DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Fresh News

जापानी PM रहते 4 बार भारत आ चुके हैं शिंजो आबे, PM मोदी ने कराई थी बनारस की सैर, गंगा आरती में हुए थे शामिल

July 8, 2022
in Fresh News, World
2 min read
जापानी PM रहते 4 बार भारत आ चुके हैं शिंजो आबे, PM मोदी ने कराई थी बनारस की सैर,  गंगा आरती में हुए थे शामिल
0
SHARES
58
VIEWS

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार को एक अज्ञात हमलावर ने गोली मार दी। शिंजो की हालत गंभीर बताई जा रही है। जापानी मीडिया के मुताबिक, उनके बचने की उम्मीदें बेहद कम हैं। पूरी दुनिया में जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे लेकर प्रार्थना की जाने लगी.

जैसे ही यह खबर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कानों तक पहुंची तो उन्होंने एक ट्वीट किया. उन्होंने अपने ट्विटर वॉल पर लिखा कि मेरे प्रिय मित्र अबे शिंजो पर हुए हमले से बहुत दुखी हूं. हमारे विचार और प्रार्थनाएं उनके, उनके परिवार और जापान के लोगों के साथ हैं.

शिंजो आबे दुनिया के उन नेताओं में शामिल हैं, जिनके भारत से बेहद अच्छे संबंध हैं। खासकर पीएम मोदी और शिंजो आबे के बीच रिश्‍ता दोस्‍ताना है. अब तक वे कुल पांच बार भारत आ चुके हैं। पहली बार 2006 में वे तब भारत आए, जब वे जापान के चीफ कैबिनेट सेक्रेटरी थे। पहली बार प्रधानमंत्री बनने के बाद 2007 में उन्होंने भारत का दौरा किया। 2012 से 2020 के दौरान दूसरी बार प्रधानमंत्री रहते हुए वे तीन और बार भारत आए। वे पहले जापानी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने भारत के इतने दौरे किए हैं।

प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो आबे भारत दौरे पर वाराणसी आए थे। यहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें सैर कराई थी। शिंजो आबे ने पीएम मोदी के साथ गंगा आरती में शामिल हुए थे। उन्होंने दोस्ताना अंदाज में पीएम मोदी के साथ सेल्फी भी ली थी।

जापान के प्रधानमंत्री रहते हुए शिंजो आबे दिसंबर 2015 में भारत आए थे। शिंजो आबे भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ वाराणसी के मशहूर दशाश्‍वमेध घाट पहुंचे थे। यहां दोनों एक साथ गंगा आरती में शामिल हुए। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने ‘हर हर महादेव’ के नारे भी लगे।

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पीएम नरेंद्र मोदी के साथ दशाश्‍वमेध घाट पर करीब 45 मिनट तक रहे। इस दौरान वह भारतीय संस्‍कृति के रंग में रंगे नजर आए। उन्‍होंने आरती की और नदी में फूल भी समर्पित किए थे। इस दौरान शिंजो आबे का भारतीय संस्कृति और सभ्यता के प्रति स्नेह सभी ने देखा था।

तत्कालीन जापानी प्रधानमंत्री शिंजों की यह यात्रा भारत की विदेश नीति का अहम हिस्सा थी, जिसने दुनिया की महाशक्तियों को अपना अहसास दिलाया था। बनारस में हुए अभूतपूर्व स्वागत से शिंजो गदगद थे और देर तक खड़े रहकर लोगों का अभिवादन किया था। यही नहीं मोदी और शिंजो ने नदेसर पैलेस में अपने क्षेत्र के महारथी 68 खास लोगों से मुलाकात कर भविष्य की योजना का खाका भी खींचा था।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे अपना दोस्त मानते हैं। वाराणसी प्रवास के दौरान शिंजो आबे ने पीएम मोदी को बेहद नजदीक से देखा और समझा। इसके बाद शिंजो आबे भारत से रवाना हुए थे तो उनके दोस्त यानी पीएम नरेंद्र मोदी ने भगवद् गीता भी भेंट की थी।

भारत-जापान की वर्षों से चली आ रही मैत्री के प्रतीक रुद्राक्ष कंवेंशन सेंटर की नींव 2015 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने रखी थी। सेंटर को सांस्कृतिक व आधुनिक समागम के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित किया गया है। 186 करोड़ की लागत से तैयार सेंटर शिवलिंग के आकार में निर्मित है।

शिंजो आबे की बात करें तो, उनकी गिनती जापान के पहले वैसे प्रधानमंत्री के तौर पर की जाती है जो 2014 में गणतंत्र दिवस के परेड में मुख्‍य अतिथि के तौर पर भारत पहुंचे थे. यह उनके भारत के साथ गहरे संबंध को दर्शाता है। उनकी मेजबानी एक ऐसी सरकार द्वारा की जा रही थी जो मई 2014 में चुनावों का सामना कर रही थी। पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे भारत के साथ अच्‍छे रिश्‍ते चाहते थे. यही वजह रही कि चाहे भारत में यूपीए की सरकार हो या एनडीए की, दोनों में ही जापान के साथ भारत के रिश्‍ते आगे बढ़ते चले गये।

भारत और शिंजो आबे की नजदीकी

साल 2006 की बात करें तो इस वर्ष लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी के आबे को प्रधानमंत्री चुना गया. वो साल 2007 तक देश के प्रधानमंत्री पद पर काबिज रहे. 2006-07 में अपने पहले कार्यकाल में, आबे भारत पहुंचे और संसद में उनका संबोधन हुआ। अपने दूसरे कार्यकाल के दौरान, शिंजो आबे ने तीन बार (जनवरी 2014, दिसंबर 2015, सितंबर 2017) भारत का दौरा किया। ये दौरा किसी भी जापानी प्रधानमंत्री द्वारा किया गया सबसे अधिक भारत का दौरा था। शिंजो आबे के कार्यकाल के दौरान भारत- जापान ना केवल एक दूसरे के नजदीक आए बल्कि दोनों देशों के संबंधों ने कई मुकाम हासिल किये।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Former japan CM Shinzo AbeGanga AartiPM ModiPM Modi Shinzo Abe FriendshipShinzo Abe India VisitShinzo Abe visited Varanasi with PM Modi

Related Posts

भारत-मोल्दोवा के बीच कृषि, स्वास्थ्य, एआई समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति
World

भारत-मोल्दोवा के बीच कृषि, स्वास्थ्य, एआई समेत कई क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति

July 20, 2026
प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत
World

प्रधानमंत्री मोदी अपनी यात्रा के तीसरे चरण में न्यूूजीलैंड पहुंचे, एयरपोर्ट पर पीएम लक्सन ने किया स्वागत

July 10, 2026
ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर- भद्रकाली, नंदी व कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं
World

ऑस्ट्रेलिया लौटाएगा भारत की प्राचीन धरोहर- भद्रकाली, नंदी व कार्तिकेय की दुर्लभ प्रतिमाएं

July 9, 2026
भारत व ऑस्ट्रेलिया का साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला सहयोग को नई ऊंचाई देने का निर्णय
World

भारत व ऑस्ट्रेलिया का साइबर, महत्वपूर्ण प्रौद्योगिकी, आपूर्ति शृंखला सहयोग को नई ऊंचाई देने का निर्णय

July 9, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • मेसी के संन्यास का फैसला सिर्फ उनका होगा: अर्जेंटीना फुटबॉल प्रमुख August 8, 2026
  • एंड्रयू फ्लिंटॉफ ने छोड़ा इंग्लैंड लायंस के कोच का पद, सिडनी थंडर से जुड़े August 8, 2026
  • विश्व अंडर-20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप: पूजा ने ऊंची कूद के फाइनल में बनाई जगह August 8, 2026
  • विश्व एथलेटिक्स अंडर-20 चैंपियनशिप: आशीष यादव ने भाला फेंक में जीता रजत August 8, 2026
  • जीआई-टैग वाले 18 मीट्रिक टन मखाना की पहली खेप बिहार से ऑस्ट्रेलिया भेजी गई August 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

राज्यसभा में अमित शाह की मौजूदगी की मांग पर किरेन रिजिजू का जवाब, बोले- मंत्री कब सदन में आएंगे, यह विपक्ष तय नहीं कर सकता

August 7, 2026
हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

हंगामे के बीच एमएसएमई संशोधन विधेयक लोकसभा से पारित, संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही 10 अगस्त तक स्थगित

August 7, 2026
मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

मानवाधिकार आयोग ने विदिशा के वायरल वीडियो को लेकर मप्र सरकार से रिपोर्ट तलब की

August 7, 2026
उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

उत्तराखंड में अगले 5 दिन भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों में येलो चेतावनी

August 7, 2026
तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

तेजस्वी सूर्या बने कांवड़िया, हरकी पैड़ी से ऋषिकेश तक करेंगे 26 किमी की पदयात्रा

August 7, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In

Loading Comments...

    %d
      Verified by MonsterInsights