अपनी प्रेग्नेंसी को लेकर काफी समय से बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर चर्चा में बनी हुई थीं। लेकिन एक लंबे इंतजार के बाद आखिरकार शनिवार को वो मां बन गई हैं और उन्होंने एक हेल्दी बेटे को जन्म दिया है। सोनम कपूर की डिलीवरी का खुलासा रणबीर कपूर की मां नीतू कपूर ने किया है। उन्होंने सोनम और आनंद के जरिए जारी किए गए एक पोस्ट को शेयर करते हुए उन्हें बधाई दी। साथ ही अनिल कपूर ने भी इंस्टा पोस्ट शेयर कर इस खुशखबरी की जानकरी दी।
सोनम कपूर और आनंद आहूजा ने शनिवार को अपने बेबी बॉय का स्वागत किया है। इस बात खुलासा करते हुए एक्ट्रेस नीतू कपूर ने अपने इस्टाग्राम स्टोरी में सोनम कपूर और आनंद आहूजा का लिखा गया एक नोट शेयर किया, “20.08.2022 को, हमने अपने खूबसूरत बच्चे का सिर झुकाए और दिल से स्वागत किया। उन सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद जिन्होंने इस सफर में हमारा साथ दिया। यह केवल शुरुआत है लेकिन हम जानते हैं हमारी जिंदगी हमेशा के लिए बदल गई है। – सोनम और आनंद।”

कपूर खानदान में आयी इस खुशखबरी को नाना अनिल कपूर ने भी अपने इंस्टाग्राम के ज़रिये शेयर किया है। अनिल कपूर ने एक पोस्ट शेयर किया है जिसमे लिखा है, ‘’हम आपको यह ख़ुशी से बताना चाहते हैं कि 20 अगस्त 2022 को हमारे घर में एक नया मेहमान आया है। सोनम और आनंद आज एक हेल्दी बेटे के माता पिता बने हैं। हम बहुत ही गर्व महसूस कर रहे हैं। इन नए माता पिता को अपने पहले बच्चे के लिए हार्दिक बधाई।’’ हालांकि, आपको बता दें, सोनम कपूर के डिलीवरी की खुशखबरी का खुलासा अनिल कपूर से पहले नीतू कपूर ने किया.
साल 2018 में हुई थी शादी
सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेसमैन आनंद आहूजा संग मुंबई में धूमधाम से शादी की थी। कुछ महीनों पहले ही सोनम और आनंद ने अपने पहले बच्चे के आने की खुशखबरी सोशल मीडिया पर शेयर की थी। दोनों ने अपनी कुछ खूबसूरत तस्वीरें शेयर करते कैप्शन में लिखा था, ‘चार हाथ। तुम्हारी सबसे अच्छी परवरिश के लिए जो हम कर सकते हैं। दो दिल। जो तुम्हारे साथ-साथ धड़केंगे, हमारा परिवार, जो तुम पर प्यार बरसाएंगे और सपोर्ट करेंगे। हम तुम्हारा स्वागत करने के लिए अब और सब्र नहीं कर पा रहे हैं।’













