DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Madhya Pradesh

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में मिला रेयर अर्थ एलिमेंट्स का भंडार, भारत की चीन पर निर्भरता होगी समाप्त

August 19, 2025
in Madhya Pradesh
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS
  • मध्य प्रदेश अब बनेगा क्रिटिकल मिनरल्स हब: मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल, 19 अगस्त । मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (दुर्लभ मृदा तत्वों) का विशाल भंडार मिला है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मध्य प्रदेश अब क्रिटिकल मिनरल्स हब बनेगा। मध्य प्रदेश ऊर्जा राजधानी के साथ क्रिटिकल मिनरल्स की राजधानी भी कहलाएगा। इसके साथ ही भारत वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी देश बनेगा। सिंगरौली जिले में रेयर अर्थ एलिमेंट्स (आरईई) का अकूत भंडार मिलने से अब भारत की चीन जैसे देशों पर निर्भरता नहीं रहेगी।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मंगलवार को एक बयान में यह बात कही। उन्होंने बताया कि केन्द्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी. किशन रेड्डी ने संसद में जानकारी दी थी कि भारत में पहली बार इतनी विशाल मात्रा में इन दुर्लभ तत्वों का पता चला है। यह उपलब्धि भारत को ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रॉनिक्स और रक्षा तकनीक के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर साबित होगी।

भारत को आत्मनिर्भर बनाने की ओर बड़ा कदम

मुख्यमंत्री ने बताया कि रेयर अर्थ एलिमेंट्स को आधुनिक तकनीक का आधार कहा जाता है। अब तक भारत इन खनिजों के लिए चीन और अन्य देशों पर निर्भर रहा है। प्रदेश के सिंगरौली की यह खोज भारत को आयात-निर्भरता से मुक्त कर वैश्विक प्रतिस्पर्धा में अग्रणी बनाएगी। आने वाले समय में यह खोज आत्मनिर्भर भारत अभियान को मजबूती देने के साथ ही औद्योगिक विकास को नई रफ्तार देगी।

सिंगरौली: भविष्य का क्रिटिकल मिनरल हब

दरअसल, कोल इंडिया लिमिटेड द्वारा किए गए शोध में सिंगरौली की कोयला खदानों और चट्टानों में आरईई (जैसे स्कैंडियम, यिट्रियम आदि) की आशाजनक सांद्रता पाई गई है। कोयले में इनकी औसत मात्रा 250 पीपीएम और गैर-कोयला स्तर पर लगभग 400 पीपीएम आंकी गई है। जुलाई 2025 में इस खोज की आधिकारिक घोषणा हुई। विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में कोयले की राख और ओवरबर्डन भी क्रिटिकल मिनरल्स का सैकण्डरी स्रोत बन सकते हैं।

आईआरईएल के साथ सहयोग

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने बताया कि रेयर अर्थ एलिमेंट्स की खोज को देखते हुए राज्य सरकार अब इनके प्रसंस्करण और शोध-अन्वेषण के लिए बेसिक इन्फ्रास्ट्रक्चर विकसित करने में जुटी है। हाल ही में खनिज संसाधन विभाग के प्रतिनिधिमंडल ने इंडियन रेयर अर्थ लिमिटेड (आईआरईएल) की भोपाल इकाई का दौरा किया और संभावित सहयोग पर चर्चा की। विभाग रेयर अर्थ एलिमेंट्स पर सेंटर ऑफ एक्सीलेंस स्थापित करने की संभावनाएं तलाश रहा है, जो अनुसंधान, प्रशिक्षण और उद्योग को विश्वस्तरीय आधार प्रदान करेगा।

वैश्विक नेतृत्व की ओर भारत

उन्होंने कहा कि सिंगरौली जिले में मिले इस खजाने से भारत ग्रीन एनर्जी, इलेक्ट्रिक वाहनों और उच्च तकनीकी उद्योगों में आत्मनिर्भर बनेगा। आने वाले वर्षों में मध्य प्रदेश केवल ऊर्जा राजधानी ही नहीं बल्कि क्रिटिकल मिनरल्स की राजधानी भी कहलाएगा। चीन पर निर्भरता समाप्त होगी और भारत वैश्विक मंच पर शक्तिशाली देश के रूप में स्थापित होगा।

प्रमुख स्रोत और भूगर्भीय संरचनाएं

मुख्यमंत्री ने बताया कि रेयर अर्थ एलिमेंट्स प्राकृतिक रूप से कई खनिज संरचनाओं में पाए जाते हैं। इनमें बास्टनेसाइट, जेनोटाइम, लोपेराइट और मोनाजाइट प्रमुख हैं। भारत के तटीय क्षेत्रों की रेत और अपक्षयित ग्रेनाइट मिट्टी भी इन तत्वों से समृद्ध मानी जाती है।

रेयर अर्थ एलिमेंट्स का उपयोग अनेक आधुनिक उद्योगों में किया जाता है, इसमें प्रमुख हैं:-

  • रक्षा और अंतरिक्ष तकनीक : सैमरियम-कोबाल्ट और नियोडिमियम चुम्बक उच्च-प्रदर्शन वाले हथियारों, उपग्रह संचार और रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स में अनिवार्य हैं।- पेट्रोलियम उद्योग : लैंथेनम और सेरियम का उपयोग ऑटोमोटिव कैटेलिटिक कन्वर्टर्स और रिफाइनिंग में उत्सर्जन कम करने में होता है।- स्थायी चुम्बक : नियोडिमियम-आयरन-बोरॉन तथा सैमरियम-कोबाल्ट चुम्बक इलेक्ट्रिक वाहनों और पवन ऊर्जा संयंत्रों के लिए आवश्यक हैं।- डिस्प्ले और प्रकाश उपकरण : यूरोपियम, टर्बियम और यिट्रियम एलईडी, एलसीडी और फ्लैट पैनल डिस्प्ले में उपयोग में आते हैं। कैमरा और स्मार्टफोन लेंस 50% तक लैथेनम से निर्मित होता है।- ऑटोमोबाइल सेक्टर : हाइब्रिड वाहनों की बैटरियों में लैथेनम आधारित मिश्र धातुओं का प्रयोग होता है।- इस्पात और मिश्रधातु : मिशमेटल (सेरियम, लैथेनम, नियोडिमियम और प्रेजोडायमियम का मिश्रण) इस्पात की गुणवत्ता सुधारने में उपयोगी है।- स्वास्थ्य क्षेत्र : गैडोलीनियम एमआरआई स्कैन में कंट्रास्ट एजेंट के रूप में प्रयोग होता है, जबकि ल्यूटेटियम और यिट्रियम समस्थानिक कैंसर उपचार और पीईटी इमेजिंग में सहायक हैं।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: ChinaMP CM Mohan YadavMP NewsRare Earth ElementsSingrauli District

Related Posts

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद
Madhya Pradesh

बाबा महाकाल की शरण में पहुंचे क्रिकेटर उमेश यादव, भस्म आरती में शामिल होकर लिया आशीर्वाद

November 12, 2026
मां के निधन पर शिवराज के साथ खड़ा दिखा देश का राजनीतिक नेतृत्व, योगी आदित्यनाथ ने भोपाल पहुंचकर काशी बाई को दी श्रद्धांजलि
Madhya Pradesh

मां के निधन पर शिवराज के साथ खड़ा दिखा देश का राजनीतिक नेतृत्व, योगी आदित्यनाथ ने भोपाल पहुंचकर काशी बाई को दी श्रद्धांजलि

November 12, 2026
देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव, दिपावली पर गर्भग्रह में फुलझड़ी जलाएंगे पुजारी
Madhya Pradesh

देश में सबसे पहले महाकाल के आंगन में शुरू होगा दीपोत्सव, दिपावली पर गर्भग्रह में फुलझड़ी जलाएंगे पुजारी

November 5, 2026
मप्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 30 करोड़ से अधिक के 11,669 किलो गांजे के पौधे जब्त
Madhya Pradesh

मप्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 3 दिन में 30 करोड़ से अधिक के 11,669 किलो गांजे के पौधे जब्त

November 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण November 13, 2026
  • बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश November 13, 2026
  • छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन November 13, 2026
  • प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं November 13, 2026
  • लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ November 13, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

November 13, 2026
बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश

बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश

November 13, 2026
छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

November 13, 2026
प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

November 13, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

November 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights