DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home Karnataka

बेंगलुरु में धार्मिक जुलूस पर पथराव से कई घायल, थाना के बाहर प्रदर्शन, तीन गिरफ्तार

January 5, 2026
in Karnataka
1 min read
0
SHARES
9
VIEWS

बेंगलुरु, 05 जनवरी । सिलीकाॅन सिटी के जेजे नगर इलाके में वीएस पार्क के पास रविवार की रात निकल रहे ओम शक्ति मालाधारियों के जुलूस पर अचानक पथराव हाेने से भगदड़ मच गई। पथराव से कई लाेग घायल हाे हुए है। घटना के बाद इलाके में तनाव फैल गया और आक्राेशित

लाेगाें ने जेजे नगर पुलिस स्टेशन के सामने प्रदर्शन कर उपद्रवियाें की गिरफ्तारी की मांग की। घटना काे लेकर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। क्षेत्रीय सांसद ने घटनास्थल का दाैरा कर धार्मिक आयाेजन में बाधा डालने पर आपत्ति जताई। इस मामले में पुलिस ने तीन नाबालिग लड़काें काे गिरफ्तार किया है।

जेजे नगर पुलिस स्टेशन के वीएस पार्क के पास ओम शक्ति मालाधारी समुदाय के लोग जुलूस निकाल रहे थे। तभी अचानक कुछ लाेगाें ने जुलूस में शामिल लाेगाें पर पथराव कर दिया। अंधेरे से सड़क पर चल रहे जुलूसियों पर पथराव से लाेगाें की चीख-पुकार मच गई और पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। पथराव से कई लाेगाें काे चाेटें आई हैं। जिनमें दो युवतियों के सिर फटने से खून बहने लगा। इन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया।

घटना के तुरंत बाद आक्रोशित ओम शक्ति मालाधारी समुदाय के लोगाें ने जेजे नगर पुलिस स्टेशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शकारी उपद्रवियाें की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। उनका आराेप था कि अन्य समुदायों के लोगों ने जानबूझकर पत्थर फेंके हैं। एक प्रदर्शन कारी का कहना है कि इस इलाकें में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां लोगों को हर दिन भय में जीना पड़ता है। उपद्रवियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाना चाहिए। घायल युवती के एक रिश्तेदार ने बताया कि अंधेरे में पत्थरबाजी होने के कारण आरोपिताें की पहचान करना संभव नहीं था।

घटना काे लेकर ओम शक्ति मालधारी के अध्यक्ष शशि कुमार की शिकायत के आधार पर जेजे नगर पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज किया गया है।

सोमवार को बेंगलुरु में राज्य के गृह मंत्री जी. परमेश्वर ने पत्रकारों से कहा कि पुलिस ने जेजे नगर के वीएस गार्डन स्थित ओम शक्ति मंदिर के पास हुई पत्थरबाजी की घटना के संबंध में तीन नाबालिग लड़कों को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि रविवार शाम को जब ओम शक्ति मालधारी देवी का रथ के साथ जुलूस निकाला जा रहा था, तभी कुछ उपद्रवियों ने जुलूस पर पत्थर फेंके। इस घटना में 15 से 17 वर्ष की आयु के तीन नाबालिग लड़कें शामिल थे, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह मामला किशोर अपराध अधिनियम के अंतर्गत आता है और पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।

सांसद पीसी मोहन ने घटनास्थल का दौरा किया और कहा कि इस क्षेत्र में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो गई है, जहां लोग भय के साये में जी रहे हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि धार्मिक अनुष्ठानों में भी बाधा क्यों डाली जा रही है।

बेंगलुरु पश्चिम डिवीजन के डीसीपी यतीश ने बताया कि मामले की जांच के लिए दो निरीक्षकों की एक टीम गठित की गई है और आरोपित को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। इस घटना के बाद, किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए एहतियाती उपाय के रूप में जेजे नगर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और केएसआरपी की दो प्लाटून तैनात की गई हैं।

Share this:

  • Click to share on X (Opens in new window) X
  • Click to share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Click to share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Click to share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Click to share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Click to share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Click to email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading...

Related

Tags: BengaluruKarnataka news

Related Posts

कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड
Karnataka

कर्नाटक में सबसे अधिक समय तक मुख्यमंत्री रहने का सिद्धारमैया ने बनाया रिकाॅर्ड

January 6, 2026
कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, नौ यात्री जिंदा जले
Karnataka

कर्नाटक के चित्रदुर्ग में लॉरी से टक्कर के बाद बस में लगी आग, नौ यात्री जिंदा जले

December 25, 2025
कांग्रेस ने ताे कई बार गांधीजी की हत्या की: बसवराज बोम्मई
Karnataka

कांग्रेस ने ताे कई बार गांधीजी की हत्या की: बसवराज बोम्मई

December 23, 2025
अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में न्याय को बरकरार रखा : सिद्धारमैया
Karnataka

अदालत ने नेशनल हेराल्ड मामले में न्याय को बरकरार रखा : सिद्धारमैया

December 17, 2025

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘द ब्लफ’ का दमदार ट्रेलर रिलीज January 15, 2026
  • महाराष्ट्र में 29 महानगर पालिकाओं के लिए मतदान जारी, फिल्मी सितारों ने बढ़-चढ़कर किया वोट January 15, 2026
  • मुंबई नगर निगम में पहले दो घंटों में 6.98 फीसदी मतदान January 15, 2026
  • अभिनेता अक्षय कुमार ने बीएमसी चुनाव में किया मतदान, लोगों से वोट करने की अपील January 15, 2026
  • आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी January 14, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

आमिर खान प्रोडक्शन से 'हैप्पी पटेल' का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

आमिर खान प्रोडक्शन से ‘हैप्पी पटेल’ का मोशन पोस्टर रिलीज, दर्शकों में उत्सुकता बढ़ी

January 14, 2026
‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

‘काबिल 2’ पर बड़ा हिंट, संजय गुप्ता बोले- इस बार और भी खतरनाक

January 14, 2026
'आवारापन-2' का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

‘आवारापन-2’ का प्रोडक्शन जोरों पर, अप्रैल में रिलीज होने की उम्मीद

January 14, 2026
सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

सुजैन खान ने ऋतिक रोशन और सबा आजाद पर लुटाया प्यार, किया खास पोस्ट

January 14, 2026
आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

आज का राशिफल : 14 जनवरी, 2026

January 14, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
 

Loading Comments...
 

    %d
      Verified by MonsterInsights