DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Delhi NCR

सीजेपी प्रदर्शन के दौरान घटित मामले पर पुलिस के खिलाफ संसद मार्ग थाने पर प्रदर्शन

September 4, 2026
in Delhi NCR
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

नई दिल्ली, 04 सितंबर । दिल्ली के जंतर-मंतर में कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के प्रदर्शन में शामिल निशू आजाद के पिता संजय पर हुए हमले और आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद मार्ग पुलिस स्टेशन के बाहर विभिन्न समूहों ने धरना दिया।

इस धरने में कांग्रेस, निर्दलीय सांसद, पप्पू यादव, वाम दलों के छात्र नेता एवं भीम आर्मी के कार्यकर्ता शामिल हुए। निर्दलीय सांसद पप्पू यादव पीड़िता निशू आज़ाद और उनके समर्थकों के साथ वहां बैठे। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने दिल्ली पुलिस और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि निशू आजाद के पिता पर दो महीने पहले जानलेवा हमला किया गया था, जिसमें उनके सिर में गंभीर चोट आई थी। घटना के वक्त निशु आज़ाद ने दिल्ली पुलिस से इंसाफ और दोषियों की गिरफ्तारी की गुहार लगाई थी। हालांकि, दो महीने बीत जाने के बाद भी आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और अपने अपराध को स्वीकार कर रहे हैं।

प्रदर्शनकारियों ने मांग की है कि आरोपियों ने खुद हमले की बात स्वीकार की है, उन्हें तुरंत गिरफ्तार कर उन पर हत्या के प्रयास समेत सख्त से सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज किया जाए।

इसी बीच सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे। रांका ने मीडिया को बताया कि सौरव और उनकी पूरी टीम लगातार दिल्ली पुलिस से आरोपियों की तुरंत गिरफ्तारी और उन पर हत्या के प्रयास की धाराएं लगाने की मांग कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस भाजपा नेताओं और कपिल मिश्रा की शह पर काम कर रही है और आरोपियों को बचा रही है। रांका ने सवाल उठाया कि जब शांतिपूर्ण प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस की भारी फौज तैनात की जा सकती है, तो उस बल का दसवां हिस्सा भी खुलेआम अपराध कबूल करने वाले गुंडों को पकड़ने में क्यों इस्तेमाल नहीं किया गया।

धरने पर बैठे निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने दिल्ली पुलिस और सरकार की कार्यशैली पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि क्या हमारी बेटियों और दलितों पर इसी तरह जुल्म किए जाएंगे। यह सरकार महिलाओं, अल्पसंख्यकों और दलितों के खिलाफ है। आखिर इस देश की बेटी को इंसाफ क्यों नहीं दिया जा रहा। उन्होंने कहा कि पुलिस अपराधियों और सत्ताधारी दल का यह गठजोड़ लोकतंत्र और संविधान को खत्म करने में लगा है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

वहीं, कांग्रेस सांसद नसीर हुसैन ने भी सरकार और पुलिस की मंशा पर सवाल उठाए और पीड़ित परिवार को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर उस नागरिक के साथ खड़ी है जिसके साथ अन्याय हुआ है।

उल्लेखनीय है कि संजय आजाद पर कथित तौर पर हमला करने वाले स्वतंत्र भारद्वाज का हाल ही में एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में उसने कुछ दावे किए थे जिन्हें सोशल मीडिया में आजाद समर्थकों ने कबूलनामा बताया। उनका कहना था कि स्वतंत्र को पुलिस ने क्यों छोड़ दिया और उनपर हत्या की धारायें क्यों नहीं लगाई।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Delhi News

Related Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई
Delhi NCR

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई

October 5, 2026
दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केवलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार
Delhi NCR

दुबई में बैठे गैंगस्टर राशिद केबलवाला के दो शूटर दिल्ली में गिरफ्तार

October 5, 2026
जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को सीजेपी का प्रदर्शन
Delhi NCR

जंतर-मंतर पर 10 अक्टूबर को सीजेपी का प्रदर्शन

October 3, 2026
मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए
Delhi NCR

मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर युवा कांग्रेस का प्रदर्शन, कई कार्यकर्ता हिरासत में लिए गए

October 2, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • ऐप आधारित परिवहन में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर एनसीडब्ल्यू ने जारी किए विस्तृत दिशा-निर्देश October 5, 2026
  • आजादी के बाद पहली बार डिब्रूगढ़ से बांग्लादेश के लिए रवाना हुआ अंतरराष्ट्रीय मालवाहक जहाज October 5, 2026
  • मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को भेंट की भारतीय चीज की तीन विशेष किस्में, कश्मीरी अखरोट पैनल भी दिया October 5, 2026
  • पश्चिम बंगाल में चार हवाई अड्डों को फिर से शुरू करने पर केंद्र-राज्य के बीच एमओयू October 5, 2026
  • जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान सीआईएसएफ जवान पर हमले के बाद दिल्ली पुलिस ने शुरू की कार्रवाई October 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

भारत ने स्विट्जरलैंड में निर्यात व निवेश को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लियेः मोदी

October 5, 2026
तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

तमिलनाडु के मदुरांतकम और धारापुरम उपचुनाव के लिए 6 अक्टूबर को मतदान, सार्वजनिक अवकाश घोषित

October 5, 2026
राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

राज्यसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हुईं कोयल मल्लिक, कहा- देश सेवा के लिए मिला बड़ा मंच

October 5, 2026
उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

उत्तर प्रदेश के देवरिया में सेना के जवान का पार्थिव शरीर लेकर लौट रही एंबुलेंस बनी काल, एक साथ उठीं चार अर्थियां

October 5, 2026
'हांगकांग सिक्सेस' में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

‘हांगकांग सिक्सेस’ में भारत की कप्तानी करेंगे भुवनेश्वर कुमार

October 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights