DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Breaking News

मोदी के जन्मदिन पर दिल्ली में ‘सेवा पखवाड़ा’ का शुभांरभ, इंडिया गेट पर रक्तदान शिविर, सेवा संकल्प वॉक का आयोजन

September 17, 2025
in Breaking News, Delhi NCR
1 min read
0
SHARES
11
VIEWS
  • दिल्ली की मुख्यमंत्री, मंत्रियों और भाजपा नेताओं ने किया रक्तदान

नई दिल्ली, 17 सितंबर । दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर सेवा पखवाड़ा का शुभांरभ करते हुए इंडिया गेट के कर्तव्य पथ पर रक्तदान शिविर में रक्तदान और सेवा संकल्प वॉक में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिन का उत्सव आज दिल्ली में सेवा और कर्तव्य के संदेश के साथ प्रारंभ हुआ है। ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आज दिल्ली में कर्तव्य पथ पर आयोजित रक्तदान शिविर में रक्तदान किया। रक्तदान शिविर में दिल्ली सरकार के मंत्रियों, भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान केवल जीवनदान नहीं, बल्कि मानवीय संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व का सर्वोच्च प्रतीक है। इस पुण्य कार्य में सहभागी होकर टीम दिल्ली ने एक बार फिर कर्तव्यबोध का सशक्त संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली को हाई-वे, एक्सप्रेसवे, यूईआर और रोड कनेक्टिविटी, मेट्रो कनेक्टिविटी, आयुष्मान आरोग्य मंदिर, यशोभूमि और भारत मंडपम जैसे अनेक भव्य उपहार दिए हैं, जिससे दिल्ली की पहचान एक ग्लोबल सिटी के रूप में और भी सशक्त हुई है।

मुख्यमत्री ने बताया कि कर्तव्य पथ पर आयोजित रक्तदान शिविर से 10 प्रमुख ब्लड बैंक से जुड़े और करीब 200 डॉक्टर, नर्स एवं पैरामेडिकल स्टाफ ने अपनी सेवाएं दीं। यह आयोजन राष्ट्र सेवा की भावना को और प्रखर बनाता है।

दिल्ली के लोक निर्माण विभाग के मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का जीवन एक सच्चे कर्मयोगी का जीवन है, जिन्होंने ‘राष्ट्र प्रथम’ की भावना को अपने कार्यों में ढालकर भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई है। यह आयोजन हम सभी के लिए प्रेरणा है कि हम भी सेवा, समर्पण और राष्ट्रनिर्माण के पथ पर चलें और विकसित भारत के संकल्प को साकार करें। साथ ही जन्मदिन के उपलक्ष्य में प्रारंभ हो रहे ‘सेवा पखवाड़ा’ के अंतर्गत आयोजित रक्तदान शिविर में सहभागिता की।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि रक्तदान किसी को नई जिंदगी देने का सबसे पवित्र कार्य है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी की अदम्य ऊर्जा, त्याग और सेवा-भावना को प्रेरणास्रोत बताते हुए कहा कि उनकी जीवन यात्रा हमें समाज, राष्ट्र और मानवता की सेवा के लिए समर्पित होने की सीख देती है।

सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री के आदर्श हमें यह संकल्प लेने की प्रेरणा देते हैं कि मां भारती की सेवा और जनकल्याण ही हमारे जीवन का सर्वोच्च उद्देश्य होना चाहिए। यह रक्तदान शिविर ‘सेवा पखवाड़ा’ के तहत आयोजित किया गया, जो प्रधानमंत्री के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में सेवा कार्यों को समर्पित है।

इस अवसर पर नई दिल्ली नगरपालिका परिषद के उपाध्यक्ष कुलजीत सिंह चहल ने कहा कि कर्तव्य पथ पर उमड़ी जनभागीदारी ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व ने “सेवा” को ही राष्ट्र निर्माण का सबसे बड़ा संकल्प बना दिया है। यह दृश्य केवल एक आयोजन नहीं था, बल्कि विकसित भारत की ओर बढ़ते हमारे सामूहिक संकल्प और नागरिक शक्ति का प्रतीक था, जिसने हर दिल में प्रेरणा और विश्वास की नई ज्योति जगा दी।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: blood donation campDelhi CM Rekha GuptaDelhi NewsIndia GatePM Modi's 75th BirthdayPM Modi's BirthdaySeva Pakhwadaइंडिया गेटजन्मदिनदिल्लीप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदीरक्तदान शिविररेखा गुप्तासेवा पखवाड़ासेवा संकल्प वॉक

Related Posts

जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग
Breaking News

जन्माष्टमी के दिन चमका सोना, चांदी ने भी लगाई मजबूत छलांग

September 4, 2026
इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल चतुर्वेदी ने सुनाई अपनी कहानी
Breaking News

इंडस्ट्री ने किया किनारा, दर्शकों ने दिया प्यार, विशाल चतुर्वेदी ने सुनाई अपनी कहानी

September 4, 2026
छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लगने से अफरा-तफरी, 9 बच्चों समेत 58 मरीज सुरक्षित बचाए गए
Breaking News

छत्रपति संभाजीनगर के एशियन हॉस्पिटल में आग लगने से अफरा-तफरी, 9 बच्चों समेत 58 मरीज सुरक्षित बचाए गए

September 4, 2026
ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र और प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश
Delhi NCR

ब्रिक्स सम्मेलन के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में केंद्र और प्रदेश के सभी सरकारी कार्यालयों में अवकाश

September 3, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ का शूट पूरा September 5, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद का ध्वस्तीकरण अत्यंत निराशाजनक : अरशद मदनी September 5, 2026
  • एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने मेट्रो से पहुंचे प्रधानमंत्री September 5, 2026
  • राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित September 5, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्त, अखिलेश-मायावती ने कार्रवाई पर उठाए सवाल September 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 04 सितंबर, 2026

राशिफल : 04 सितंबर, 2026

September 4, 2026
पंचांग : 04 सितंबर, 2026

पंचांग : 04 सितंबर, 2026

September 4, 2026
त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

September 3, 2026
कांग्रेस ने जीडीपी के 7.8 प्रतिशत वृद्धि के आंकड़े पर उठाए सवाल, चार साल में 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का दावा

कांग्रेस ने जीडीपी के 7.8 प्रतिशत वृद्धि के आंकड़े पर उठाए सवाल, चार साल में 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का दावा

September 3, 2026
मप्र के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का लगभग 100 करोड़ से अधिक के आभूषणों से होगा राजसी श्रृंगार

मप्र के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का लगभग 100 करोड़ से अधिक के आभूषणों से होगा राजसी श्रृंगार

September 3, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights