DRNews
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
DRV News : Hindi News, Breaking News in Hindi
Home World

यूक्रेन में परमाणु हथियार की धमकी भी ‘अस्वीकार्य’: क्वाड

March 3, 2023
in World
1 min read
यूक्रेन में परमाणु हथियार की धमकी भी ‘अस्वीकार्य’: क्वाड
0
SHARES
77
VIEWS

भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के चतुर्गुट क्वाड की दिल्ली में हुई बैठक

आतंकवाद-निरोधी क्वाड वर्किंग ग्रुप की स्थापना की भी घोषणा की गई

नई दिल्ली, 3 मार्च (हि.स.)। भारत, अमेरिका, जापान और आस्ट्रेलिया के चतुर्गुट क्वाड ने यूक्रेन युद्ध में मंडरा रहे परमाणु हथियारों के उपयोग के खतरे के प्रति चेताया और साथ ही दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में तनाव पैदा करने वाली किसी भी एकतरफा कार्रवाई का विरोध किया। क्वाड ने यूक्रेन में परमाणु हथियार की धमकी को भी अस्वीकार्य किया।

शुक्रवार को क्वाड विदेश मंत्रियों ने विदेश मंत्री एस जयशंकर की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित बैठक में हिन्द-प्रशांत में स्थिति की व्यापक समीक्षा की। इसमें अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन, जापानी विदेश मंत्री योशिमासा हयाशी और ऑस्ट्रेलिया की विदेश मंत्री पेनी वोंग ने भाग लिया। विदेश मंत्री ने बैठक में इस बार फिर इस बात की पुष्टि की गई कि क्वाड सहयोग के लिए है, न कि विरोध के लिए है। साथ ही क्वाड एक समावेशी, लचीले, मुक्त और खुले हिन्द-प्रशांत का पक्षधर है।

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक के बाद जारी एक संयुक्त बयान में बताया गया कि बैठक में यूक्रेन संघर्ष से जुड़े मानवीय पहलु पर सभी देशों ने विचार जारी रखा और इस बात पर सहमति व्यक्त की कि परमाणु हथियारों के उपयोग या उपयोग की धमकी ‘अस्वीकार्य’ है। साथ ही समूह ने संयुक्त राष्ट्र चार्टर सहित अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार यूक्रेन में एक व्यापक, न्यायसंगत और स्थायी शांति की आवश्यकता पर बल दिया।

क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों ने मुक्त, खुले और समावेशी हिंद-प्रशांत के लिए समूह की प्रतिबद्धता को दोहराया और कहा कि समुद्री क्षेत्र में शांति और सुरक्षा भारत-प्रशांत क्षेत्र के विकास और समृद्धि का आधार है। समूह ने दक्षिण और पूर्वी चीन सागर में किसी भी एकतरफा कार्रवाई के प्रति अगाह किया । इसमें विवादित प्रकृति के सैन्यीकरण, तट रक्षक जहाजों व समुद्री मिलिशिया के खतरनाक उपयोग और अन्य देशों के अपतटीय संसाधन शोषण गतिविधियों को बाधित करने के प्रयासों पर गंभीर चिंता व्यक्त की गई।

क्वाड ने सुरक्षा परिषद में राजनीतिक हथकंडे अपनाकर आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई में बाधा डाले जाने पर भी चिंता व्यक्त की। साथ ही ऐसे आतंकवादी हमलों के अपराधियों के लिए जवाबदेही को बढ़ावा देने के लिए अपने क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय भागीदारों के साथ मिलकर काम की प्रतिबद्धता दर्शायी। वक्तव्य में आह्वान किया गया कि सभी देश यूएनएससी प्रतिबंध समितियों की पारदर्शी, वस्तुनिष्ठ और साक्ष्य आधारित कार्यप्रणाली को बनाए रखें।

वक्तव्य में आतंकवाद-निरोधी क्वाड वर्किंग ग्रुप की स्थापना की भी घोषणा की गई। यह वर्किंग ग्रुप आतंकवाद के नए और उभरते रूपों, हिंसा और हिंसक उग्रवाद के कट्टरवाद का मुकाबला करने के लिए क्वाड और हिन्द-प्रशांत भागीदारों के बीच सहयोग का पता लगाएगा। वैश्विक मुद्दे पर अपनी चर्चा जारी रखने के लिए इसी साल अमेरिका में इसकी पहली बैठक होगी।

विदेश मंत्रियों ने ऑस्ट्रेलिया द्वारा आयोजित होने वाले अगले क्वाड नेताओं के सम्मेलन को लेकर उत्सुकता दर्शायी। साथ ही चारों देश क्वाड एजेंडे को जापान की अध्यक्षता में जी7, भारत की अध्यक्षता में जी20 और अमेरिका के एपीईसी मेजबानी वर्ष के साथ तालमेल बैठाने के लिए मिलकर काम करेंगे।

Share this:

  • Share on X (Opens in new window) X
  • Share on Facebook (Opens in new window) Facebook
  • Share on LinkedIn (Opens in new window) LinkedIn
  • Share on Pinterest (Opens in new window) Pinterest
  • Share on Telegram (Opens in new window) Telegram
  • Share on WhatsApp (Opens in new window) WhatsApp
  • Email a link to a friend (Opens in new window) Email

Like this:

Like Loading…

Related

Tags: International NewsThreat of nuclear weapons in Ukraine also 'unacceptable': Quad

Related Posts

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान मुजफ्फराबाद में मारा गया
World

पुलवामा हमले का मास्टरमाइंड हमज़ा बुरहान मुजफ्फराबाद में मारा गया

May 21, 2026
ऊर्जा संकट से दुनिया की उपलब्धियां खतरे में, भारत बनेगा वैश्विक विकास इंजन : प्रधानमंत्री
World

ऊर्जा संकट से दुनिया की उपलब्धियां खतरे में, भारत बनेगा वैश्विक विकास इंजन : प्रधानमंत्री

May 16, 2026
प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत
World

प्रधानमंत्री मोदी का नीदरलैंड में भव्य स्वागत

May 16, 2026
भारत ने ओमान में भारतीय जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की
World

भारत ने ओमान में भारतीय जहाज पर हुए हमले की कड़ी निंदा की

May 14, 2026

About Us

विश्व में सबसे तेजी से बढ़ती हुई हिंदी समाचार वेबसाइट है, जो हिंदी न्यूज साइटों में सबसे अधिक विश्वसनीय, प्रामाणिक और निष्पक्ष समाचार अपने समर्पित पाठक वर्ग तक पहुंचाती है। यह अन्य भाषाई साइटों की तुलना में अधिक विविधतापूर्ण मल्टीमीडिया कंटेंट उपलब्ध कराती है। इसकी प्रतिबद्ध ऑनलाइन संपादकीय टीम हररोज विशेष और विस्तृत कंटेंट देती है। साथ ही यहां,व्यापक नेटवर्क की हजारों खबरें भी उपलब्ध होती हैं। हमारी यह साइट 24 घंटे अपडेट होती है, जिससे हर बड़ी घटना तत्काल पाठकों तक पहुंच सके।

Follow us on social media:

Recent News

  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा June 8, 2026
  • टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला June 8, 2026
  • विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल June 8, 2026
  • राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार June 8, 2026
  • आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह June 8, 2026

Category

  • Andhra Pradesh
  • Article
  • Arunachal Pradesh
  • Assam
  • Blog
  • Breaking News
  • Business
  • Education
  • Entertainment
  • Fresh News
  • goa
  • Haryana
  • Himachal Pradesh
  • Hyderabad
  • international
  • jammu and kashmir
  • Karnataka
  • Kerala
  • kolkata
  • Ladakh
  • legal
  • Life Style
  • Local
  • Manipur
  • Meghalaya
  • Mizoram
  • Mumbai
  • National
    • Rajasthan
  • Other
    • Astro
    • Corona
    • Crime
    • Health
    • Sports
  • politics
  • Regional
  • Sikkim
  • Spiritual
  • Sports
    • IPL
  • Srilanka
  • State
    • Bihar
    • Chhattisgarh
    • Delhi NCR
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Madhya Pradesh
    • Maharashtra
    • Odisha
    • Punjab
    • Uttar Pradesh
  • Tamil Nadu
  • Tech
  • Telangana
  • Tripura
  • Uttarakhand
  • Video
  • West Bengal
  • World
  • Youtube Channel

Recent News

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी ने जताया शोक, मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये सहायता की घोषणा

June 8, 2026
टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

टीएमसी में संकट गहराया, काकोली घोष सहित 20 सांसदों का राजग को समर्थन देने का फैसला

June 8, 2026
विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसे में आठ श्रमिकों की मौत, कई घायल

June 8, 2026
राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

राष्ट्रपति 23 जून को 65 प्रतिष्ठित लोगों को प्रदान करेंगी पद्म पुरस्कार

June 8, 2026
आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

आम आदमी पार्टी इंडी गठबंधन का हिस्सा नहीं है : संजय सिंह

June 8, 2026
  • About
  • Disclaimer
  • Terms And Conditions
  • Privacy Policy

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

No Result
View All Result
  • Home
  • Breaking News
  • World
  • National
  • State
    • Delhi NCR
    • Uttar Pradesh
    • Bihar
    • Madhya Pradesh
    • Odisha
    • Maharashtra
    • Gujarat
    • Jharkhand
    • Chhattisgarh
    • Punjab
  • Other News
    • Crime
    • Sports
    • Entertainment
    • Tech
    • Business
    • Astro
    • Local
    • Corona
  • Newsletter

Copyright © All Aights Reserved. By: Dhruvraj Prints

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
%d
    Verified by MonsterInsights