DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home State Bihar

स्वर्णिम बिहार बनाने के लिए राजग उम्मीदवारों का करें समर्थन : योगी आदित्यनाथ

November 7, 2025
in Bihar
1 min read
0
SHARES
7
VIEWS

पश्चिम चंपारण, 7 नवंबर । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को लौरिया के विधायक, भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और भोजपुरी कलाकार विनय बिहारी के पक्ष में शुक्रवार को जनसभा की और लोगों से उन्हें फिर से विधानसभा में भेजने की अपील की।

योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) पर निशाने साधते हुए कहा कि राजद के लोग लालटेन लेकर आते थे, केरोसिन बेच देते थे, फिर अंधेरे में डकैती डालते थे। अराजकता पैदा करना इनका जन्मसिद्ध अधिकार है। मतदाताओं को चेताते हुए उन्होंने कहा कि राजद- कांग्रेस वाले बहकाने आएंगे। जब यह 15 वर्ष सत्ता में थे, तो नौजवानों को ठगते थे। नौकरी के बहाने उनकी जमीन हड़प डाली थी। अपहरण उद्योग बन चुका था। नया उद्योग नहीं लगता था।

उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में अपहरण उद्योग बंद हुआ। गुंडागर्दी रोकने पर प्रभावी कदम उठाए गए। विकास कार्यों को तेजी से बढ़ाया गया। अब नए भारत का नया बिहार है। जब बिहार समृद्ध होता है, तो भारत समृद्ध होता है। उन्होंने स्वर्णिम बिहार के लिए राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) उम्मीदवारों को जिताने की अपील की।

सीएम योगी ने कहा कि जिन्होंने 2005 के पहले बिहार के जंगलराज, अराजकता, गुंडागर्दी, भ्रष्टाचार को देखा है, वे वर्तमान पीढ़ी को भी बताएं। अब लालटेन का समय नहीं है। बिहार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मार्गदर्शन और नीतीश कुमार के नेतृत्व में एलईडी की दूधिया रोशनी में सुशासन की सुदृढ़ नींव बनाने की ओर अग्रसर हुआ है। राजग ने पिछले 20 वर्ष में राजद और कांग्रेस के पापों के गड्ढों को भरने, अराजकता-भ्रष्टाचार को नियंत्रित करने व सुशासन की आधारशिला को सुदृढ़ करने में लगाया। समृद्ध बिहार की नींव पुख्ता करने के लिए प्रदेश बढ़ चुका है, इसलिए राजग सरकार बिहार में फिर से आवश्यक है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भोजपुरी की मिठास दुनिया में हर जगह पहुंची है। भोजपुरिया लोगों ने बंजर दीपों को भी उपजाऊ बनाने का कार्य किया है। भोजपुरी संस्कृति जहां भी गई, उस क्षेत्र को उपजाऊ बनाया। बिहार, मैथिली और भोजपुरी छठ गीतों के माध्यम से वैश्विक पहचान दिलाने वाली शारदा सिन्हा की भी धरा है। उन्हें पद्म पुरस्कार राजग सरकार ने ही दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कलाकार भगवान की अनमोल धरोहर होते हैं। कला का सम्मान होना चाहिए। राजग ने भोजपुरी के बड़े कलाकार को लौरिया से मैदान में उतारा है। हमने भी यूपी में भोजपुरी के दो कलाकारों को चुनाव लड़ाया। मैंने गोरखपुर से अपनी संसदीय सीट छोड़कर भोजपुरी कलाकार रवि किशन को दी। भोजपुरी कलाकार दिनेश लाल यादव को भी हमने आजमगढ़ से सांसद बनवाया था। सुशासन की सुदृढ़ नींव में ही स्वर्णिम बिहार की संकल्पना साकार होगी। लौरियावालों को अर्जुन की तरह एकटक निशाना केवल कमल के फूल पर रखकर ईवीएम का बटन दबाना है।

योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राजग के समर्थन में पहले चरण में बिहार की माताओं, किसानों, नौजवानों का उत्साह दिखा। बिहार की धरती पर 65 फीसदी मतदान बताता है कि 14 नवंबर को ईवीएम खुलेगी, तो फिर एक बार राजग सरकार का नारा साकार होगा।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री ने कहा कि आज राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण हुए हैं। 1875 में बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय ने भारत की स्वाधीनता के लिए नौजवानों के मन में आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और राजनैतिक चेतना को नया स्वर देने के लिए जिस कृति की रचना की, ‘वन्दे मातरम्’ उसका अमर गीत बन गया। इसे गाते-गाते भारत का नौजवान फांसी के फंदे पर झूल जाता था, लेकिन स्वाधीनता के मंत्र से कभी भटका नहीं।

सीएम योगी ने कहा कि कांग्रेस कहती है कि राम-कृष्ण हुए ही नहीं। मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार आई तो अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण हुआ। मां जानकी भी वहां विराजमान हुई हैं। महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट, रैन बसेरा निषादराज के नाम पर, जबकि रसोई मां शबरी के नाम पर है। यह सामाजिक न्याय है। सीतामढ़ी में मां जानकी के भव्य मंदिर का निर्माण हो रहा है।

योगी को देखने उमड़ा जनसैलाब

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को देखने और सुनने के लिए जनसैलाब उमड़ पड़ा। खचाखच भरे मैदान के साथ ही विभिन्न भवनों की छतों, दीवारों व पेड़ों पर लोग खड़े रहे। पूरा जनसमुदाय बुलडोजर बाबा जिंदाबाद की गूंज से गुंजायमान हो उठा। जयश्री राम, बुलडोजर बाबा लिखी पट्टी लेकर युवाओं ने जनसभा स्थल पर योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: Bihar Assembly Election 2025Bihar NewsUP CM Yogi Adityanath

Related Posts

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण
Bihar

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

November 13, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ
Bihar

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

November 13, 2026
मुजफ्फरपुर में पीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से धमाका, एक व्यक्ति की मौत, 10 से अधिक झुलसे
Bihar

मुजफ्फरपुर में पीएनजी गैस पाइपलाइन फटने से धमाका, एक व्यक्ति की मौत, 10 से अधिक झुलसे

November 2, 2026
राजकीय सम्मान के साथ दी गई आरके सिन्हा को अंतिम विदाई, बेटे ऋतुराज ने दी मुखाग्नि
Bihar

राजकीय सम्मान के साथ दी गई आरके सिन्हा को अंतिम विदाई, बेटे ऋतुराज ने दी मुखाग्नि

October 31, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण November 13, 2026
  • बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश November 13, 2026
  • छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन November 13, 2026
  • प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं November 13, 2026
  • लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ November 13, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • Nagaland
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

बिदुपुर-राघोपुर छह लेन पुल का नाम होगा ‘नीतीश सेतु’, 21 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे लोकार्पण

November 13, 2026
बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश

बाल दिवस समारोह : मुख्यमंत्री विजय ने विद्यार्थियों को बांटा केक, शुभकामना संदेश में लिखा खास संदेश

November 13, 2026
छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

छठ पर्व पर घर जाने वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने बढ़ाई विशेष ट्रेनों की संख्या, दिल्ली से 33 विशेष रेलगाड़ियों का संचालन

November 13, 2026
प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

प्रधानमंत्री व अन्य ने छठ पूजा के अवसर पर देशवासियों को दी शुभकामनाएं

November 13, 2026
लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

लोक आस्था का महापर्व छठ आज से शुरू, नहाय-खाय के साथ चार दिवसीय अनुष्ठान का होगा शुभारंभ

November 13, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
Loading Comments...
%d
    Verified by MonsterInsights