DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Andhra Pradesh

श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा का उत्सव : प्रधानमंत्री

November 19, 2025
in Andhra Pradesh
1 min read
0
SHARES
2
VIEWS
  • गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई हमारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर अंतरराष्ट्रीय मंचों पर हो रही चर्चा : प्रधानमंत्री

पुट्टापर्थी (आंध्र प्रदेश), 19 नवंबर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को कहा कि श्री सत्य साईं बाबा का शताब्दी वर्ष केवल एक धार्मिक या सांस्कृतिक आयोजन नहीं, बल्कि सार्वभौमिक प्रेम, शांति और सेवा की भावना का एक विराट उत्सव है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा ने अपने जीवन और कार्यों से ‘वसुधैव कुटुम्बकम’ के भारतीय विचार को वैश्विक रूप दिया और आज भी उनकी शिक्षाएं करोड़ों लोगों की प्रेरणा बनी हुई हैं।

प्रधानमंत्री मोदी यहां श्री सत्य साईं बाबा के शताब्दी समारोह को संबोधित कर रहे थे। प्रधानमंत्री ने बाबा को समर्पित 100 रुपये का स्मारक सिक्का और विशेष डाक टिकट भी जारी किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि बाबा का जीवन मानवता के लिए एक संदेश था, जिसमें सेवा, प्रेम और करुणा सर्वोच्च स्थान पर थे। पुट्टापर्थी की यह पावन भूमि हमेशा से आध्यात्मिक चेतना का केंद्र रही है और यहां होना उनके लिए एक भावनात्मक अनुभव है। मोदी ने बताया कि समारोह में शामिल होने से पहले उन्हें श्री सत्य साईं बाबा की समाधि पर श्रद्धांजलि अर्पित करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ, जो उनके लिए अत्यंत प्रेरणादायी रहा।

उन्होंने कहा कि भारतीय सभ्यता की जड़ें सेवा से जुड़ी हुई हैं और यह भावना हमारे धर्म, दर्शन और परंपराओं में रची-बसी हैं। चाहे भक्ति का मार्ग हो, ज्ञान का मार्ग हो या कर्म का- हर मार्ग सेवा के मार्ग पर ही ले जाता है। इसी परंपरा को श्री सत्य साईं बाबा ने अपने संपूर्ण जीवन में जिया। प्रधानमंत्री ने कहा, “बाबा का संदेश केवल आश्रमों या प्रवचनों तक सीमित नहीं रहा, बल्कि समाज के हर हिस्से में दिखाई देता है- शहरी इलाकों से लेकर आदिवासी बस्तियों तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य सेवा तक।”

मोदी ने बताया कि बाबा के अनुयायी मानव सेवा को ही ईश्वर की सेवा मानते हैं और यही भावना आज भी लाखों लोगों को नि:स्वार्थ भाव से समाज के लिए कार्य करने के लिए प्रेरित करती है। उन्होंने बाबा के वचनों का उल्लेख करते हुए कहा, “मदद हमेशा करो, कभी चोट मत पहुंचाओ। ज्यादा बातें नहीं, ज्यादा काम करो।” प्रधानमंत्री ने कहा कि यही शिक्षा आज के समय में समाज को एकजुट करने की सबसे बड़ी शक्ति है।

प्रधानमंत्री ने समारोह में सुकन्या समृद्धि योजना के अंतर्गत 20 हजार बेटियों के नाम पर नए खाते खोले जाने की घोषणा का विशेष रूप से उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दस वर्ष पहले केंद्र सरकार ने बेटियों की शिक्षा और सुरक्षित भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह योजना शुरू की थी। उन्होंने कहा, “यह योजना उन योजनाओं में से एक है, जिसमें सर्वाधिक 8.2 प्रतिशत ब्याज बेटियों को मिलता है।”

मोदी ने बताया कि अब तक देशभर में 4 करोड़ से अधिक बेटियों के खाते खोले जा चुके हैं और इनमें सवा तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा हो चुकी है। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं परिवार द्वारा 20 हजार नए खाते खोलना ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान के प्रति समाज के सहयोग का सशक्त उदाहरण है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में देश में सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने वाली कई योजनाएं शुरू की गई हैं। वर्ष 2014 में केवल 25 करोड़ लोग ही सामाजिक सुरक्षा के दायरे में थे, लेकिन आज यह संख्या बढ़कर लगभग 100 करोड़ हो गई है। मोदी ने कहा, “गरीबों के कल्याण के लिए बनाई गई हमारी सामाजिक सुरक्षा योजनाओं पर अब अंतरराष्ट्रीय मंचों पर चर्चा हो रही है। यह भारत की बड़ी उपलब्धि है।”

उन्होंने कहा कि सरकार गरीबों, वंचितों और पिछड़ों के जीवन में सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, पीएम-श्रम योगी मानधन योजना और जन-धन योजना का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि इन योजनाओं ने समाज के सबसे कमजोर वर्गों को सुरक्षा कवच प्रदान किया है।

प्रधानमंत्री ने रवांडा यात्रा का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि भारत ने रवांडा को 200 गिर गायें दान में दी थीं, जिसके बाद वहां ‘गिरिंका’ परंपरा को बढ़ावा मिला। इस परंपरा के तहत पहली बछिया को पड़ोसी परिवार को दिया जाता है। उन्होंने कहा कि इस परंपरा ने ग्रामीण परिवारों में पोषण, दूध उत्पादन, आय और सामाजिक एकता को मजबूत किया है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत की पहलों का प्रभाव वैश्विक स्तर पर दिखाई दे रहा है और इससे भारत की छवि एक जिम्मेदार और सहयोगी राष्ट्र के रूप में बनी है।

प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन को आगे बढ़ाते हुए ‘लोकल फॉर वोकल’ पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों, कारीगरों और उद्यमियों को प्रोत्साहन देने से देश आत्मनिर्भरता की ओर तेजी से बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा हमेशा स्थानीय समुदायों के सशक्तिकरण की बात करते थे और यही भावना आज सरकार के ‘विकसित भारत’ के संकल्प को ऊर्जा देती है।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि जब देशवासी स्थानीय उत्पादों को अपनाते हैं, तो इससे न केवल आर्थिक मजबूती आती है बल्कि संस्कृति और परंपराएं भी संरक्षित रहती हैं। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि त्योहारों और विशेष अवसरों पर स्थानीय वस्तुओं को प्राथमिकता दें। प्रधानमंत्री ने कहा कि श्री सत्य साईं बाबा की शताब्दी वर्ष की आभा स्वयं समाज को सेवा और समर्पण की ओर प्रेरित कर रही है। उन्होंने सभी नागरिकों और भक्तों को इस अवसर पर शुभकामनाएं दीं और कहा कि बाबा की शिक्षाएं आने वाली पीढ़ियों के लिए भी प्रकाशपुंज बनी रहेंगी।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: Andhra Pradesh NewsPM ModiPuttaparthiSri Sathya Sai Baba centenary celebration

Related Posts

आंध्र प्रदेश : तेल के कुएं में लगी आग की लपटाें की तीव्रता में आई कमी, विशेषज्ञाें की टीमें काबू पाने में जुटीं
Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश : तेल के कुएं में लगी आग की लपटाें की तीव्रता में आई कमी, विशेषज्ञाें की टीमें काबू पाने में जुटीं

January 7, 2026
आंध्र प्रदेश में तेल के कुएं से गैस रिसाव के बाद लगी आग पर नहीं पाया जा सका काबू, प्रयास जारी
Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में तेल के कुएं से गैस रिसाव के बाद लगी आग पर नहीं पाया जा सका काबू, प्रयास जारी

January 6, 2026
आंध्र प्रदेश में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, दो कोच जले, बुजुर्ग की मौत
Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश में टाटा नगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस में लगी आग, दो कोच जले, बुजुर्ग की मौत

December 29, 2025
आंध्र प्रदेश : मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड हिडमा व उसकी पत्नी समेत छह माओवादी ढेर
Andhra Pradesh

आंध्र प्रदेश : मुठभेड़ में मोस्ट वांटेड हिडमा व उसकी पत्नी समेत छह माओवादी ढेर

November 18, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • धनुष की नई फिल्म ‘करा’ का पोस्टर आया सामने January 15, 2026
  • ‘जेलर 2’ में दिखेगा विजय सेतुपति का सरप्राइज कैमियो January 15, 2026
  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026
  • महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट January 15, 2026
  • मुंबई नगर निगम में पहले दो घंटों में 6.98 फीसदी मतदान January 15, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights