DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Breaking News

अंतरिक्ष में सहयोग को प्राथमिकता दें,अल्पकालिक लाभ को नहीं : मोदी

September 10, 2026
in Breaking News
1 min read
0
SHARES
5
VIEWS

नई दिल्ली, 10 सितंबर । अंतरिक्ष में बढ़ती गतिविधियों के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को वैश्विक समुदाय से सहयोग, स्थिरता और समावेशन को प्राथमिकता देने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष में कक्षाएं अधिक भीड़भाड़ वाली, प्रौद्योगिकियां अधिक शक्तिशाली और अंतरिक्ष क्षेत्र में भागीदारों की संख्या लगातार बढ़ रही है। ऐसे में दुनिया को एकाग्रता के बजाय सहयोग, अल्पकालिक लाभ के बजाय स्थिरता और बहिष्कार के बजाय समावेशन का रास्ता चुनना होगा।

प्रधानमंत्री ने पेरिस में आयोजित पहले अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष शिखर सम्मेलन को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि भारत सुरक्षित, संरक्षित, शांतिपूर्ण और टिकाऊ अंतरिक्ष क्षेत्र का समर्थन करता है। यह व्यवस्था अंतरराष्ट्रीय कानून, संवाद और बहुपक्षीय सहयोग पर आधारित होनी चाहिए।

मोदी ने कहा कि भारत का अंतरिक्ष दृष्टिकोण ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ यानी एक पृथ्वी, एक परिवार और एक भविष्य की भावना में निहित है। यह भावना अब पृथ्वी से आगे अंतरिक्ष तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने कहा कि अंतरिक्ष सदियों से मानव की कल्पना को प्रेरित करता रहा है, लेकिन आज इसकी प्रौद्योगिकियां पृथ्वी पर जीवन बचाने में भी मदद कर रही हैं। जलवायु और फसलों की निगरानी से लेकर महासागरों और समुदायों तक अंतरिक्ष प्रौद्योगिकी का व्यापक उपयोग हो रहा है।

प्रधानमंत्री ने भारत के भविष्य के अंतरिक्ष लक्ष्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि भारत का लक्ष्य 2035 तक अपना अंतरिक्ष स्टेशन स्थापित करना और 2040 तक किसी भारतीय को चंद्रमा पर भेजना है। उन्होंने कहा कि इन प्रयासों में भारत का स्पष्ट मार्गदर्शक सिद्धांत है कि अंतरिक्ष से मिलने वाले लाभ पूरी मानवता तक पहुंचने चाहिए।

मोदी ने भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए कहा कि उसने उत्कृष्टता और किफायती अंतरिक्ष अभियानों के लिए वैश्विक प्रतिष्ठा अर्जित की है। इसरो की तकनीक किसानों और मछुआरों की सहायता, मौसम पूर्वानुमान, आपदा प्रबंधन और नौवहन जैसे क्षेत्रों में उपयोगी हो रही है। उन्होंने बताया कि 34 देशों के 430 से अधिक उपग्रह भारतीय रॉकेटों के जरिए अंतरिक्ष में भेजे जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि चंद्रयान-3 ने भारत को चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुवीय क्षेत्र के निकट उतरने वाला पहला देश बनाया, जबकि आदित्य-एल1 सूर्य के रहस्यों को समझने में मदद कर रहा है। उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष एक भारतीय ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की यात्रा की।

मोदी ने भारत के निजी अंतरिक्ष क्षेत्र के तेजी से आगे बढ़ने का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि उद्यमशीलता की ऊर्जा इसरो की वैज्ञानिक उत्कृष्टता के साथ जुड़ रही है। फ्रांस को भारत का भरोसेमंद अंतरिक्ष साझेदार बताते हुए उन्होंने कहा कि दोनों देशों का सहयोग पृथ्वी अवलोकन और उन्नत प्रौद्योगिकियों सहित विभिन्न क्षेत्रों में आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने फ्रांस और दुनिया के अन्य देशों से भारत की अगली अंतरिक्ष यात्रा में साझेदार बनने का आह्वान करते हुए कहा कि मानवता और आने वाली पीढ़ियों के लिए अंतरिक्ष का मिलकर अन्वेषण, नवाचार और संरक्षण किया जाना चाहिए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: PM Modi

Related Posts

सलमान खान की 'मातृभूमि' की रिलीज का रास्ता साफ
Breaking News

सलमान खान की ‘मातृभूमि’ की रिलीज का रास्ता साफ

October 3, 2026
मुंबई में सीईओ ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन
Breaking News

मुंबई में सीईसी ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी का प्रदर्शन

October 2, 2026
Breaking News

‘ये प्रेम मोल लिया’ का टाइटल सॉन्ग रिलीज, आयुष्मान-शरवरी की केमिस्ट्री बनी खास

September 21, 2026
सांसद महुआ मोइत्रा ने मुस्लिम अधिकारियों को अमित शाह के कार्यक्रमों से अलग रखने का लगाया आरोप
Breaking News

सांसद महुआ मोइत्रा ने मुस्लिम अधिकारियों को अमित शाह के कार्यक्रमों से अलग रखने का लगाया आरोप

September 17, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राशिफल : 11 अक्टूबर, 2026 October 11, 2026
  • पंचांग : 11 अक्टूबर , 2026 October 11, 2026
  • सीईसी के इस्तीफे की मांग पर मुंबई-पुणे में प्रदर्शन, तुषार गांधी 8 घंटे बाद रिहा October 10, 2026
  • दिल्ली में कड़े सुरक्षा बंदोबस्त के बीच जंतर-मंतर नहीं पहुंच सके प्रदर्शनकारी October 10, 2026
  • राहुल गांधी अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे, विपक्ष को आत्ममंथन की जरूरत: मोहन यादव October 10, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

नाना पाटेकर का निधन व्यक्तिगत क्षति, उनका सपना पूरा करना मेरा कर्तव्य : एकनाथ शिंदे

नाना पाटेकर का निधन व्यक्तिगत क्षति, उनका सपना पूरा करना मेरा कर्तव्य : एकनाथ शिंदे

October 8, 2026
नाना पाटेकर के निधन पर फडणवीस समेत नेताओं ने जताया शोक, कहा- अभिनय का एक युग चला गया

नाना पाटेकर के निधन पर फडणवीस समेत नेताओं ने जताया शोक, कहा- अभिनय का एक युग चला गया

October 8, 2026
नाना पाटेकर के निधन पर फडणवीस समेत नेताओं ने जताया शोक, कहा- अभिनय का एक युग चला गया

पुणे में राजकीय सम्मान के साथ होगा नाना पाटेकर का अंतिम संस्कार

October 8, 2026
संघर्षों से सफलता तक, नाना पाटेकर के जीवन की कहानी

संघर्षों से सफलता तक, नाना पाटेकर के जीवन की कहानी

October 8, 2026
नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, शोक संदेशों का तांता

नाना पाटेकर के निधन से फिल्म और राजनीति जगत स्तब्ध, प्रधानमंत्री ने दी श्रद्धांजलि, शोक संदेशों का तांता

October 8, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights