DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश में कड़ाके की ठंड, घने कोहरे का येलो अलर्ट

November 26, 2025
in Himachal Pradesh
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS

शिमला, 26 नवंबर । हिमाचल प्रदेश में ठंड का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। राज्य के जनजातीय इलाकों में पारा माइनस में बना हुआ है, जबकि निचले क्षेत्रों में घने कोहरे के कारण यातायात और जनजीवन प्रभावित हो रहा है। मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक मैदानी और निचले हिस्सों में सुबह-शाम घने कोहरे का येलो अलर्ट जारी किया है।

राज्य में नवंबर महीने में बारिश लगभग न के बराबर हुई है, जिससे सूखी ठंड ज्यादा महसूस की जा रही है और लोग सुबह-शाम व रात में भीषण ठिठुरन का सामना कर रहे हैं। लाहौल-स्पीति और ऊपरी पहाड़ी इलाकों में शीतलहर ने आम जन-जीवन पर असर डाला है।

जनजातीय क्षेत्रों में पारा शून्य से काफी नीचे पहुंच चुका है। लाहौल स्पीति जिला के ताबो में बुधवार को न्यूनतम तापमान माइनस 6.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि कुकुमसैरी में न्यूनतम तापमान माइनस 4.5 डिग्री सेल्सियस रहा। माइनस तापमान के कारण इन इलाकों में जलस्रोतों का पानी जम गया है और नाले-झरने बर्फ की परत में बदल चुके हैं। इससे स्थानीय लोगों को पेयजल एवं रोजमर्रा के पानी के उपयोग में भी कठिनाई हो रही है।

कल्पा में तापमान 0.4 डिग्री, भुंतर में 2.4 डिग्री, सोलन में 2.6 डिग्री, रिकांगपिओ में 2.9 डिग्री, सुंदरनगर में 3.0 डिग्री, नारकंडा में 3.6 डिग्री, पालमपुर में 4.5 डिग्री, मनाली में 1.1 डिग्री, कांगड़ा में 5.7 डिग्री, मंडी में 5.6 डिग्री, कुफ़री में 5.5 डिग्री सेंटीग्रेड दर्ज किया गया है। धौलाकुआं में तापमान सामान्य से कम दर्ज किया गया, जबकि शिमला में 6.6 डिग्री, ऊना में 6.8 डिग्री और धर्मशाला में 7.3 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया। डलहौजी, चंबा, हमीरपुर, बिलासपुर और देहरा गोपीपुर सहित अन्य स्थानों पर भी तापमान सामान्य से कम रहा।

मौसम विज्ञान केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम दर्ज किया गया, जो इस बात का संकेत है कि समूचा प्रदेश शीतलहर की चपेट में है। दूसरी ओर मैदानी और निचले इलाकों सुन्दरनगर, मंडी और बिलासपुर में घने कोहरे के कारण दृश्यता बेहद कम रही।

सुन्दरनगर में आज सुबह दृश्यता 70 मीटर, मंडी में 100 मीटर और बिलासपुर में 150 मीटर दर्ज की गई। इसके चलते सुबह के समय वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही और कई स्थानों पर लोग समय पर अपने गंतव्य तक नहीं पहुंच पाए। कोहरे के चलते हवा में ठंडक और बढ़ गई, जिससे खासकर सुबह और देर शाम के समय लोगों को भारी ठिठुरन का सामना करना पड़ रहा है।

हिल स्टेशनों में भी सर्दी का प्रकोप लगातार बढ़ रहा है। मनाली, शिमला, कुफ़री और नारकंडा जैसे पर्यटन स्थलों का तापमान सामान्य से नीचे पहुंचने के कारण पर्यटक भी कड़ाके की ठंड में घूमने को मजबूर हैं। हालांकि, फिलहाल बर्फबारी का अनुमान नहीं है।

इस बीच, सूखी ठंड के कारण स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं भी बढ़ने लगी हैं। खासतौर पर वृद्धजनों और बच्चों को खांसी-जुकाम तथा सांस संबंधी तकलीफों का सामना करना पड़ रहा है। डॉक्टरों ने लोगों को सुबह-शाम अतिरिक्त गर्म कपड़े पहनने और बाहर निकलते समय सावधानी बरतने की सलाह दी है।

मौसम विभाग ने साफ किया है कि अगले एक सप्ताह यानी 2 दिसंबर तक राज्य में मौसम साफ रहने के आसार हैं और वर्षा की संभावना न के बराबर है। हालांकि, सुबह और रात के समय पाला गिरने की स्थिति और कोहरा निचले इलाकों में परेशानी बढ़ा सकता है। साफ मौसम के चलते दिन में धूप खिलने से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन रात के तापमान में लगातार गिरावट की वजह से रातें और अधिक सर्द होंगी।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Cold WaveFog AlertHimachal Pradesh NewsHimachal WeatherIMD

Related Posts

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल
Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश वार्षिकी 2025: आपदाओं की मार और आर्थिक तंगी के बीच गुजरा साल

December 25, 2025
शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन
Himachal Pradesh

शिमला में भाजपा के नए प्रदेश कार्यालय का शिलान्यास: राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने किया भूमि पूजन

December 13, 2025
शिमला रेलवे स्टेशन को मास्टर प्लानिंग के तहत किया जा रहा विकसित : रेल मंत्री
Himachal Pradesh

शिमला रेलवे स्टेशन को मास्टर प्लानिंग के तहत किया जा रहा विकसित : रेल मंत्री

December 11, 2025
हिमाचल में 3 दिसम्बर तक नहीं गिरेगी बर्फ, बिलासपुर और मंडी में कोहरे का येलो अलर्ट
Himachal Pradesh

हिमाचल में 3 दिसम्बर तक नहीं गिरेगी बर्फ, बिलासपुर और मंडी में कोहरे का येलो अलर्ट

November 27, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विश्व बैंक ने 2025-26 के लिए जीडीपी वृद्धि का अनुमान बढ़ाकर 7.2 फीसदी किया January 15, 2026
  • साई पल्लवी और जुनैद खान की नई फिल्म का ऐलान January 15, 2026
  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights