DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Tamil Nadu

प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मंदिर में की देशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना

January 20, 2024
in Tamil Nadu
1 min read
प्रधानमंत्री ने तमिलनाडु के मंदिर में की देशवासियों के स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना
0
SHARES
21
VIEWS

नई दिल्ली, 20 जनवरी । अयोध्या में 22 जनवरी को राम मंदिर के ‘प्राण प्रतिष्ठा’ अनुष्ठान में शामिल होने से ठीक पहले शनिवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने तमिलनाडु के दो मंदिरों में जाकर भगवान के दर्शन किये और 140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए प्रार्थना की। प्रधानमंत्री ने इस दौरान मंदिर में अलग-अलग विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुना। रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री का भावनात्मक स्वागत हुआ।

तमिलनाडु के दो दिवसीय दौरे की शुरुआत प्रधानमंत्री मोदी ने तिरुचिरापल्ली में स्थित श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में जाकर दर्शन और पूजा से की। इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रंगनाथ स्वामी हैं, जो भगवान विष्णु के शयन रूप में हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में ‘श्री रामायण पारायण’ कार्यक्रम में भाग लिया और अलग-अलग विद्वानों से कम्ब रामायणम के छंदों का पाठ भी सुना। कार्यक्रम में आठ अलग-अलग पारंपरिक मंडलियां संस्कृत, अवधी, कश्मीरी, गुरुमुखी, असमिया, बांग्लार, मैथिली और गुजराती में रामकथा (श्री राम की अयोध्या वापसी के प्रसंग का वर्णन) का पाठ किया गया। प्रधानमंत्री ने मंदिर में आयोजित भजन संध्या में भी शामिल हुए। उल्लेखनीय है कि प्रसिद्ध कम्ब रामायणम को पहली बार तमिल कवि कंबन ने इसी मंदिर परिसर में सार्वजनिक रूप से प्रस्तुत किया था।

इसके बाद प्रधानमंत्री रामेश्वरम गये और वहां श्री अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में दर्शन और पूजा की। इस मंदिर में पूजे जाने वाले मुख्य देवता श्री रामनाथस्वामी हैं, जो भगवान शिव का एक रूप हैं। ऐसी मान्यता है कि इस मंदिर में मुख्य लिंगम की स्थापना और पूजा श्री राम और माता सीता ने की थी। यह चार धामों बद्रीनाथ, द्वारका, पुरी और रामेश्वरम में से एक है। यह 12 ज्योतिर्लिंगों में से भी एक है।

प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट में लिखा, “श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना करने का अवसर पाकर सम्मानित महसूस कर रहा हूं। इस मंदिर से प्रभु श्री राम का संबंध बहुत पुराना है। मैं उस भगवान का आशीर्वाद पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं, जिसकी प्रभु श्री राम ने भी पूजा की थी।”

उन्होंने एक अन्य पोस्ट में कहा, “श्री रंगनाथस्वामी मंदिर में कंब रामायण के छंदों को सुनना एक ऐसा अनुभव है जिसे मैं जीवन भर संजो कर रखूंगा। तथ्य यह है कि यह वही मंदिर है, जहां महान कंबन ने पहली बार सार्वजनिक रूप से अपनी रामायण प्रस्तुत की थी, जो इसे और अधिक उल्लेखनीय बनाता है।”

मोदी ने एक्स पर पोस्ट में कहा, “140 करोड़ भारतीयों के अच्छे स्वास्थ्य और कल्याण के लिए अरुलमिगु रामनाथस्वामी मंदिर में प्रार्थना की।”

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली में रोड शो के दौरान प्रधानमंत्री मोदी का भावनात्मक स्वागत हुआ। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मोदी ने एक्स पर लिखा, “जब भी मैं तमिलनाडु आता हूं, लोगों की गर्मजोशी और स्नेह मुझे मंत्रमुग्ध कर देता है। यहां श्रीरंगम से कुछ अनमोल क्षण हैं।”

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: PM Modi in Tamil NaduPM Modi Tamil Nadu VisitSri Ranganathaswamy TempleTamil Nadu NewsTiruchirappalli

Related Posts

करूर भगदड़ : मुख्यमंत्री विजय ने 32 परिजनों को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र
Tamil Nadu

करूर भगदड़ : मुख्यमंत्री विजय ने 32 परिजनों को सौंपे सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र

July 10, 2026
तमिलनाडु : भाजपा छोड़ते ही के. अन्नामलाई ने ‘वी द पीपल’ आंदोलन का किया ऐलान
Tamil Nadu

तमिलनाडु : भाजपा छोड़ते ही के. अन्नामलाई ने ‘वी द पीपल’ आंदोलन का किया ऐलान

June 5, 2026
तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा
Tamil Nadu

तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

June 5, 2026
तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जून से केरल में मानसून की दस्तक संभव
Tamil Nadu

तमिलनाडु के 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, 4 जून से केरल में मानसून की दस्तक संभव

June 3, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी July 10, 2026
  • महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की July 10, 2026
  • ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया July 10, 2026
  • हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ July 10, 2026
  • रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज July 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : अहमदाबाद में सभी 13 भारी पोर्टल बीम की लॉन्चिंग पूरी

July 10, 2026
महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

महादेव सट्टा एप मामले में ईडी ने आरोपित विकास गर्ग की 940 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति जब्त की

July 10, 2026
ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

ईडी ने पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की, फर्जी आईफोन निर्यात का मास्टरमाइंड बताया

July 10, 2026
हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरित क्रांति की ओर कदम: प्रधानमंत्री 17 जुलाई को करेंगे जींद में देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

July 10, 2026
रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

रेलवे जल्द ही आईआरसीटीसी वेबसाइट का बीटा संस्करण लॉन्च करेगा, टिकट बुकिंग होगी अधिक आसान और तेज

July 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights