राशिफल: 01 मई, 2025
मेष – अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक असमंजस और असंतोष की स्थिति बनी रहेगी। कोई महत्वपूर्ण सूचना निर्णय लेने में सहायक होगी। स्वास्थ्य व मानसिक शांति प्रभावित हो सकती है। संतान संबंधी चिंता और अनावश्यक खर्च संभव है। आय और व्यय का संतुलन बना रहेगा। किसी करीबी की सलाह लाभदायक हो सकती है।
शुभांक – 5, 6, 7

वृष – नौकरी की स्थिति सामान्य बनी रहेगी। बुद्धि और साहस से सफलता मिलेगी। संतोष रखेंगे तो परिणाम सकारात्मक होंगे। व्यापार में लाभ की संभावनाएं हैं। मित्रों की उपेक्षा से बचें। आत्ममंथन करें और पुराने मित्र से मिलना संभव है। पुरुषार्थ ही मार्गदर्शक बनेगा। यात्रा के योग हैं। विद्यार्थियों को लाभ होगा।
शुभांक – 5, 7, 8
मिथुन – दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। शिक्षा संबंधी चुनौतियां आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार में लाभ होगा। नौकरी में सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। विरोधियों पर आप भारी रहेंगे, किंतु पारिवारिक उलझनें बढ़ सकती हैं। दिन भर मानसिक तनाव रह सकता है। विवेक से निर्णय लें।
शुभांक – 4, 6, 7
कर्क – रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। फिजूल की बातों में समय न गवाएं और कार्य पर ध्यान केंद्रित करें। शुभ कार्य सरलता से पूर्ण होंगे। व्यापारिक स्थिति अनुकूल रहेगी। व्यस्तता बनी रहेगी।
शुभांक – 4, 6, 7
सिंह – आज मनोवांछित कार्य पूरे होने की संभावना है। प्रतिष्ठा और मान-सम्मान में वृद्धि होगी। सामाजिक कार्यक्रमों में भागीदारी संभव है। दिन आनंददायक रहेगा और व्यापार में प्रगति होगी।
शुभांक – 6, 7, 9
कन्या – स्वास्थ्य में सुधार और जीवन स्तर में उन्नति होगी। ज्ञान बढ़ेगा और अच्छे लोगों से संपर्क होगा। व्यर्थ की भाग-दौड़ से बचें। प्रियजनों से भेंट संभव है। अटके कार्य पूरे होंगे। उन्नति के योग हैं।
शुभांक – 4, 5, 7
तुला – नए कार्यों और उद्योगों के अवसर प्राप्त होंगे। इच्छाएं पूर्ण होंगी। कार्य के लिए अनुकूल दिन है। विश्वस्त लोगों की सलाह मानें। सरकारी कामों में सावधानी रखें। सोच-समझकर निर्णय लें। नए संबंध लाभकारी होंगे।
शुभांक – 7, 8, 9
वृश्चिक – भूमि, मकान या वाहन से लाभ हो सकता है। कर्ज और रोगों से राहत मिलेगी। सम्मान में वृद्धि होगी। महत्वपूर्ण कार्य सुबह पूरे करने का प्रयास करें। हालांकि धन की कमी महसूस हो सकती है।
शुभांक – 4, 6, 8
धनु – काम सीमित मात्रा में पूरे होंगे। स्वास्थ्य कमजोर रह सकता है। यात्रा लाभकारी होगी। मेल-मिलाप से कार्य बनेंगे। आर्थिक चिंताएं कम होंगी। नियोजित निवेश से लाभ मिलेगा। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा।
शुभांक – 5, 7, 9
मकर – विवाद से बचने का प्रयास करें। दोपहर बाद स्थिति सुधरेगी। अटके कार्य पूरे होंगे और आगे के लिए मार्ग प्रशस्त होगा। रुका धन मिलने के संकेत हैं। कार्य पर फोकस रखें।
शुभांक – 2, 4, 6
कुंभ – सुखद अनुभव होंगे। खर्च अधिक हो सकता है लेकिन शुभ कार्यों से लाभ मिलेगा। कामकाज में व्यस्तता रहेगी, परंतु लाभ भी मिलेगा। पुराने मित्रों से मिलन संभव है। ज्ञान प्राप्ति और धार्मिक यात्रा के योग हैं।
शुभांक – 5, 6, 7
मीन – धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। आशा से अधिक लाभ होगा, परंतु नकारात्मक सोच से बचें। पुराने संकल्प पूरे होंगे। आत्मविश्वास बढ़ेगा। इच्छित कार्य पूरे होंगे।
शुभांक – 4, 6, 8