेम और रोमांस के प्रतीक ताजमहल का नजारा देखने का अवसर मिलेगा। यात्रा का समापन राष्ट्रीय राजधानी नई दिल्ली में होगा।


Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: JaipurPalace on Wheels luxury trainrajasthan

Related Posts

बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता भी जरूरी: राजनाथ सिंह
Rajasthan

बदलते युद्ध के दौर में सिर्फ हथियार नहीं, तकनीक और आत्मनिर्भरता भी जरूरी: राजनाथ सिंह

October 10, 2026
बहुराष्ट्रीय 'तरंग शक्ति' युद्धभ्यास में दुनिया के टॉप फाइटर जेट्स ने ताकत दिखाई
Rajasthan

बहुराष्ट्रीय ‘तरंग शक्ति’ युद्धभ्यास में दुनिया के टॉप फाइटर जेट्स ने ताकत दिखाई

September 29, 2026
युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल
Rajasthan

युद्धाभ्यास तरंग शक्ति-2026 शुरू : 8 देशों के 3 हजार से ज्यादा एयर वॉरियर्स हो रहे शामिल

September 26, 2026
अजमेर पुलिस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा
Rajasthan

अजमेर पुलिस ने दो संदिग्ध बांग्लादेशी नागरिक को पकड़ा

September 2, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रधानमंत्री ने मां कुष्मांडा की कृपा से देशवासियों के जीवन में सुख-समृद्धि, आरोग्य की कामना की October 14, 2026
  • मप्र के इंदौर में प्रधान आरक्षक निकला करोड़पति, लोकायुक्त के छापे में करोड़ाें की संपत्ति का खुलासा October 14, 2026
  • बिहार : वैशाली जिले के राघोपुर में नाव पलटने से 13 बच्चों की मौत, 7 भर्ती October 14, 2026
  • आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में रेनशॉ और हेजलवुड को फायदा, टी-20 में श्रेयस चौथे स्थान पर October 14, 2026
  • वर्ल्ड टी20 कॉन्टिनेंट कप में खेलने की खबरों पर शिखर धवन की सफाई, कहा-मेरी अनुमति के बिना नाम का इस्तेमाल किया गया October 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

राशिफल : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

पंचांग : 14 अक्टूबर, 2026

October 14, 2026
सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

सिद्धार्थ मल्होत्रा के पैर में लगी चोट

October 13, 2026
ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हमारा मिशन, एक-दो साल भी लगे तो आंदोलन जारी रहेगा : राहुल गांधी

October 13, 2026
मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

मप्र के खंडवा में किशोर कुमार की समाधि पर उमड़े देशभर के प्रशंसक, दूध-जलेबी का लगाया भोग

October 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights