DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National

मोदी सरकार में उप्र के लिए रेल बजट 18 गुना बढ़ा, 1,100 करोड़ से सीधे 19,800 करोड़ पहुंचा : रेल मंत्री

December 5, 2025
in National
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

नई दिल्ली, 5 दिसंबर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आज कहा कि कांग्रेस-नीत संप्रग सरकार की तुलना में नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली राजग सरकार ने उत्तर प्रदेश के लिए रेलवे बजट को अभूतपूर्व रूप से बढ़ाया है। उन्होंने बताया कि 2014 से पहले उप्र के लिए मात्र 1,100 करोड़ रुपये का रेल बजट मिलता था, जबकि मौजूदा सरकार ने इसे 18 गुना बढ़ाकर 19,800 करोड़ रुपये कर दिया है। इसे उन्होंने प्रदेश में रेलवे विकास के लिए ऐतिहासिक कदम बताया।

रेल मंत्री वैष्णव ने राज्यसभा में प्रश्नकाल के दौरान सदस्यों के प्रश्नों के जवाब में कहा कि बजट में हुई इस भारी वृद्धि के कारण उत्तर प्रदेश में नई लाइनों, ट्रैक दोहरीकरण, स्टेशन पुनर्विकास, विद्युतीकरण और आधुनिक यात्री सुविधाओं से जुड़े अनेक प्रोजेक्ट तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह वृद्धि केवल एक आंकड़ा नहीं, बल्कि उप्र के समग्र रेलवे विकास के प्रति केंद्र सरकार की गंभीर प्रतिबद्धता का प्रतीक है।

वैष्णव ने कहा कि उत्तर प्रदेश में रेलवे के समग्र विकास के लिए प्रधानमंत्री मोदी द्वारा बजट में की गई बढ़ोतरी ऐतिहासिक कदम है। उन्होंने कहा कि 2014 से पहले उत्तर प्रदेश के लिए मात्र 1,100 करोड़ रुपये का रेलवे बजट होता था, जो अब बढ़कर लगभग 18 गुना यानी 19,800 करोड़ रुपये हो गया है। इसके परिणामस्वरूप पूरे प्रदेश में रेल अवसंरचना, स्टेशन पुनर्विकास, नई ट्रेन सेवाओं और ट्रैकों के विस्तार के कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट तेज़ी से आगे बढ़ रहे हैं।

बलिया और बक्सर को दूसरे शहरों से जोड़ने वाली ट्रेन सेवाओं, स्टेशन नवीनीकरण तथा संबंधित क्षेत्रों के विकास को लेकर सदस्यों के प्रश्नों का जवाब देते हुए रेल मंत्री ने कहा कि मोदी सरकार में रेलवे का अभूतपूर्व आधुनिकीकरण संभव हुआ है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि डेटा देखें तो यह बढ़ोतरी मात्र संख्या नहीं है, बल्कि उत्तर प्रदेश सहित देश के सभी हिस्सों में रेलवे विकास के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।”

बलिया के विकास और ऐतिहासिक योगदान पर चर्चा के दौरान रेल मंत्री ने सांसद के निरंतर प्रयासों की सराहना की। उन्होंने बताया कि वर्तमान में बलिया से 82 ट्रेन सेवाएं संचालित हो रही हैं, जिसकी पूरी सूची राज्यसभा में प्रस्तुत की गई है। बलिया का नया स्टेशन पूरी तरह सांस्कृतिक थीम पर पुनर्निर्मित किया जा रहा है, जिसमें जिले की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत को डिजाइन में शामिल किया गया है।

रेल मंत्री ने कहा, “बलिया सच में सबसे महत्वपूर्ण ऐतिहासिक जगहों में से एक है। बलिया का योगदान भारत के इतिहास में विशेष है और इसीलिए यहां स्टेशन का नवीनीकरण स्थानीय सांस्कृतिक दृष्टिकोण को शामिल करते हुए किया जा रहा है।”

एक अन्य प्रश्न के जवाब में बक्सर के पौराणिक महत्व का उल्लेख करते हुए रेल मंत्री ने बताया कि भारत गौरव ट्रेन के अंतर्गत शुरू हुई पहली रामायण सर्किट ट्रेन में बक्सर पहुंचे यात्रियों का अनुभव अत्यंत अविस्मरणीय रहा। यात्रियों की इस भावनात्मक प्रतिक्रिया को ध्यान में रखते हुए बक्सर स्टेशन का नवनिर्माण पूरी तरह पौराणिक थीम पर किया जा रहा है, ताकि इस स्थान की सांस्कृतिक पहचान और धार्मिक महत्व यात्रियों तक प्रभावी रूप से पहुंच सके।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश और बिहार दोनों में रेलवे प्रोजेक्ट अभूतपूर्व गति से आगे बढ़ रहे हैं, जिससे यात्रियों को आधुनिक सुविधाओं के साथ अधिक सुरक्षित व सुगम रेल सेवाएं प्राप्त होंगी। मंत्री ने दावा किया कि चाहे स्टेशन पुनर्विकास हो या नई रेल लाइनों का निर्माण, मोदी सरकार में रेलवे प्रत्येक क्षेत्र में तेज़ी से प्रगति कर रहा है।

लखीमपुर खीरी से जुड़े प्रश्न पर रेल मंत्री ने कहा कि सांसद द्वारा उठाए गए सभी मुद्दों को नोट कर लिया गया है और उनकी जानकारी उन्हें उपलब्ध कराई जाएगी। वहीं, कुशीनगर के विकास और ट्रेन सेवाओं के विस्तार पर एक अन्य सदस्य के प्रश्न के जवाब में वैष्णव ने कहा कि कुशीनगर एक महत्वपूर्ण बौद्ध और सांस्कृतिक धरोहर स्थल है और यहां से जुड़ी ट्रेन सेवाओं को बढ़ाने पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जा रहा है। इस संबंध में पहले भी सांसद से विस्तृत चर्चा हो चुकी है और आगे भी उनके सुझाव और प्रस्तावों पर यथासंभव कार्रवाई की जाएगी।

रेल मंत्री ने सदन को बताया कि बजट में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण उत्तर प्रदेश में नई रेल लाइनें, ट्रैक दोहरीकरण, विद्युतीकरण, स्टेशन पुनर्विकास, रूट डाइवर्जन और यात्री सुविधाओं के विस्तार जैसे अनेक प्रोजेक्ट गति पकड़ चुके हैं।

वैष्णव ने बताया कि पूरे देश में रेलवे स्टेशनों का अत्याधुनिक रूप में नवीनीकरण किया जा रहा है। अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत सैकड़ों स्टेशनों को एयरपोर्ट जैसी सुविधाओं से लैस किया जा रहा है। नई तकनीकों, सुरक्षा प्रणालियों, आधुनिक ट्रेनों और लॉजिस्टिक कॉरिडोर के माध्यम से भारतीय रेलवे को भविष्य-उन्मुख बनाने की दिशा में कार्य हो रहा है।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Modi governmentRailway Minister Ashwini VaishnawRajya SabhaUP Railway Budget

Related Posts

जी राम जी कानून से अब नहीं हो पाएगी धांधली: किरेन रिजिजू
National

जी राम जी कानून से अब नहीं हो पाएगी धांधली: किरेन रिजिजू

January 13, 2026
कांग्रेस ने चीनी प्रतिनिधिमंडल से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर उठाए सवाल
National

कांग्रेस ने चीनी प्रतिनिधिमंडल से भाजपा नेताओं की मुलाकात पर उठाए सवाल

January 13, 2026
ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद नहीं सुधरा पाकिस्तान​, सीमा पार फिर चालू हुए आतंकी कैंप
National

ऑपरेशन सिंदूर के बावजूद नहीं सुधरा पाकिस्तान​, सीमा पार फिर चालू हुए आतंकी कैंप

January 13, 2026
राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं
National

राष्ट्रपति, लोकसभा अध्यक्ष और गृहमंत्री समेत तमाम नेताओं ने लोहड़ी, पोंगल, बिहु पर लोगों को दीं शुभकामनाएं

January 13, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी January 14, 2026
  • ‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक January 14, 2026
  • ‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद January 14, 2026
  • सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट January 14, 2026
  • आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026 January 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

ईडी के छापे पर ममता बनर्जी को इतनी घबराहट क्योंः भाजपा

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

प्रधानमंत्री 10-11 जनवरी को गुजरात के सोमनाथ का दौरा करेंगे, सोमनाथ स्वाभिमान पर्व में होंगे शामिल

January 9, 2026
दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

दिल्ली में अमित शाह के दफ्तर के बाहर प्रदर्शन कर रहे टीएमसी सांसद हिरासत में लिए गए

January 9, 2026
प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

प्रधानमंत्री 12 जनवरी को अहमदाबाद में जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज से मिलेंगे

January 9, 2026
दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

दिल्ली में AAP के 4 विधायक शीतकालीन सत्र के बाकी दिन के लिए निलंबित

January 9, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights