DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

शेयर बाजार में रिकॉर्ड तोड़ तेजी जारी, मुनाफावसूली के कारण सर्वोच्च स्तर से फिसले सेंसेक्स और निफ्टी

July 16, 2024
in Business
1 min read
पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 4.78 लाख करोड़ का मुनाफा

पूरे दिन उतार-चढ़ाव का सामना करने के बाद मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 4.78 लाख करोड़ का मुनाफा

0
SHARES
14
VIEWS
  • बाजार की तेजी से निवेशकों ने की 14 हजार करोड़ की कमाई

नई दिल्ली, 16 जुलाई । घरेलू शेयर बाजार में रिकॉर्ड बनने का सिलसिला आज भी जारी रहा। आज शेयर बाजार ने ऑल टाइम हाई का नया रिकॉर्ड बनाने के साथ ही ओपनिंग और क्लोजिंग का भी नया रिकॉर्ड बना डाला। हालांकि कमजोर ग्लोबल संकेतों और बाजार में बजट पूर्व की सतर्क खरीदारी की वजह से शेयर बाजार सीमित दायरे में ही कारोबार करता रहा। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.06 प्रतिशत और निफ्टी 0.11 प्रतिशत की मजबूती के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान एफएमसीजी, आईटी और रियल्टी सेक्टर के शेयरों में सबसे अधिक खरीदारी होती रही। इसी तरह मेटल और टेलीकॉम इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद होने में सफल रहे। दूसरी ओर हेल्थकेयर, ऑयल एंड गैस, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, यूटिलिटी और कैपिटल गुड्स शेयरों में आज मुनाफा वसूली होती नजर आई। ब्रॉडर मार्केट में भी आज मिला-जुला कारोबार होता नजर आया, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुआ। इसके विपरीत स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.32 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज बाजार में आई मजबूती के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 14 हजार करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 455.20 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी सोमवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 455.06 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 14 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,008 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,020 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,892 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 96 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,337 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,175 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,162 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 17 शेयर बढ़त के साथ और 13 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 29 शेयर हरे निशान में और 21 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 66.63 अंक की तेजी के साथ 80,731.49 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होने के बाद पूरे दिन बाजार में लिवालों और बिकवालों के बीच खींचतान होती रही, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल भी लगातार ऊपर नीचे होती रही। खरीदारी का सपोर्ट मिलने पर इस सूचकांक ने 233.44 अंक उछल कर अभी तक के सर्वोच्च स्तर 80,898.30 अंक तक पहुंचने में सफलता हासिल की लेकिन इसके बाद मुनाफा वसूली शुरू हो जाने के कारण आज का कारोबार खत्म होने के करीब एक घंटा पहले ये सूचकांक सारी बढ़त गंवा कर 66.80 अंक की कमजोरी के साथ 80,598.06 अंक तक गिर भी गया। हालांकि इसके बाद एक बार फिर खरीदारी का सपोर्ट मिलने के कारण इस सूचकांक ने थोड़ी ही देर में ही हरे निशान में वापसी कर ली। पूरे दिन के कारोबार के बाद सेंसेक्स 51.69 अंक की बढ़त के साथ क्लोजिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 80,716.55 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने भी आज ऑल टाइम हाई ओपनिंग का नया रिकॉर्ड बनाते हुए 29.20 अंक की बढ़त के साथ 24,615.90 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। दिन के पहले सत्र के कारोबार में निफ्टी खरीदारी के सपोर्ट से लगातार ऊपर चढ़ता रहा। बाजार में लगातार हो रही लिवाली के कारण ये सूचकांक 74.55 अंक की तेजी के साथ अभी तक के सर्वोच्च स्तर 24,661.25 अंक तक पहुंचने में सफल रहा लेकिन दिन के दूसरे सत्र में मुनाफा वसूली शुरू हो जाने की वजह से ये सूचकांक अपनी बढ़त को बचाए नहीं रख सका। पूरे दिन हुई खरीद बिक्री के बाद निफ्टी 26.30 अंक की मजबूती के साथ क्लोजिंग के नए रिकॉर्ड स्तर 24,613 अंक पर पहुंच कर बंद हुआ।

दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से कोल इंडिया 2.95 प्रतिशत, बीपीसीएल 2.66 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 2.60 प्रतिशत, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 2.39 प्रतिशत और भारती एयरटेल 2.01 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, श्रीराम फाइनेंस 2.39 प्रतिशत, डॉक्टर रेड्डीज लेबोरेट्रीज 2.19 प्रतिशत, कोटक महिंद्रा 2.07 प्रतिशत, अल्ट्राटेक सीमेंट 1.48 प्रतिशत और एनटीपीसी 1.35 प्रतिशत की गिरावट के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Business newsshare marketStock market

Related Posts

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.6 फीसदी किया
Business

आरबीआई ने चालू वित्त वर्ष के लिए जीडीपी वृद्धि दर अनुमान घटाकर 6.6 फीसदी किया

June 5, 2026
हरदीप पुरी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बातचीत की, रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी को दोहराया
Business

हरदीप पुरी ने वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति से बातचीत की, रणनीतिक ऊर्जा साझेदारी को दोहराया

June 5, 2026
आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार: संजय मल्होत्रा
Business

आरबीआई ने रेपो रेट को 5.25 फीसदी पर रखा बरकरार: संजय मल्होत्रा

June 5, 2026
सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं
Business

सर्राफा बाजार में सोने के भाव में मामूली गिरावट, चांदी की कीमत में कोई बदलाव नहीं

June 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • गिलगित-बाल्टिस्तान में आम चुनाव के फैसले पर भारत ने पाकिस्तान से विरोध दर्ज कराया June 5, 2026
  • नेपाल के पूर्व उपप्रधानमंत्री रबी लामिछाने ने किए रामलला के दर्शन June 5, 2026
  • सूरत में एलएंडटी के आर्म्ड सिस्टम्स कॉम्प्लेक्स पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, स्वदेशी रक्षा परियोजनाओं की ली जानकारी June 5, 2026
  • खान सर के खिलाफ हत्या की कोशिश और आर्म्स एक्ट में मामला दर्ज, पुलिस की जांच जारी June 5, 2026
  • पद्म पुरस्कारों के लिए 31 जुलाई तक राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन माध्यम से होंगे नामांकन June 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर प्रधानमंत्री समेत शीर्ष नेताओं ने दीं शुभकामनाएं

June 5, 2026
मालवीय नगर अग्निकांड: पिछले साल फर्जी पासपोर्ट मामले में जेल जा चुका था होटल मालिक, बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े थे तार

मालवीय नगर अग्निकांड: पिछले साल फर्जी पासपोर्ट मामले में जेल जा चुका था होटल मालिक, बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े थे तार

June 5, 2026
तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

तमिलनाडु के नेता अन्नामलाई ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता छोड़ी, राष्ट्रीय अध्यक्ष ने मंजूर किया इस्तीफा

June 5, 2026
अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल का सपना टूटा

अंडर-18 महिला एशिया कप: शूटआउट में चीन से हारा भारत, फाइनल का सपना टूटा

June 5, 2026
नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने ऑल-इंडियन मुकाबले में गुकेश को हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार

नॉर्वे शतरंज 2026: प्रज्ञानानंद ने ऑल-इंडियन मुकाबले में गुकेश को हराया, खिताबी दौड़ में बरकरार

June 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights