DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Uttar Pradesh

आत्मनिर्भरता से सशक्त बनेगा भारत और विकास से लोगों पर कर का बोझ होगा कम: प्रधानमंत्री

September 25, 2025
in Uttar Pradesh
1 min read
0
SHARES
10
VIEWS

नई दिल्ली, 25 सितंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने गुरुवार को कहा कि वैश्विक उथल-पुथल और अनिश्चितताओं के बीच भारत आत्मनिर्भरता की राह पर मजबूती से आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि दूसरे देशों पर निर्भर रहने से विकास बाधित होता है। ऐसे में भारत का संकल्प ‘आत्मनिर्भर भारत’ ही है।

प्रधानमंत्री ने आज उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो-2025 का उद्घाटन किया। इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘चिप से लेकर शिप तक’ हर उत्पाद का निर्माण भारत में होना चाहिए। उन्होंने इस संदर्भ में उत्तर प्रदेश की भूमिका को सराहा। उन्होंने कहा कि देश में बनने वाले कुल मोबाइल फोनों में से 55 प्रतिशत यहीं बनते हैं। साथ ही अब सेमीकंडक्टर क्षेत्र में भी उत्तर प्रदेश अग्रणी भूमिका निभाएगा।

उन्होंने नवाचार की आवश्यकता पर जोर देते हुए कहा कि अनुसंधान और विकास में निवेश को प्राथमिकता देनी होगी। नवाचार ही दुनिया को आगे ले जाता है और उसके बिना प्रगति संभव नहीं है। सरकार ने इस दिशा में कदम उठाए हैं। अब समय है कि निजी क्षेत्र आगे आए। उन्होंने कहा कि स्वदेशी डिजाइन और तकनीक को बढ़ावा देना समय की मांग है।

प्रधानमंत्री मोदी ने उनकी सरकार के दौरान कर व्यवस्था में किए गए सुधारों का उल्लेख किया जिसमें हाल ही में जीएसटी दरों में कटौती भी शामिल है। उन्होंने विपक्ष खासकर कांग्रेस पर भ्रम फैलाने का आरोप लगाया और कहा कि साल 2014 से पहले यूपीए कार्यकाल में इसमें अधिक जटिलता थी। उस दौरान 100 रूपये के समान पर 31 रूपये कर लगते थे जो अब घटकर केवल पांच रुपए हो गया है। यानी लोगों को 26 रूपये की बचत हो रही है। प्रधानमंत्री ने विकास को प्राथमिकता देने की उनकी सरकार की भूमिका को रेखांकित करते हुए कहा कि जैसे-जैसे विकास होगा लोगों पर कर का बोझ कम होगा। उनकी सरकार में लोगों की आमदनी और बचत दोनों बढ़े हैं।

उन्होंने निवेशकों से उत्तर प्रदेश में निवेश करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यहां लाखों एमएसएमई का मजबूत नेटवर्क है। इनकी क्षमता का उपयोग कर संपूर्ण उत्पाद यहीं तैयार किए जा सकते हैं। केंद्र और राज्य सरकार निवेशकों को हरसंभव सहयोग देने के लिए तत्पर हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि गवर्नमेंट ई-मार्केटप्लेस (जैम) पोर्टल पर 25 लाख से अधिक विक्रेता और सेवा प्रदाता जुड़े हैं। अब तक 15 लाख करोड़ रुपये का कारोबार इस मंच पर हो चुका है। इसमें से सात लाख करोड़ रुपये का लेन-देन एमएसएमई क्षेत्र से हुआ है।

उन्होंने कहा कि भारत ने आज रक्षा, प्रौद्योगिकी और विनिर्माण में मजबूत आधार तैयार किया है। रूस की मदद से उत्तर प्रदेश में एके-203 राइफल का निर्माण शुरू होगा। रक्षा कॉरिडोर और सेमीकंडक्टर परियोजनाओं से उत्तर प्रदेश आत्मनिर्भर भारत का बड़ा केंद्र बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि ‘मेड इन इंडिया’ उत्पादों- वंदे भारत, ब्रह्मोस मिसाइल और एयरक्राफ्ट कैरियर- से भारत की शक्ति और आत्मविश्वास स्पष्ट दिखाई देता है। उन्होंने दोहराया कि आत्मनिर्भरता, नवाचार और सुधार ही भारत को विकसित राष्ट्र की ओर ले जाएंगे।

उल्लेखनीय है कि उत्तर प्रदेश अंतरराष्ट्रीय व्यापार शो-2025 का आयोजन 25 से 29 सितंबर तक ग्रेटर नोएडा में हो रहा है। इस आयोजन का विषय ‘अल्टीमेट सोर्सिंग बिगिन्स हियर’ है। इसमें 2400 से अधिक प्रदर्शक, 1.25 लाख बी2बी खरीदार और 4.5 लाख बी2सी आगंतुक शामिल होंगे। रूस इस बार साझेदार देश है, जो भारत-रूस संबंधों को और प्रगाढ़ करेगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: PM ModiUP News

Related Posts

उत्तर प्रदेश में सवा लाख करोड़ के विकास कार्य शुरू, तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रियाधीन : नितिन गडकरी
Uttar Pradesh

उत्तर प्रदेश में सवा लाख करोड़ के विकास कार्य शुरू, तीन लाख करोड़ की परियोजनाएं प्रक्रियाधीन : नितिन गडकरी

November 5, 2026
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना
Uttar Pradesh

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गोरखनाथ मंदिर में की पूजा-अर्चना

November 5, 2026
उप्र के कुशीनगर में वैन और ट्रेलर की टक्कर, छह की मौत, दो गंभीर
Uttar Pradesh

उप्र के कुशीनगर में वैन और ट्रेलर की टक्कर, छह की मौत, दो गंभीर

November 2, 2026
वाराणसी से तीन ट्रेनों को हरी झंडी, रेलमंत्री बोले-प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के 'नॉर्थ कॉरिडोर' को मंजूरी दी
Uttar Pradesh

वाराणसी से तीन ट्रेनों को हरी झंडी, रेलमंत्री बोले-प्रधानमंत्री ने बुलेट ट्रेन के ‘नॉर्थ कॉरिडोर’ को मंजूरी दी

October 31, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान November 17, 2026
  • नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक November 17, 2026
  • नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार November 17, 2026
  • भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति November 17, 2026
  • हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल November 17, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

शरद कपूर ने किया वापसी का ऐलान

November 17, 2026
नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

नासिक कुंभ मेले की तैयारियों को लेकर 19 और 20 नवंबर को होगी समीक्षा बैठक

November 17, 2026
नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार

नामसाई में बुद्ध की पवित्र अस्थियों के दर्शन के लिए दो दिन में पहुंचे 12 हजार से अधिक श्रद्धालु, तीन केंद्रों पर संख्या 78 हजार के पार

November 17, 2026
भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

भारत-मिस्र ने द्विपक्षीय व्यापार 12 अरब डॉलर तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा, निवेश और औद्योगिक सहयोग बढ़ाने पर सहमति

November 17, 2026
हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

हरे निशान पर खुला शेयर बाजार, कच्चे तेल की नरमी से सेंसेक्स में 449 अंकों की उछाल

November 17, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights