DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

कंसोलिडेशन के मूड में शेयर बाजार, सेंसेक्स और निफ्टी में लगातार दूसरे दिन गिरावट

June 18, 2025
in Business
1 min read
0
SHARES
13
VIEWS

नई दिल्ली, 18 जून । ब्याज दरों को लेकर अमेरिकी फेडरल रिजर्व के नतीजे आने के पहले बुधवार को घरेलू शेयर बाजार कंसोलिडेशन के मूड में नजर आया। आज के कारोबार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई थी। बाजार खुलने के बाद लिवाली के सपोर्ट से सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक ने मजबूती हासिल की, लेकिन पहले घंटे के कारोबार में ही बिकवाली का दबाव बन जाने के कारण दोनों सूचकांक वापस लाल निशान में गिर गए। पूरे दिन के कारोबार में उतार चढ़ाव का सामना करने के बाद सेंसेक्स और निफ्टी 0.17 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज दिन भर के कारोबार के दौरान पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, आईटी और मेटल सेक्टर के शेयरों में लगातार बिकवाली होती रही। इसी तरह रियल्टी, एनर्जी, फार्मास्यूटिकल, कैपिटल गुड्स, एफएमसीजी, ऑयल एंड गैस और टेक इंडेक्स भी गिरावट के साथ बंद हुए। दूसरी ओर बैंकिंग, ऑटोमोबाइल और कंज्यूमर ड्यूरेबल सेक्टर के शेयरों में खरीदारी होती रही। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार बिकवाली होती रही, जिसके कारण बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.34 प्रतिशत की कमजोरी के साथ बंद हुए।

आज शेयर बाजार में आई कमजोरी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब पौने दो लाख करोड़ रुपये की कमी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद घट कर 446.19 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। पिछले कारोबारी दिन यानी मंगलवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 447.91 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 1.72 लाख करोड़ रुपये का नुकसान हो गया।

आज दिन भर के कारोबार में बीएसई में 4,115 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 1,531 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 2,448 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 136 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,583 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 894 शेयर मुनाफा कमा कर हरे निशान में और 1,689 शेयर नुकसान उठा कर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 10 शेयर बढ़त के साथ और 20 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। निफ्टी में शामिल 50 शेयरों में से 14 शेयर हरे निशान में और 36 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 268.68 अंक की कमजोरी के साथ 81,314.62 अंक के स्तर पर खुला।

कारोबार की शुरुआत होने के कुछ देर बाद ही बाजार में खरीदारी शुरू हो गई, जिसकी वजह से इस सूचकांक की चाल में तेजी आ गई। लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से पहले आधे घंटे के कारोबार में ही सेंसेक्स 275.67 अंक की मजबूती के साथ 81,858.97 अंक के स्तर तक पहुंच गया। इसके बाद बाजार में मुनाफा वसूली शुरू हो गई, जिसके कारण इस सूचकांक ने कुछ देर बाद ही लाल निशान में गोता लगा दिया। लगातार हो रही बिकवाली की वजह से ये सूचकांक दोपहर 2 बजे के कुछ देर बाद 346.29 अंक की कमजोरी के साथ 81,237.01 अंक तक के स्तर तक गिर गया। हालांकि कारोबार के आखिरी घंटे में खरीदारी का सपोर्ट मिलने की वजह से सेंसेक्स निचले स्तर से 200 अंक से अधिक की रिकवरी करके 138.64 अंक की गिरावट के साथ 81,444.66 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह ही एनएसई के निफ्टी ने आज 65.05 अंक की गिरावट के साथ 24,788.35 अंक के स्तर से कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद खरीदारों ने लिवाली का जोर बना दिया, जिसके कारण थोड़ी ही देर में ये सूचकांक रिकवरी करके 94.15 अंक की मजबूती के साथ 24,947.55 अंक तक पहुंच गया। बाजार की ये तेजी अधिक देर तक टिक नहीं सकी। पहले आधे घंटे के कारोबार के बाद ही बिकवाली का दबाव बन गया, जिसकी वजह से निफ्टी दोबारा लाल निशान में गिर गया। लगातार हो रही बिकवाली के कारण दोपहर 2 बजे के कुछ देर बाद ये सूचकांक 102.95 अंक की कमजोरी के साथ 24,750.45 अंक के स्तर तक लुढ़क गया। हालांकि, आखिरी वक्त में हुई खरीदारी के कारण निफ्टी निचले स्तर से 60 अंक से अधिक रिकवरी करके 41.35 अंक की गिरावट के साथ 24,812.05 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से इंडसइंड बैंक 5.11 प्रतिशत, ट्रेंट लिमिटेड 1.93 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 1.82 प्रतिशत, मारुति सुजुकी 1.21 प्रतिशत और महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.13 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, टीसीएस 1.82 प्रतिशत, अदानी पोर्ट्स 1.41 प्रतिशत, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.34 प्रतिशत, जेएसडब्ल्यू स्टील 1.33 प्रतिशत और अदानी इंटरप्राइजेज 1.18 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Business newsNiftySensexshare market news

Related Posts

अडाणी डिफेंस और इंडो-रशियन राइफल्स ने एके-203 के लिए गोला-बारूद की सप्लाई के लिए पांच साल का समझौता किया
Business

अडाणी डिफेंस और इंडो-रशियन राइफल्स ने एके-203 के लिए गोला-बारूद की सप्लाई के लिए पांच साल का समझौता किया

September 5, 2026
आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 500 से अधिक निवेशक होंगे शामिल
Business

आई-ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में 500 से अधिक निवेशक होंगे शामिल

September 5, 2026
टाटा संस के उत्तराधिकार की दौड़ में नरेंद्रन, अग्रवाल, आशीष चौहान शामिल
Business

टाटा संस के उत्तराधिकार की दौड़ में नरेंद्रन, अग्रवाल, आशीष चौहान शामिल

September 5, 2026
देश का विदेशी मुद्रा भंडार 740.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर
Business

देश का विदेशी मुद्रा भंडार 740.80 अरब डॉलर के रिकॉर्ड उच्चतम स्तर पर

September 4, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • इम्तियाज अली की ‘ओ साथी रे’ का शूट पूरा September 5, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट परिसर स्थित मस्जिद का ध्वस्तीकरण अत्यंत निराशाजनक : अरशद मदनी September 5, 2026
  • एसआरसीसी के शताब्दी समारोह में शामिल होने मेट्रो से पहुंचे प्रधानमंत्री September 5, 2026
  • राष्ट्रपति ने शिक्षक दिवस पर मध्य प्रदेश के 6 शिक्षकों को किया सम्मानित September 5, 2026
  • सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद ध्वस्त, अखिलेश-मायावती ने कार्रवाई पर उठाए सवाल September 5, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

राशिफल : 04 सितंबर, 2026

राशिफल : 04 सितंबर, 2026

September 4, 2026
पंचांग : 04 सितंबर, 2026

पंचांग : 04 सितंबर, 2026

September 4, 2026
त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

त्योहारी सीजन में उत्तर रेलवे चलाएगा आठ विशेष ट्रेनें

September 3, 2026
कांग्रेस ने जीडीपी के 7.8 प्रतिशत वृद्धि के आंकड़े पर उठाए सवाल, चार साल में 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का दावा

कांग्रेस ने जीडीपी के 7.8 प्रतिशत वृद्धि के आंकड़े पर उठाए सवाल, चार साल में 43 लाख करोड़ रुपये की कटौती का दावा

September 3, 2026
मप्र के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का लगभग 100 करोड़ से अधिक के आभूषणों से होगा राजसी श्रृंगार

मप्र के गोपाल मंदिर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण का लगभग 100 करोड़ से अधिक के आभूषणों से होगा राजसी श्रृंगार

September 3, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights