DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Business

शेयर बाजार में लगातार दूसरे दिन तेजी, निवेशकों ने कमाए 2 लाख करोड़

October 6, 2023
in Business
1 min read
आखिरी घंटे की खरीदारी से सुधरी शेयर बाजार की चाल, मजबूती के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

आखिरी घंटे की खरीदारी से सुधरी शेयर बाजार की चाल, मजबूती के साथ बंद हुए सेंसेक्स और निफ्टी

0
SHARES
13
VIEWS
  • आरबीआई की मौद्रिक नीति समिति के फैसले से बाजार को मिला सपोर्ट

नई दिल्ली, 6 अक्टूबर । घरेलू शेयर बाजार आज लगातार दूसरे दिन मजबूती के साथ बंद होने में सफल रहा। आज के कारोबार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बिकवालों ने दबाव बनाने की भी कोशिश की। लेकिन इसी बीच रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समिति का रेपो रेट की दरों को मौजूदा स्तर पर ही बरकरार रखने का फैसला आ गया। इस फैसले से बाजार की तेजी को और सपोर्ट मिला, जिसके कारण सेंसेक्स और निफ्टी दोनों सूचकांक 0.55 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद होने में सफल रहे।

आज पूरे दिन के कारोबार के दौरान टेलीकम्युनिकेशन सेक्टर को छोड़ कर शेष सभी सेक्टोरल इंडेक्स बढ़त के साथ हरे निशान में बंद हुए। आज आईटी, रियल्टी और फार्मास्यूटिकल सेक्टर में सबसे अधिक तेजी दर्ज की गई। इसी तरह पब्लिक सेक्टर एंटरप्राइज, मेटल और बैंकिंग इंडेक्स भी बढ़त के साथ बंद हुए। दिनभर के कारोबार के बाद रियल्टी इंडेक्स 3 प्रतिशत की छलांग लगाकर बंद हुआ, वहीं एफएमसीजी, आईटी, ऑटोमोबाइल, हेल्थ केयर और मेटल इंडेक्स 0.40 प्रतिशत से लेकर 1 प्रतिशत तक की मजबूती के साथ बंद हुए। ब्रॉडर मार्केट में भी आज लगातार खरीदारी का रुख बना रहा, जिसके कारण बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.66 प्रतिशत की तेजी के साथ बंद हुआ। इसी तरह स्मॉलकैप इंडेक्स ने 0.56 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के कारोबार का अंत किया।

आज बाजार की तेजी के कारण स्टॉक मार्केट के निवेशकों की संपत्ति में करीब 2 लाख करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हो गई। बीएसई में लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैपिटलाइजेशन आज के कारोबार के बाद बढ़ कर 319.84 लाख करोड़ रुपये (अस्थाई) हो गया। जबकि पिछले कारोबारी दिन यानी गुरुवार को इनका मार्केट कैपिटलाइजेशन 317.84 लाख करोड़ रुपये था। इस तरह निवेशकों को आज के कारोबार से करीब 2 लाख करोड़ रुपये का फायदा हो गया।

आज के कारोबार में बीएसई में 3,800 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें 2,316 शेयर बढ़त के साथ बंद हुए, जबकि 1,330 शेयरों में गिरावट का रुख रहा, वहीं 154 शेयर बिना किसी उतार चढ़ाव के बंद हुए। एनएसई में आज 2,080 शेयरों में एक्टिव ट्रेडिंग हुई। इनमें से 1,352 शेयर मुनाफा कमाकर हरे निशान में और 728 शेयर नुकसान उठाकर लाल निशान में बंद हुए। इसी तरह सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 शेयर बढ़त के साथ और 7 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। जबकि निफ्टी में शामिल शेयरों में से 41 शेयर हरे निशान में और 9 शेयर लाल निशान में बंद हुए।

बीएसई का सेंसेक्स आज 235.97 अंक की मजबूती के साथ 65,867.54 अंक के स्तर पर खुला। कारोबार की शुरुआत होते ही बाजार में करीब 2 घंटे तक खरीदारों और बिकवालों के बीच खींचतान चलती रही, जिसके कारण इस सूचकांक की चाल भी ऊपर-नीचे होती रही। लेकिन दोपहर 12 बजे के थोड़ी देर पहले खरीदारों ने अपना जोर बना दिया, जिससे इस सूचकांक की चाल तेज हो गई। आज का कारोबार खत्म होने के थोड़ी देर पहले खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 464.24 अंक उछल कर 66,095.81 अंक के स्तर पर पहुंच गया। हालांकि आखिरी वक्त में मुनाफावसूली के कारण हुई बिकवाली की वजह से सेंसेक्स ऊपरी स्तर से करीब 100 अंक खिसक कर 364.06 अंक की तेजी के साथ 65,995.63 अंक के स्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की तरह एनएसई के निफ्टी ने आज 75.45 अंक की तेजी के साथ 19,621.20 अंक के स्तर पर कारोबार की शुरुआत की। बाजार खुलने के बाद पहले 2 घंटे तक इस सूचकांक की चाल में भी लगातार उतार-चढ़ाव होता रहा। लेकिन इसके बाद खरीदारी के सपोर्ट से इस सूचकांक ने भी रफ्तार पकड़ ली। बाजार में लगातार हो रही खरीदारी के सपोर्ट से ये सूचकांक 130 अंक की मजबूती के साथ 19,675.75 अंक के स्तर तक पहुंचा। हालांकि आखिरी आधे घंटे के कारोबार में हुई बिकवाली की वजह से निफ्टी ने ऊपरी स्तर से थोड़ा नीचे आकर 107.75 अंक की बढ़त के साथ 19,653.50 अंक के स्तर पर आज के कारोबार का अंत किया।

पूरे दिन के कारोबार के बाद स्टॉक मार्केट के दिग्गज शेयरों में से बजाज फिनसर्व 5.27 प्रतिशत, बजाज फाइनेंस 4.05 प्रतिशत, टाइटन कंपनी 2.90 प्रतिशत, इंडसइंड बैंक 2.35 प्रतिशत और टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स 1.69 प्रतिशत की मजबूती के साथ आज के टॉप 5 गेनर्स की सूची में शामिल हुए। दूसरी ओर, हिंदुस्तान युनिलीवर 0.80 प्रतिशत, कोल इंडिया 0.54 प्रतिशत, ओएनजीसी 0.41 प्रतिशत, एशियन पेंट्स 0.33 प्रतिशत और भारती एयरटेल 0.30 प्रतिशत की कमजोरी के साथ आज के टॉप 5 लूजर्स की सूची में शामिल हुए।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Business newsNiftySensexshare marketStock market

Related Posts

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ई20 ईंधन में मिलावट के दावों को किया खारिज
Business

ऑयल मार्केटिंग कंपनियों ने ई20 ईंधन में मिलावट के दावों को किया खारिज

August 8, 2026
यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई
Business

यूपीआई लेनदेन उपभोक्ताओं, छोटे कारोबारियों के लिए बना रहेगा मुफ्त : पीसीआई

August 8, 2026
अमित शाह 12 अगस्त को भारतीय व्यापार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे
Business

अमित शाह 12 अगस्त को भारतीय व्यापार महोत्सव का उद्घाटन करेंगे

August 7, 2026
लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.98 लाख करोड़ का फायदा
Business

लगातार चौथे दिन मजबूती के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, निवेशकों को 2.98 लाख करोड़ का फायदा

August 3, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • 18 साल बाद फिर आमने-सामने अक्षय और सैफ, ‘हैवान’ का खौफनाक टीजर जारी August 12, 2026
  • मल्लिका शेरावत की अदाओं पर फिदा हुए हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज August 12, 2026
  • एक महीने बाद अकांक्षा रंजन ने किया अपनी शादी से पहले के हालात का खुलासा August 12, 2026
  • आतिफ असलम ने भारत में बैन को लेकर तोड़ी चुप्पी August 12, 2026
  • मुंबई के विले पार्ले में 11वीं मंजिल के फ्लैट में भीषण आग, मां-बेटे समेत दो लोगों की मौत, चार घायल August 12, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

बिहार में प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्यवाही को लेकर कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब

August 10, 2026
भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

भारत ने की स्लोवेनिया में दूतावास पर हमले की निंदा

August 10, 2026
श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

श्रावण के सोमवार को केदारनाथ धाम में उमड़ा आस्था का सैलाब, 14.45 लाख श्रद्धालुओं ने किए दर्शन

August 10, 2026
केरल का नाम 'केरलम' किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

केरल का नाम ‘केरलम’ किए जाने वाला विधेयक लोकसभा में पेश

August 10, 2026
जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल खियांग्ते गिरफ्तार

August 10, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights