DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home National Rajasthan

रेल मंत्री ने जैसलमेर में नई सुपरफास्ट ट्रेन स्वर्णनगरी एक्सप्रेस को दिखाई हरी झंडी

November 29, 2025
in Rajasthan
1 min read
0
SHARES
4
VIEWS
  • अश्विनी वैष्णव ने बॉर्डर के इलाकों को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने की महत्वपूर्ण योजना का किया ऐलान

जोधपुर, 29 नवम्बर । रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को जैसलमेर में नई सुपरफास्ट रेल सेवा स्वर्णनगरी एक्सप्रेस का उद्घाटन किया। साथ ही राज्य के बॉर्डर इलाकों को रेलवे नेटवर्क से जोडऩे की महत्वपूर्ण योजना का ऐलान भी किया। रेल मंत्री ने कहा कि सरकार का लक्ष्य है कि राजस्थान के सभी बॉर्डर इलाकों तक मजबूत रेल कनेक्टिविटी पहुंचे, ताकि सुरक्षा व्यवस्था और नागरिकों की आवाजाही दोनों में मजबूती आए।

रेल मंत्री ने बताया कि इस महत्वाकांक्षी परियोजना के तहत अनूपगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, बाड़मेर और भीलड़ी जैसे सीमावर्ती क्षेत्रों को एक नई रेलवे लाइन से जोड़ा जाएगा। इस परियोजना का डीपीआर तैयार किया जा रहा है और कुछ ही महीनों में इसका प्रारूप अंतिम रूप ले लेगा। इस नेटवर्क के बनने से न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा को बल मिलेगा, बल्कि इन इलाकों के आर्थिक और सामाजिक विकास की नई राह भी खुलेगी। कार्यक्रम के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि बॉर्डर क्षेत्रों में रेल लाइन का विस्तार केवल विकास का साधन नहीं, बल्कि यह देश की सुरक्षा रणनीति का हिस्सा है। सीमावर्ती जिलों में तेज और सुरक्षित रेल संपर्क सेना की तैनाती, लॉजिस्टिक्स और राहत कार्यों को समय पर पहुंचाने में बड़ी भूमिका निभाएगा। राजस्थान में वर्तमान समय में करीब 55 हजार करोड़ रुपए के रेलवे प्रोजेक्ट संचालित हैं और 85 रेलवे स्टेशनों को नए रूप में विकसित किया जा रहा है। इन स्टेशनों के डिजाइन में राजस्थान की संस्कृति और स्थापत्य की झलक देखने को मिलेगी।

नया कोचिंग मेंटेनेंस डिपो भी तैयार किया जा रहाजैसलमेर में नया कोचिंग मेंटेनेंस डिपो भी तैयार किया जा रहा है, जिससे भविष्य में यहां से कई नई ट्रेनों की शुरुआत की संभावना बढ़ जाएगी। रेल मंत्री ने बताया कि जैसलमेर से जोधपुर के बीच रेलवे लाइन को भी अपग्रेड किया जाएगा, ताकि यात्री और मालगाड़ी दोनों के संचालन में गति और क्षमता बढ़ाई जा सके। समारोह में रेल मंत्री ने यह भी संकेत दिया कि जैसलमेर स्टेशन के विकास कार्य में तेजी लाई गई है और यह अगले एक महीने में पूरा हो जाएगा। कोशिश की जा रही है कि इसका लोकार्पण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों कराया जाए। इससे जैसलमेर को पर्यटन और रेलवे विकास के क्षेत्र में नई पहचान मिलेगी

नई ट्रेन का बदला नामदिल्ली से जैसलमेर के बीच चलने वाली नई सुपरफास्ट ट्रेन के उद्घाटन समारोह में खास माहौल देखने को मिला। मंच पर केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने ट्रेन का नाम बदलने का सुझाव रखा। जनता की सहमति मिलने पर रेल मंत्री ने तत्काल घोषणा करते हुए इस नई सेवा को जैसलमेर एक्सप्रेस की जगह स्वर्णनगरी एक्सप्रेस नाम दे दिया। यह ट्रेन एक दिसंबर से नियमित संचालन में आएगी और जैसलमेर के पर्यटन को नई उड़ान देने की उम्मीद जताई जा रही है।

यात्रा और अधिक सुविधाजनक और तेज होगी स्वर्णनगरी एक्सप्रेस के संचालन से दिल्ली-जैसलमेर के बीच यात्रा और अधिक सुविधाजनक और तेज होगी। गाड़ी संख्या 12249 शकूरबस्ती से प्रतिदिन रवाना होकर अगले दिन जैसलमेर पहुंचेगी, जबकि 12250 जैसलमेर से शाम 5 बजे चलकर दिल्ली पहुंचेगी। इससे राजधानी और बॉर्डर क्षेत्र के बीच कनेक्टिविटी और मजबूत होगी। जैसलमेर रेलवे स्टेशन पर रेल मंत्री ने वन स्टेशन-वन प्रोडक्ट स्टॉल से स्थानीय पत्थर से बना प्याला भी खरीदा। उन्होंने इसका भुगतान ऑनलाइन करते हुए स्थानीय कारीगरों और उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश दिया। उद्घाटन समारोह में विधायक छोटूसिंह, सांसद उम्मेदराम बेनीवाल, पूर्व केंद्रीय मंत्री कैलाश चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। कार्यक्रम में सांसद बेनीवाल ने लंबी दूरी की ट्रेनों की जरूरत पर जोर दिया, जबकि कैलाश चौधरी ने जैसलमेर-भाभर रेल लाइन को मंजूरी देने की मांग दोहराई।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: JaisalmerRailway Minister Ashwini VaishnavRajasthan NewsSwarn Nagri Express

Related Posts

मुस्लिम लीग की नफरत से हुआ देश का विभाजन, कांग्रेस भी उसी राह पर: मोदी
Rajasthan

मुस्लिम लीग की नफरत से हुआ देश का विभाजन, कांग्रेस भी उसी राह पर: मोदी

February 28, 2026
प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ
Rajasthan

प्रधानमंत्री ने अजमेर से किया राष्ट्रीय एचपीवी टीकाकरण अभियान का शुभारम्भ

February 28, 2026
अरावली पहाड़ियों को लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे उच्‍चतम न्‍यायालय : गहलोत
Rajasthan

अरावली पहाड़ियों को लेकर अपने फैसले पर पुनर्विचार करे उच्‍चतम न्‍यायालय : गहलोत

December 16, 2025
यूक्रेनी महिला के शव का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित होंगी अस्थियां
Rajasthan

यूक्रेनी महिला के शव का हिंदू रीति-रिवाज से हुआ अंतिम संस्कार, गंगा में विसर्जित होंगी अस्थियां

December 10, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली March 12, 2026
  • ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं March 12, 2026
  • इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट March 12, 2026
  • ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी March 12, 2026
  • सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट March 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

आरएन रवि ने पश्चिम बंगाल के राज्यपाल पद की शपथ ली

March 12, 2026
ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

ईरान ने युद्ध रोकने के लिए दुनिया के सामने तीन शर्तें रखीं

March 12, 2026
इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

इराक में अमेरिकी वाणिज्य दूतावास और एरबिल इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास विस्फोट

March 12, 2026
ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

ऑडी इंडिया एक अप्रैल से वाहनों की कीमतें दो फीसदी तक बढ़ाएगी

March 12, 2026
सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

सर्राफा बाजार में चमका सोना, चांदी में मामूली गिरावट

March 12, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights