DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

लगातार दूसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी लुढ़के

July 10, 2025
in Business
1 min read
0
SHARES
8
VIEWS
  • बाजार की कमजोरी से निवेशकों को 1.22 लाख करोड़ का नुकसान

नई दिल्ली, 10 जुलाई । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन गिरावट का शिकार होकर बंद हुआ। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई थी। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक की चाल में कुछ तेजी भी आई। हालांकि थोड़ी देर बाद ही बिकवाली का दबाव बन जाने की वजह से इन दोनों सूचकांकों ने लाल निशान में गोता लगा दिया। दिनभर के कारोबार के बाद सेंसेक्स 0.41 प्रतिशत और निफ्टी 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ बंद हुए।

आज दिनभर के कारोबार के दौरान रियल्टी, ऑयल एंड गैस और मेटल सेक्टर के शेयरों में लिवाली का जोर बना रहा। दूसरी ओर बैंकिंग, डिफेंस, आईटी और एफएमसीजी सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसके अलावा फार्मास्यूटिकल, ऑटोमोबाइल, कैपिटल गुड्स, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में आज मिला-जुला कारोबार होता रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.28 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुआ। दूसरी ओर, स्मॉल कैप इंडेक्स ने 0.12 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब सवा लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 460.17 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी बुधवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 461.39 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.22 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिनभर के कारोबार में बीएसई में 4,161 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,961 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,062 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 138 शेयर बिना किसी उतार-चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,639 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,196 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,443 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 6 शेयर बढ़त के साथ और 24 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 11 शेयर हरे निशान में और 39 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 122.12 अंक उछल कर 83,658.20 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 206.20 अंक की मजबूती के साथ की 83,742.28 अंक तक पहुंच गया। हालांकि ये तेजी टिक नहीं सकी। थोड़ी ही देर बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई, जिसकी वजह से सेंसेक्स की चाल में गिरावट आ गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण ये सूचकांक 401.11 अंक की कमजोरी के साथ 83,134.97 अंक के स्तर तक गिर गया। हालांकि अंत में इंट्रा-डे सेटलमेंट के कारण हुई खरीदारी की वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से करीब 55 अंक की रिकवरी करके 345.80 अंक की गिरावट के साथ 83,190.28 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 35.55 अंक टूट कर 25,511.65 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलते ही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 47.95 अंक की बढ़त के साथ 25,524.05 अंक तक पहुंच गया, लेकिन इसके बाद बाजार में बिकवाली शुरू हो गई। लगातार हो रही बिकवाली के कारण निफ्टी ऊपरी स्तर से 180 अंक से अधिक लुढ़क कर 135.65 अंक की कमजोरी के साथ 25,340.45 अंक तक गिर गया। हालांकि कारोबार के आखिरी वक्त में दिन के सौदों के निपटारे के कारण निफ्टी निचले स्तर से करीब 15 अंक की रिकवरी करके 120.85 अंक की गिरावट के साथ 25,355.25 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

आज दिनभर के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से मारुति सुजुकी 1.44 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 1.44 प्रतिशत, टाटा स्टील 1.04 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 0.75 प्रतिशत और बजाज फिनसर्व 0.64 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, भारती एयरटेल 2.73 प्रतिशत, एचडीएफसी लाइफ 1.91 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 1.91 प्रतिशत, अपोलो हॉस्पिटल 1.47 प्रतिशत और श्रीराम फाइनेंस 1.37 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Business newsNiftySensexStock market

Related Posts

कैट ने दिल्ली के एलजी को पत्र लिखा, प्रदर्शन स्थल शहर से बाहर किया जाए
Business

कैट ने दिल्ली के एलजी को पत्र लिखा, प्रदर्शन स्थल शहर से बाहर किया जाए

November 2, 2026
अक्टूबर में कैप्टिव और कमर्शियल कोयला खदानों का उत्पादन 42 फीसदी बढ़कर हुआ 22.03 मिलियन टन
Business

अक्टूबर में कैप्टिव और कमर्शियल कोयला खदानों का उत्पादन 42 फीसदी बढ़कर हुआ 22.03 मिलियन टन

November 2, 2026
निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में कुल 3,600 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की
Business

निसान मोटर इंडिया ने अक्टूबर में घरेलू बाजार में कुल 3,600 वाहनों की थोक बिक्री दर्ज की

November 2, 2026
सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी 5 हजार रुपये तक लुढ़का
Business

सर्राफा बाजार में सोना हुआ सस्ता, चांदी भी 5 हजार रुपये तक लुढ़का

October 31, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • राशिफल : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • पंचांग : 06 नवंबर, 2026 November 6, 2026
  • सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे November 5, 2026
  • महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा November 5, 2026
  • चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता November 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

राशिफल : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
पंचांग : 06 नवंबर, 2026

पंचांग : 06 नवंबर, 2026

November 6, 2026
सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

सचिन वाझे को बॉम्बे हाई कोर्ट से झटका, विशेष अदालत की जमानत रद्द, जेल में ही रहेंगे

November 5, 2026
महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

महाराष्ट्र : एसटी के 83 हजार कर्मचारियों को दिवाली पर 10 हजार का बोनस, महंगाई भत्ता भी बढ़ा

November 5, 2026
चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

चारधाम यात्रा पर निकले सूरत के परिवार की कार गंगा में गिरी, चार की मौत, दो लापता

November 5, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights