मुंबई (दि. 18 सितंबर) – कुर्ला पश्चिम के भारत सिनेमा नाका परिसर में मिले तकरीबन 1.75 लाख रुपये के सोने के गहने और नकदी महिला मंडळ स्कूल के छात्रों ने ईमानदारी से पुलिस को सौंपकर एक आदर्श प्रस्तुत किया।

13 सितंबर को कमलाकर पाटिल और मीनल पाटिल दंपत्ति का पर्स खो गया था। उसमें सोने की बोरमाला और नकद रकम थी। यह पर्स महिला मंडळ स्कूल में पाँचवीं कक्षा में पढ़ने वाले संचित म्हपुस्कार, चैतन्य मोरे और विघ्नेश मुळीक इन तीन छात्रों को स्कूल जाते समय मिला। बिना किसी लालच के उन्होंने सीधा कुर्ला पुलिस स्टेशन जाकर PSI नरोडे, ASI राम जाधव और HC रविंद्र बागुल को पर्स सौंप दिया।
इसके बाद पुलिस ने जांच कर और आसपास के CCTV फुटेज देखकर यह सुनिश्चित किया कि यह सामान वास्तव में पाटिल दंपत्ति का ही है। तत्पश्चात 16 सितंबर को सुबह 10 बजे वरिष्ठ पुलिस निरीक्षक विकास म्हामुणकर के हाथों गहने और नकदी पाटिल दंपत्ति को लौटा दी गई।
इस अवसर पर विकास म्हामुणकर ने छात्रों की ईमानदारी की सराहना करते हुए उनका सत्कार व पुरस्कार देकर सम्मान किया। छात्रों और उनके माता-पिता पर समाज के हर वर्ग से सराहना की वर्षा हो रही है।












