DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Himachal Pradesh

हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बर्फबारी, चार एनएच समेत 350 सड़कें अवरूद्व

March 2, 2024
in Himachal Pradesh
1 min read
हिमाचल प्रदेश के पांच जिलों में बर्फबारी, चार एनएच समेत 350 सड़कें अवरूद्व
0
SHARES
43
VIEWS

शिमला, 02 मार्च । हिमाचल प्रदेश में मार्च महीने का आगाज मौसम के कड़े तेवरों से हुआ है। राज्य के पांच पर्वतीय जिलों में लगातार दूसरे दिन भी बर्फ गिरने का दौर जारी है। वहीं राजधानी शिमला सहित राज्य के मैदानी हिस्सों में व्यापक वर्षा हो रही है। कई जगह अंधड़ भी चल रही है। खराब मौसम की वजह से लाहौल घाटी में हिमखंड गिरने का खतरा बढ़ गया है। ताजा बर्फबारी से जनजातीय जिलों में यातायात व्यवस्था, बिजली आपूर्ति और संचार व्यवस्था प्रभावित हुई है।

चार नेशनल हाईवे समेत 350 सड़कों पर वाहनों की आवाजाही ठप है। बर्फबारी व आंधी से 1314 ट्रांसफार्मरों के खराब होने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल है। लाहौल स्पीति और कुल्लू व मनाली उपमंडल के सभी शिक्षण संस्थान बर्फबारी के कारण आज बंद रखे गए हैं। इस बारे में संबंधित एस.डी.एम. द्वारा आदेश जारी किए गए है। साथ में यह भी स्पष्ट किया गया है हिमाचल प्रदेश बोर्ड द्वारा ली जा रही परीक्षाएं पूर्व निर्धारित समय सारणी के अनुसार ही होगी।

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र की रिपोर्ट के अनुसार किन्नौर, लाहौल स्पीति, कुल्लू, चंबा और शिमला जिला में बर्फ गिर रही है। लाहौल-स्पीति जिला के केलंग में डेढ़ फुट, उदयपुर में दो फुट से अधिक जबकि त्रिलोकनाथ में ढाई फुट जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में चार फीट तक बर्फबारी हुई है। किन्नौर जिला के छितकुल और आसरंग में दो फुट, कल्पा व सांगला में डेढ़ फुट, हिमपात हुआ है।

चम्बा जिला में भी बारिश और बर्फबारी का दौर जारी है इससे कई सड़क मार्ग अवरूद्ध हुए है। पांगी घाटी में एक फुट ताजा हिमपात हुआ है। कुल्लू जिला में भी ऊंची चोटियों पर हिमपात का क्रम जारी है और निचले इलाकों में बीती रात गरज के साथ बादल बरस रहे हैं। हालांकि किसान व बागवान इस बर्फबारी से काफी खुश है।

लाहौल-स्पीति जिला में 290, किन्नौर में 32, मंडी में 10 और कुल्लू में सात सड़कें बर्फबारी से बंद हैं। लाहौल-स्पीति और कुल्लू जिलों में दो-दो नेशनल हाइवे बर्फ गिरने से अवरुद्ध हैं। चंबा जिला में 337 बिजली ट्रांसफार्मर बंद पड़ गए हैं। इसके अलावा लाहौल-स्पीति में 314, मंडी में 284, किन्नौर में 218 और कुल्लू में 161 ट्रांसफार्मर ठप हैं।

राज्य का न्यूनतम तापमान गिरा, ठंड बढ़ी

प्रदेश में हो रही बारिश-बर्फबारी से समुचा प्रदेशा कड़ाके की ठंड की जद में आ गया है। मौसम दिसंबर महीने की तरह सर्द हो गया है और मैदानी इलाकों में लोगों को फिर से गर्म कपड़े निकालने पड़े हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के औसतन न्यनूतम तापमान में 1.5 डिग्री की गिरावट आई है। किन्नौर के कल्पा और रिकांगपिओ में न्यूनतम तापमान क्रमशः -2.1 व -0.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। इसी तरह लाहौल-स्पीति के केलांग में -1.7 डिग्री और शिमला जिला के नारकंडा में -1.2 डिग्री सेल्सियस रहा।

शिमला में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री, सुंदरनगर में 9.5 डिग्री, भुंतर में 6.2 डिग्री, धर्मशाला में 11.1 डिग्री, उना में 11.4 डिग्री, नाहन में 11.3 डिग्री, पालमपुर में 9 डिग्री, सोलन में 9.4 डिग्री, मनाली में 0.5 डिग्री, कांगड़ा में 12.4 डिग्री, मंडी में 9.4 डिग्री, बिलासपुर में 13.1 डिग्री, चंबा में 10.4 डिग्री, डल्हौजी में 3.9 डिग्री, जुब्बड़हट्टी में 8.2 डिग्री, कुफरी में 3.5 डिग्री, कुकुमसेरी में 0.2 डिग्री, भरमौर में 1.9 डिग्री, सियोबाग में 4 डिग्री, पांवटा साहिब में 10 डिग्री, सराहन में 4.5 डिग्री, देहरा गोपीपुर में 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

छह मार्च तक खराब रहेगा मौसम

मौसम विभाग ने आज पूरा दिन प्रदेश के उच्च पर्वतीय व मध्यम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व निचले क्षेत्रों में वर्षा का रेड अलर्ट जारी किया है। तीन मार्च को कुछ स्थानों पर आसमानी बिजली चमकने का यलो अलर्ट रहेगा। चार व पांच मार्च को भी मौसम खराब बना रहेगा, जबकि छह मार्च को अधंड़ व बिजली गिरने की चेतावनी दी गई है। सात मार्च तक पूरे प्रदेश में मौसम खराब रहेगा।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Himachal Pradesh NewsHimachal SnowfallHimachal Weather UpdateIMD AlertShimla

Related Posts

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत
Himachal Pradesh

राम मंदिर पर कांग्रेस दोहरी राजनीति कर रही है : कंगना रनौत

July 8, 2026
ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद
Himachal Pradesh

ईंधन बचत के लिए हिमाचल के राज्यपाल ने काफिला आधा किया, हेलिकॉप्टर इस्तेमाल बंद

May 13, 2026
मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
Himachal Pradesh

मनाली में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन के पोते की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

February 25, 2026
हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात
Himachal Pradesh

हिमाचल में 9 फरवरी से फिर बर्फबारी, लाहौल स्पीति में सीजन की सबसे सर्द रात

February 5, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 अपनी कक्षा तक पहुंचने में सफल July 18, 2026
  • 72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन व ममूटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और यामी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री July 18, 2026
  • मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : ठाणे क्रीक के नीचे समुद्र के भीतर दूसरी टीबीएम से सुरंग की खुदाई शुरू July 18, 2026
  • सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर अमित शाह की उच्चस्तरीय समीक्षा, सीमा प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर जोर July 18, 2026
  • सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी July 18, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 अपनी कक्षा तक पहुंचने में सफल

देश का पहला निजी ऑर्बिटल रॉकेट विक्रम-1 अपनी कक्षा तक पहुंचने में सफल

July 18, 2026
72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन व ममूटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और यामी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

72वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों में कार्तिक आर्यन व ममूटी सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और यामी बनीं सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री

July 18, 2026
मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : ठाणे क्रीक के नीचे समुद्र के भीतर दूसरी टीबीएम से सुरंग की खुदाई शुरू

मुंबई-अहमदाबाद बुलेट ट्रेन परियोजना : ठाणे क्रीक के नीचे समुद्र के भीतर दूसरी टीबीएम से सुरंग की खुदाई शुरू

July 18, 2026
सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर अमित शाह की उच्चस्तरीय समीक्षा, सीमा प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर जोर

सिलीगुड़ी कॉरिडोर की सुरक्षा पर अमित शाह की उच्चस्तरीय समीक्षा, सीमा प्रबंधन को और मजबूत बनाने पर जोर

July 18, 2026
सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी

सोनम वांगचुक को हटाना गलत, छात्रों की आवाज नहीं दबाई जा सकती : राहुल गांधी

July 18, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights